![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/spanish-flu_1585730686.jpg)
कोरोनावायरस से दुनियाभर में 8 लाख 58 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। चीन से शुरू हुए इस घातक वायरस का नया केंद्र अमेरिकाबन चुका है। दुनिया में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा, जब किसी महामारी के चलते इतनी जानें जा रही हों और हर कोई एक अजीब-सीबेचैनी, घबराहट और डर में हो। 102साल पहले 1918 में भी ऐसी महामारी आई थी। तब हजारों, लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। हम बात कर रहे हैं स्पेनिश फ्लू की, जिसने दुनिया की एक तिहाई आबादी को अपनी चपेट में ले लिया था। एक ही झटके में इसने पांच करोड़ लोगों की जान ली थी। यह आंकड़ा पहले वर्ल्ड वॉर के चार साल के दौरान हुई मौतों से चार गुना ज्यादा था। आज भी इस महामारी की तस्वीरें देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस समय इसका कहर कैसा रहा होगा।
सबसे पहले अमेरिका चपेट में आया था
स्पेनिश फ्लू ने सबसे पहले अमेरिका में दस्तक दी थी। इसके बाद ये यूरोप, अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में फैलना शुरू हुआ। नेशनल आर्काइव में मौजूद दस्तावेजों के मुताबिक, इस इन्फ्लुएंजा ने एक साल में दो अलग-अलग फेज में दुनियाभर पर हमला किया था। पहले दौर का असर तीन दिन के बुखार के साथ दिखना शुरू हुआ, वो भी बिना किसी खास लक्षण के। पीड़ित जैसे ही बीमारी से उबरने लगता, वैसे ही यह दोबारा हमला कर देती। दूसरे हमले के बाद पीड़ित की हालत इतनी गंभीर हो जाती कि उसके बचने की कोई उम्मीद ही नहीं बचती। इसके फैलते ही मौत की रिपोर्ट्स आनी शुरू हो गई थीं। 1918 में ही यह बीमारी दोबारा लौटकर आई। इसमें कई पीड़ित पहला लक्षण सामने आने के चंद घंटों से लेकर कुछ दिनों तक मौत के मुंह में चले गए।
बीमारी को पहचानना था मुश्किल
साइंटिस्ट्स, डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स के लिए इस बीमारी को पहचानना मुश्किल हो गया था। ये इतनी तेज से गहरा असर कर रही थी कि इसे काबू करना संभव नहीं था। उस दौर में इस महामारी के इलाज के लिए न तो कोई सटीक दवा थी और न ही कोई वैक्सीन। बस प्रभावित इलाकों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही थी। महामारी के चलते लोगों को मास्क पहनने के लिए कहा गया था। वहीं स्कूल, थिएटर और बिजनेस पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे, ताकि लोग घरों से कम से कम निकलें। इस महामारी ने किसी को नहीं छोड़ा था। इसने शहरी इलाके से लेकर ग्रामीण इलाके तक, आबादी से भरे ईस्ट कोस्ट से लेकर अलास्का के रिमोट एरिया तक सबको अपनी चपेट में लिया।
तस्वीरोंमें देखिए स्पेनिश फ्लू ने कैसे कहरबरपाया था
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/c1_1585727272.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/c2_1585727284.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/c3_1585727293.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/c4_1585727305.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/c5_1585727651.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/c7_1585727667.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/c8_1585727675.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/c9_1585727683.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/c10_1585727691.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/c12_1585727702.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/c13_1585727714.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/c14_1585727723.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/c15_1585727731.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/v1_1585727913.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/v2_1585728087.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/v4_1585729988.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/v6_1585730165.jpg)
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/01/v8_1585730292.jpg)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment