![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/russia-president_1597662818.jpg)
रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन की कमाई में पिछले साल इजाफा हुआ। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 2019 में उनकी कमाई 15 हजार डॉलर(करीब 11 लाख 22 हजार रु.) बढ़ी। इसके साथ ही उनकी सालाना आमदनी अब बढ़ कर 9.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर ( करीब 1 करोड़ रु.) हो गई है। वह दो अपार्टमेंट और रूस में बनी चार गाड़ियों के मालिक भी हैं।
पुतिन अपने दो अपार्टमेंट्स में से फिलहाल एक का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके पास मौजूद तीन गाड़ियों में दो जीएजेड- एम21 कार, एक लाडा निवा एसयूवी और एक सामान ढोने में इस्तेमाल होने वाली स्किफ ट्रेलर गाड़ी है। देश के बाहर उनकी कोई भी संपत्ति नहीं है।
पुतिन ने 5 साल पहले अपनी सैलरी बताने से इनकार किया था
पुतिन की सैलरी अमेरिका के राष्ट्रपति को मिलने वाली 4,00,000 डॉलर( करीब 3 करोड़ रु.) की तुलना में काफी कम है। 2015 में वेतन के बारे में पूछने पर उन्होंने इसे बताने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था- वे मुझे सैलरी देते हैं और मैं सीधे इसे अपने अकाउंट में डाल देता हूं। हालांकि, पुतिन की सैलरी 6 डिजिट में है लेकिन ऐसा दावा किया जाता है कि इससे कहीं ज्यादा है। यह भी कहा जाता है कि उनकी कुल कमाई सैकड़ों करोड़ रु. है। 2017 में क्रेमलिन के क्रिटिक बिल ब्राउडर ने पुतिन का नेटवर्थ 1500 करोड़ होने का दावा किया था।
2019 में रूसी प्रधानमंत्री मिशुस्तिन ने करीब 2 करोड़ रु. कमाए
2019 में रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन को 2,50,000 डॉलर( करीब 2 करोड़ रु.) की कमाई हुई। वह इस साल ही देश के प्रधानमंत्री बने हैं। इससे पहले वे देश के फेडरल टैक्स डिपार्टमेंट के प्रमुख थे। वहीं रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने बीते साल 1,51,000 डॉलर( करीब 1.13 करोड़ रु.) की कमाई होने की बात कही है। वहीं, पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी दिमित्री पेस्कोव की कमाई बीते साल 2,00,00 डॉलर( करीब 1.49 करोड़) रुपए हुई।
आप रूस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment