![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/01/01/auckland-final_1577856877.png)
इंटरनेशनल डेस्क.न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे पहले नए साल का जश्न मना। इन दोनों देशों में बड़ी बेसब्री से लोग इसका इंतजार कर रहे थे। घड़ी का कांटा जैसे ही 12 के पार गया ऑकलैंड के स्काय टावर रंगीन आतिशबाजी से रोशन हो गया। सिडनी हार्बर पर भी ऐसा ही नजारा दिखा।
ब्राजील में भी लोगों ने खुले दिल से नए साल का स्वागत किया। देर शाम से ही लोग रियो डी जेनेरो के कोपाकबाना बीच पर इकठ्ठा हो गए थे और आतिशाबाजी के साथ 2020 की सुबह हुई। अमेरिका में भी लोंगो को नए साल का इंतजार था। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर आधी रात को लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। उत्तर कोरिया के किम इल सुंग स्क्वायर पर म्यूजिकल शो के जरिए लोगों ने नए साल का इस्तकबाल किया।
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आतिशबाजी के बीच नए साल का जश्न मना
रूस भी नए साल के स्वागत में पीछे नहीं रहा। यहां सेंट पीटर्सबर्ग में आतिशबाजी के बीच लोगों ने एक-दूसरे को 2020 की बधाई दी। मिस्र में लोगों ने नए साल के स्वागत के लिए हुई आतिशबाजी को अपने मोबाइल में कैद किया। वहीं, लंदन आई व्हील भी नए साल के स्वागत के लिए रंगीन रोशनी से नहा उठा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment