Tuesday, January 14, 2020

चीन में सड़क धंसने से बस गड्ढे में गिरी; 6 लोगों की मौत, 16 घायल January 14, 2020 at 12:38AM

बीजिंग. उत्तर पश्चिम चीन में अचानक सड़क धंसने से बस गड्ढे में जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 10 लापता हो गए। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि घटना में 16 लोग घायल हुए हैं। घटना किंघाई प्रांत में सोमवार को शाम में 5.30 बजे हुई।

मीडिया में जारी फुटेजके अनुसार, बस के गड्ढे में गिरने के बाद विस्फोट भी हुआ। यह हादसा एक अस्पताल के पास हुआ। बस स्टॉप पर खड़े लोग धंस रही सड़क से भागते नजर आ रहे हैं। आधी बस गड्ढे में धंसी दिख रही है। कई लोग सड़क पर बने गड्ढे में भी गिर गए।

घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा

न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, बचाव एवं राहत कार्य जारी है। सड़क क्यों धंसी इसका पता लगाया जा रहा है। राज्य के ब्रॉडकास्टर सीजीटीएन द्वारा प्रकाशित वीडियो फुटेज में एक व्यक्ति को बचाव कर्मियों द्वारा सिंक होल से निकालते देखा जा रहा है।

2013 में सिंक होल में गिरने से 5 लोग मारे गए थे

चीन के लिए सिंकहोल नया नहीं है। देश में लगातार हो रहे कंस्ट्रक्शन वर्क्स और डेवलपमेंट इसका सबसे बड़ा कारण है। इससे पहले 2016 में भी मध्य हेनान प्रांत में तीन लोग सिंकहोल में गिर गए थे।2013 में शेनजेन में 10 मीटर के सिंकहोल में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच से पता चला है कि बारिश के कारण पानी के पाइपों के टूटने के कारण सड़क धंसी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन में सड़क धंसने से बस गड्ढे में गिरी, 10 लोग लापता।

No comments:

Post a Comment