Sunday, August 9, 2020

अर्जेंटीना में 70% संक्रमित ठीक हुए, ब्रिटेन में दो महीने बाद 24 घंटे के अंदर 1 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले; दुनिया में अब तक 2 करोड़ केस August 09, 2020 at 05:02PM

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 21 हजार 321 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 28 लाख 96 हजार 895 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 33 हजार 918 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। अर्जेंटीना में 70 प्रतिशत संक्रमित महामारी को हराने में सफल हुए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में कुल 2 लाख 41 हजार 811 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से 1 लाख 70 हजार 109 लोग ठीक हुए हैं। अब तक यहां 4556 लोगों की मौत हुई है।

ब्रिटेन में जून के बाद पहली बार बीते 24 घंटे में 1 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन पहले देश में 758 मामले आए थे। बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने देश के कई हिस्सों में नई पाबंदियां लगाई हैं। सरकार ने जुलाई में इंगलैंड, स्कॉटलैंड और नार्दर्न आयरलैंड में होटल, पब और रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दी थी।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 51,99,444 1,65,617 26,64,701
ब्राजील 30,35,582 1,01,136 21,18,460
भारत 22,14,137 44,466 15,34,278
रूस 8,87,536 14,931 6,93,422
साउथ अफ्रीका 5,59,859 10,408 4,11,474
मैक्सिको 4,80,278 52,298 3,22,465
पेरू 4,78,024 21,072 3,24,020
कोलंबिया 3,87,481 12,842 2,12,688
स्पेन 3,61,442 28,503 उपलब्ध नहीं
चिली 3,73,056 10,077 3,45,826

ब्राजील: राष्ट्रपति ने लॉकडाउन नियमों की आलोचना की
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने देश में मौतों का आंकड़ा एक लाख के पार होने के बाद लॉकडाउन नियमों की आलोचना की। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से डेली मेल का एक आर्टिकल शेयर किया। इसमें लिखा था कि 23 मार्च से 1 मई के बीच 16 हजार लोगों की मौत लॉकडाउन की वजह से अस्पताल नहीं पहुंचने के चलते हुई। उन्होंने देश के सबसे बड़े टीवी चैनल पर लोगों में डर फैलाने का आरोप लगाया।

ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में बीते 24 घंटे में 17 मौतें हुईं और 322 नए मामले सामने आए। यह देश के इस राज्य में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। इसकी राजधानी मेलबर्न में फिलहाल लॉकडाउन की चौथी स्टेज चल रही है। यहां 13 सितंबर तक ज्यादातर दुकानें बंद करा दी गई हैं। अब तक देश में 314 मौतें हुई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रविवार को एक कार की खिड़की से टेस्टिंग किट देता कर्मचारी। यहां पर महामारी की दूसरी लहर शुरू होने की आशंका है।

No comments:

Post a Comment