Saturday, June 20, 2020
UK: Terror in the park as knifeman goes on rampage killing 3 June 20, 2020 at 04:48PM
ब्राजील में मौतों का आंकड़ा 50 हजार के पार, अमेरिका के बाद यहां सबसे ज्यादा जान गई; दुनिया में अब तक 89.14 लाख संक्रमित June 20, 2020 at 04:18PM
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 66 हजार 718 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 89 लाख 14 हजार 787 हो गया है। अब तक 46 लाख 67 हजार 718 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ब्राजील में 24 घंटे में करीब एक हजार लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 50 हजार से ज्यादा हो गई है। यहां संक्रमण और मौतों के आंकड़े अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा हैं।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 23,30,578 | 1,21,980 | 9,72,941 |
| ब्राजील | 10,70,139 | 50,058 | 5,43,186 |
| रूस | 5,76,952 | 8,002 | 3,34,592 |
| भारत | 4,11,727 | 13,277 | 2,28,181 |
| ब्रिटेन | 3,03,110 | 42,589 | उपलब्ध नहीं |
| स्पेन | 2,93,018 | 28,322 | उपलब्ध नहीं |
| पेरू | 2,51,338 | 7,660 | 1,38,763 |
| इटली | 2,38,275 | 34,610 | 1,82,453 |
| चिली | 2,36,748 | 4,295 | 1,96,609 |
| ईरान | 2,02,584 | 9,507 | 1,61,384 |
ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।
ब्राजील: मौतों की दर 5%
ब्राजील में 24 घंटे के दौरान एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है। यहां एक दिन में 34 हजार 666 नए मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 76 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में मरने वालों की संख्या 50 हजार 58 हो चुकी है। देश में महामारी से अब तक 5.20 लाख लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की दर 5% है।
फ्रांस: 1.96 लाख संक्रमित
फ्रांस में 24 घंटे के महामारी के छह सौ से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.96 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से देर शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में मृतकों का आंकड़ा 29 हजार 633 हो गया है।
चिली: 4295 मौतें
चिली में वायरस से 2 लाख 36 हजार 748 लोग प्रभावित हैं। अब तक 4295 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में संक्रमण के 5355 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 202 लोगों की मौत हुई है। देश में इस समय 1682 कोरोना संक्रमित मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इनमें 416 की स्थित नाजुक है। देश में अब तक 9 लाख 43 हजार 593 लोगों की जांच की जा चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रम्प ने कहा- दोनों देश गंभीर समस्या से गुजर रहे, हमने दोनों से बात की; मामला सुलझाने की भी कोशिश कर रहे June 20, 2020 at 04:14PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वे भारत-चीन के बीच सीमा विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को व्हाइट हाउस में कहा,‘‘वहां कठिन स्थिति पैदा हो गई है। दोनों देश गंभीर समस्या से गुजर रहे हैं। हम भारत और चीन दोनों देशों से बात कर रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। हमारी ओर से मामला सुलझाने की कोशिश भी हो रही है।’’
15 जून की रात लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी। इसमें भारतीय सेना के एक अफसर समेत 20 जवान शहीद हुए थे। खबरों के मुताबिक, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में 43 से ज्यादा चीनी सैनिक या तो मारे गए या घायल हुए थे। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने चीन से सटी अपनी सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है।
ट्रम्प ने पिछले महीने भी मध्यस्थता की पेशकश की थी
ट्रम्प ने पिछले महीने भी भारत और चीन के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि अगर भारत और चीन तैयार हों तो अमेरिका सीमा विवाद सुलझाने में मध्यस्थता कर सकता है। ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत का जिक्र करते हुए कहा था कि वे सीमा विवाद से खुश नहीं हैं। हालांकि, भारत और चीन दोनों ने ट्रम्प की यह पेशकश ठुकरा दी थी। आपसी बातचीत से मसले का हल करने की बात कही थी।
व्हाइट हाउस की बैठक में भी चीन-भारत विवाद पर चर्चा हुईथी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 16 जून को भारतीय समय के अनुसार रात 11.30 बजे व्हाइट हाउस में एक अहम मीटिंग की थी। इसमें इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भारत-चीन विवाद पर रिपोर्ट पेश की थी। विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भी मीटिंग में शामिल थे। मीटिंग के बाद एक बयान जारी किया गया। अमेरिका ने कहा, ‘एलएसी के हालात पर हमारी करीबी नजर रख रहे हैं। भारतीय सेना के 20 जवान मारे गए हैं। अमेरिका इस पर शोक व्यक्त करता है। हमारी संवेदनाएं सैनिकों के परिवारों के साथ हैं।’
--
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today