Friday, January 3, 2020

ब्रेक फेल होने के बाद बस सामने से आ रही कार से टकराई, 22 की मौत; 10 घायल January 03, 2020 at 05:38PM

यंगून. म्यांमार के केरान राज्य में शुक्रवार सुबह यात्री बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में 22 लोग मारे गए, जबकि10 घायल हो गए। फायर सर्विस डिपार्टमेंट ने कहा कि स्थानीय समय के अनुसार दुर्घटना सुबह 11 बजे म्यावाडी टाउनशिप में म्यांमार-थाई बॉर्डर पर हुई। अधिकारी ने बताया कि बस केब्रेक फेल हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक, टक्कर से कार में सवार सभी 7यात्रियों की मौके पर हीमौत हो गई। जबकि यात्री बस में सवार 15 लोग मारे गए। टक्कर के बाद बस खाई में गिर गई।

बस यंगून से थाईलैंड जा रही थी

म्यांमार सोशल रेस्क्यू ग्रुप के वाइस चेयरमैन आंग म्यिंट ने न्यूज एजेंसी को बताया कि बस यंगुन से थाईलैंड जा रही थी। बस केब्रेक फेल होने के बाद यह सामने से आ रही कार से टकरा गई। बताया जाता है कि सभी यात्री नौकरी की तलाश में थाईलैंड जा रहे थे।

म्यांमार सड़क सुरक्षा मानक में पड़ोसी देशों से पीछे

म्यावाडी शहर के म्यावाडी-कावकारिक एशिया रोड पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। म्यांमार के सड़क सुरक्षा मानक में पड़ोसी देशों से पीछे हैं। यहां सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। पड़ोसी राज्य मोन में पिछले हफ्ते एक दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं,अक्टूबर में बौद्धों के त्योहार से लौट रहे 15 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अधिकारियों ने कहा- केरान राज्य के म्यावाडी-कावकारिक एशिया रोड पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

No comments:

Post a Comment