![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/01/21/global-growth_1579605218.jpg)
दावोस. दुनिया भर के सीईओ के मन में ग्लोबल जीडीपी ग्रोथ को लेकर निराशाचरम पर है। ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म पीडब्ल्यूसी के सर्वे के मुताबिक, पहली बार 53% सीईओ ने ग्रोथ में गिरावट की बात कही है। पिछले साल ऐसा कहने वाले सिर्फ 29% थे। इस साल सर्वे में 83 देशों के 1,581 सीईओ शामिल किए गए। इनमें से सिर्फ 22% ने ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद जताई। पिछले साल ऐसे सीईओ की संख्या 42% थी। स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की शुरुआत के एक दिन पहले सोमवार को यह सर्वे जारी किया गया।
ग्लोबल जीडीपी ग्रोथ को लेकर सीईओ का भरोसा 2018 में सबसे ज्यादा 57% था
प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले देशों में सिर्फ चीन के सीईओ के भरोसे में पिछले साल के मुकाबले इजाफा हुआ है। उन्हें लगता है कि इस साल उनकी कंपनियों का रेवेन्यू बढ़ेगा। सर्वे में शामिल भारतीय सीईओ में से 52% का कहना है कि दुनिया की जीडीपी ग्रोथ घटेगी। ग्लोबल जीडीपी को लेकर 2018 में सीईओ का भरोसा सबसे ज्यादा था। उस वक्त दुनिया के 57% सीईओ ने विकास दर में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई थी।
भारत के सिर्फ 40% सीईओ को कंपनियोंकी रेवेन्यू ग्रोथ बढ़ने का भरोसा
- 51% सीईओ आर्थिक विकास दर को लेकर अनिश्चित हैं। 38% के मन में नीतियों को लेकर अनिश्चितता है।
- देश के सिर्फ 40% सीईओ को भरोसा है कि इस साल उनकी कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ बढ़ेगी। पिछले साल यह आंकड़ा 55% था।
- 10% सीईओ का कहना है कि उनके संस्थान ने स्किल डेवलपमेंट के कार्यक्रमों में कोई तरक्की नहीं की। 40% का कहना है कि इसकी शुरुआत की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment