Tuesday, December 24, 2019

500 फीट गहरी खाई में गिरी बस; 26 यात्रियों की मौत, 13 जख्मी December 24, 2019 at 12:17AM

जकार्ता. इंडोनेशिया मेंएक बस के 150 मीटर (500 फीट) गहरी खाईमें गिर जाने से 26 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 13 यात्री जख्मी हो गए। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। दक्षिण सुमात्रा प्रांत में सोमवारदेर रात 23.15 बजे (स्थानीय समय) हादसा हुआ। लगभग 120 बचावकर्मी बचाव कार्य में जुटे।

स्थानीय पुलिस प्रवक्ता डॉली गुमारा नेबताया कि खाई में गिरने से पहले बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस बेंगकुलु शहर से पालेमबंग जा रही थी। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रवाना होने से पहले बस में केवल 27 यात्री थे। लेकिन कुछ बचाए गए यात्रियोंने पुलिस को बताया कि हादसे के समय लगभग 50 लोग सवार थे। पीड़ित यात्रियों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल के पास सड़क को बंद कर दिया गया है। वहीं, कुछ लोगों के नदी में लापता होने की भी आशंका है।

सितंबर में 21 लोग सड़क दुर्घटना में मारे गए थे

इंडोनेशिया में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। वहां सड़कों की हालत बेहद खराब है। सितंबर में पश्चिम जावा के सुकाबुमी क्षेत्र में एक बस के खाई में गिरने से लगभग 21 लोगों की मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दक्षिण सुमात्रा प्रांत में सोमवार देर रात 23.15 बजे (स्थानीय समय) हादसा हुआ।

No comments:

Post a Comment