Saturday, January 18, 2020

फेसबुक ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम 'शिटहोल' लिखा, गड़बड़ी सामने आने पर खेद जताया January 18, 2020 at 09:24PM

नेपिदा (म्यांमार). चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की म्यांमार यात्रा के दौरान उनके नाम का गलत अनुवाद दिखाने के लिए फेसबुक ने शनिवार को खेद जताया। बर्मीस भाषा से अंग्रेजी में अनुवाद के दौरान फेसबुक के ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन फीचर ने शी जिनपिंग को 'मिस्टर शिटहोल' लिख दिया था। जिनपिंग दो दिवसीय यात्रा पर नेपिदा पहुंचे थे।पिछले दो दशक में यह किसी चीनी राष्ट्रपति कापहलाम्यांमार दौरा था।

म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के आधिकारिक फेसबुक पेज पर ट्रांसलेशन की इस गलती ने लोगों का ध्यान खींचा। शनिवार सुबह अंग्रेजी में अनुवाद की गई पोस्ट में लिखा था, “चीन के राष्ट्रपति मिस्टर शिटहोल शाम 4 बजे म्यांमार पहुंचे।” इसके बाद अगली पोस्ट में लिखा गया, “मिस्टर शिटहोल ने संसद में गेस्ट बुक पर हस्ताक्षर किए।” इस गलती के बाद फेसबुक ने खेद जताया और इसे तकनीकी गड़बड़ी करार दिया।

म्यांमार की स्टेट काउंसलरआंग सान सू की के आधिकारिक फेसबुक पेज का स्क्रीनशॉट

फेसबुक ने तकनीकी गड़बड़ी पर माफी मांगी

फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, “हमने फेसबुक पर बर्मीस से अंग्रेजी में गलत अनुवाद के लिए जिम्मेदार तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर दिया है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। हम सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं, ताकि इस तरह की गलती न दोबारा न हो। इस गड़बड़ी से हुई परेशानी के लिए माफी चाहते हैं।”

बर्मीस भाषा के कई शब्दों को 'शिटहोल' लिखा

फेसबुक ने कहा कि उसके बर्मीस ट्रांसलेशन डाटा में 'शी' (Xi) का नाम नहीं था। इस तरह के मामलों में फेसबुक का सिस्टम समान अर्थ वाले शब्दों का इस्तेमाल करता है। कंपनी ने जब बर्मीस में 'शी' (Si और Shi) से शुरू होने वाले कई शब्दों का परीक्षण किया, तो उन्हें भी ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन टूल ने 'शिटहोल' लिख दिया था।

फेसबुक म्यांमार में लोकप्रिय, चीन में बैन

तकनीकी रूप से समृद्ध म्यांमार में फेसबुक काफी लोकप्रिय है। लोग खबरों, मनोरंजन और बातचीत के लिए सबसे ज्यादा फेसबुक पर ही जाते हैं। कई जगह इसे इंटरनेट का पर्याय माना जाता है। राजनेता और सरकारी एजेंसियां भी आधिकारिक बयानों और घोषणाओं के लिए ​​इसका इस्तेमाल करती हैं। दुनिया भर में करीब 200 करोड़ लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि चीन में इस पर प्रतिबंध है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
म्यांमार में शी जिनपिंग और आंग सान सू की के बीच मुलाकात की तस्वीर।

IT happens: Facebook sorry for Xi Jinping's name gaffe January 18, 2020 at 08:05PM

Facebook has apologised for a distasteful mistranslation of Chinese President Xi Jinping's name from Burmese language posts during his visit to Myanmar. ​​​But the historic moment was dimmed by the automatic translation feature on Myanmar's Facebook page — which rendered Jinping's name from Burmese into English as "Mr Shithole".

पुतिन ने कहा- मैं अनिश्चिकाल तक राष्ट्राध्यक्ष रहने के खिलाफ; खुद 17 साल से देश के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री पद पर काबिज January 18, 2020 at 07:52PM

मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वे किसी भी नेता के असीमित समय तक के लिए राष्ट्रपति रहने के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा सिस्टम सोवियत यूनियन में हुआ करता था। पुतिन का यह बयान विश्व युद्ध-2 के सैनिकों के साथ मुलाकात के दौरान आया। पुतिन खुद 16 साल से देश के राष्ट्रपति हैं। वे पहली बार 2000 में राष्ट्रपति बने थे। आठ साल तक यह पद संभालने के बाद वे 2008 से 2012 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रपति पद संभाला। उनका कार्यकाल अभी 2024 तक चलेगा। यानी 21वीं सदी के शुरुआती 24 सालों में ही वे 20 साल राष्ट्रपति रहेंगे।

पुतिन ने बुधवार को ही रूस के संविधान में बदलाव का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने राष्ट्र के नाम संदेश में ऐलान किया था कि देश में राजनीतिक ताकतों का बंटवारा ज्यादा बेहतर तरीके से किया जाएगा। यह शक्तियां राष्ट्रपति से लेकर संसद, राज्य परिषद और अन्य सरकारी संस्थानों को भी दी जाएंगी। इसके बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुतिन राजनीति में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहते हैं।

पूर्व सैनिक ने कहा- राष्ट्रपति बनने की सीमा नहीं होनी चाहिए, पुतिन बोले- यह गलत
पुतिन शनिवार को ही ‌‌‌दूसरे विश्व युद्ध का हिस्सा रहे पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां एक वेटरन ने कहा कि रूस में राष्ट्रपति पद पर रहने की कोई सीमा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, इस पर पुतिन ने कहा, “यह ठीक नहीं। 1980 जैसी स्थिति में पहुंचना काफी परेशानी बढ़ाने वाला होगा। क्योंकि तब लोग अपने जीवन के अंतिम दिनों तक राज करते थे।”

संविधान में बदलाव कर कैसे फायदा पा सकते हैं पुतिन?
व्लादिमीर पुतिन के संविधान में बदलाव के ऐलान के साथ ही रूस में प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव के नेतृत्व वाले कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पुतिन ने अपने करीबी और राजनीति में नए नाम मिखाइल वी. मिशुस्तिन को देश का प्रधानमंत्री बनाया। विशेषज्ञों का मानना है कि पुतिन राष्ट्रपति की ताकतें संसद और कैबिनेट को देना चाहते हैं। यानी वे सरकार को ज्यादा मजबूत बनाएंगे। इसके जरिए वे अगले कार्यकाल में राष्ट्रपति न रह कर प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

दरअसल, रूस में कोई भी व्यक्ति लगातार दो बार ही राष्ट्रपति रह सकता है। पुतिन 2000 से 2008 तक राष्ट्रपति रहे थे। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पद लिया। 2012 में वे एक बार फिर राष्ट्रपति बने। पहले उन्होंने राष्ट्रपति के कार्यकाल की अवधि 4 साल से बढ़ाकर 6 साल की। 2018 में हुए चुनाव में दोबारा जीत हासिल करने के बाद उनका कार्यकाल 2024 तक तय हो गया। हालांकि, 2024 में उन्हें पद छोड़ना पड़ेगा। माना जा रहा है कि पुतिन सीधे तौर पर राष्ट्रपति पद का कार्यकाल असीमित नहीं करना चाहते, बल्कि सरकार को मजबूत कर प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Russia's Putin says he opposes unlimited presidential term, himself is President-Prime Minister from 17 years
Russia's Putin says he opposes unlimited presidential term, himself is President-Prime Minister from 17 years
Russia's Putin says he opposes unlimited presidential term, himself is President-Prime Minister from 17 years
Russia's Putin says he opposes unlimited presidential term, himself is President-Prime Minister from 17 years
Russia's Putin says he opposes unlimited presidential term, himself is President-Prime Minister from 17 years
Russia's Putin says he opposes unlimited presidential term, himself is President-Prime Minister from 17 years
Russia's Putin says he opposes unlimited presidential term, himself is President-Prime Minister from 17 years
Russia's Putin says he opposes unlimited presidential term, himself is President-Prime Minister from 17 years
Russia's Putin says he opposes unlimited presidential term, himself is President-Prime Minister from 17 years

Trump marks US-Japan security pact with call for stronger alliance January 18, 2020 at 06:32PM