Monday, December 16, 2019

गिनी की खाड़ी के पास तेल टैंकर पर समुद्री लुटेरों का हमला, 20 भारतीयों को अगवा किया December 16, 2019 at 04:56PM

अफ्रीका. पश्चिमी अफ्रीका के गिनी की खाड़ी में समुद्री लुटेरों ने एक जहाज पर हमला कर 20 भारतीयों को अगवा कर लिया। इसे फ्यूल/केमिकल टैंकर ड्यूक बताया जा रहा है, जो लुंडा (अंगोला) से लुम (टोगो) तक जाता है। लुटेरों ने जहाज पर मौजूद पर नाइजीरियाई नागरिक को छोड़ दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने सोमवार को कहा कि 15 दिसंबर को जहाज एमटी ड्यूक के 20 चालक दल (जैसा की शिपिंग एजेंसी ने बताया) के अपहरण से चिंतिंत हैं। इस क्षेत्र में इस साल अपहरण की यह तीसरी घटना है। आबूजा स्थित हमारे अधिकारियों ने इस विषय को नाइजीरिया और पड़ोसी देशों के सामने उठाया है।

जहाज और चालक दल का पता लगाने के लिए स्थानीय अधिकारियों से बातचीत जारी

तेल/रासायनिक उत्पाद टैंकर ड्यूक वी शिप मैनेजमेंट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर ने बताया कि सोमवार सुबह तड़के जहाज से संपर्क खत्म हो गया है। हम जहाज और चालक दल का पता लगाने के लिए संबंधित स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। आईएमबी पायरेसी रिपोर्टिंग सेंटर और एमडैएट-जीओजी से पता चलता है कि स्थानीय समय के अनुसार 15 दिसंबर को 7-8 बजे के बीच समुद्री लुटेरों का हमला हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
15 दिसंबर को सुमद्री लुटेरों ने पश्चिम अफ्रीका से भारतीयों का अपहरण किया।

No comments:

Post a Comment