Saturday, June 20, 2020

Judge: Bolton can publish book despite efforts to block it June 20, 2020 at 05:02AM

यूरोपियन थिंक-टैंक ने कहा- चीन ने जानबूझकर और सोची-समझी साजिश के तहत हमला किया, ऐसा कर उसने कानून का उल्लंघन किया June 20, 2020 at 04:35AM

यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्टडिज (एएफएसएएस) का कहना है कि 15 जून को एक्चुअल लाइन ऑफ कंट्रोल (एलएसी) के पास गलवान घाटी में चीन ने भारतीय जवानों पर हमला किया। यह हमला हाल के महीनों में पड़ोसी देशों पर चीन के बढ़ते अक्रामकता को दिखाता है। भारत ने कहा था कि उसके 20 जवान हिंसक झड़प में शहीद हुए थे।

यूरोपियन थिंक-टैंक का कहना है कि यह हमला जानबूझकर और सोची-समझी साजिश के तहत किया गया था। ऐसा करके चीन से साफतौर पर दशकों पहले दोनों देशों के बीच हुए समझौते का उल्लंघन किया है। करीब 45 साल के बाद एलएसी पर ऐसी घटना हुई। चीनी हमले ने हाल के वर्षों में भारत के लिए एक गंभीर सुरक्षा स्थिति पैदा कर दी है। साथ ही इस तरह की आक्रामकता भविष्य में तनावपूर्ण संबंधों के और गहराने के संकेत दे रहे हैं।

चीन पड़ोसी देशों में अपने पांव पसार रहा

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि चीन द्वारा किया गया हमला दोनों देशों के लिए 21वीं सदी में टर्निंग पॉइंट साबित हो रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव और गहराने के साथ ही नए विवादों के जन्म लेने की संभावना बढ़ेगी। यूरोपियन थिंक-टैंक का कहना है कि भारतीय सैनिकों पर हमला चीन की हठधर्मिता को दिखाता है। चाहे वह दक्षिण चीन सागर हो, ताइवान हो या हॉन्गकॉन्ग हो, वह हर जगह चीन अपने पांव पसारने में लगा हुआ है। चीन पूरे क्षेत्र में अपना कदम बढ़ा रहा है।

दक्षिण चीन सागर में मलेशियाई और वियतनामी जहाजों को रोकना, हॉन्गकॉन्ग में नई ताकतें जमाना और दो बार संवेदनशील वियतनाम की खाड़ी में एयरक्राफ्ट करियर के जरिए अपने मंसूबों को जाहिर कर चुका है।

कई देशों ने कोरोना को लेकर चीन को जिम्मेदार ठहराया

यह स्पष्ट नहीं है कि इस तरह की आक्रामकता से चीन अंतरराष्ट्रीय आलोचना के जवाब में अपनी ताकत और इरादे का प्रदर्शन कर रहा है। कोरोना की उत्पत्ति और प्रसार को लेकर कई देशों ने चीन को जवाबदेह ठहराया है।एम्स्टर्डम के थिंक-टैंक ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि चीन ऐसी हरकतों से अंतरराष्ट्रीय कानूनों, सम्मेलनों और मानदंडों की सीमाओं का टेस्ट कर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को भारत-चीन के बीच हुए हिंसक झड़प में लगभग 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे।

Beijing to have sweeping powers over Hong Kong security law June 20, 2020 at 01:47AM

China will have overarching powers over the enforcement of a new national security law in Hong Kong, according to details released on Saturday that signalled the deepest change to the city's way of life since it returned to Chinese rule in 1997.The planned law has alarmed foreign governments as well as democracy activists in Hong Kong, who were already concerned that Beijing is eroding the high degree of autonomy granted to the territory when it was handed over from British rule.

नौ साल से जारी गृहयुद्ध के कारण बेघर हुए बच्चों की कहानी; ये कैंपों में पैदा हुए, इन्हें नहीं पता कि घर में खिड़की-दरवाजे होते हैं June 20, 2020 at 01:09AM

सीरिया और तुर्की की सीमा पर शरणार्थी लोगों के लिए एतेमे कैंप है। यहां कई परिवारों ने शरण ले रखी है। 2011 से शुरू हुए युद्ध ने उनकी जिंदगी तबाह कर दी है। इसी कैंप में इन परिवारों के कई बच्चों ने जन्म लिया। शरणार्थीठप्पेये बच्चे जमीन पर आए। इन्होंने जीवन कभी अपना घर नहीं देखा, शांति नहीं देखी। जन्म से ही कैंपों में रहने वाले ये बच्चे घर का मतलब तक नहीं जानते हैं। इन्हें ये भी नहीं पता कि घर में खिड़की औरदरवाजे भी होतेहैं।

एतेमे कैंप में चार महीने का बच्चा अब्दुल रहमान। अब्दुल के माता-पिता इदलिब प्रांत के गांव के रहने वाले हैं। वे इस कैंप में सालों से रह रहे हैं।
नौ साल की रानिम बरकत को उसी साल बेघर होना पड़ा, जिस साल उसका जन्म हुआ। रानिम को घर के नाम पर बस कैंप की यादें हैं।
तीन साल के मुहम्मद अल-बासा का जन्म भी इसी कैंप में हुआ।
मायसा महमूद अभी पांच साल की है। उसके माता-पिता भी सीरिया के इदलिब प्रांत से हैं। मायसा कहती है कि कैंप में उसके खिलौने सुरक्षित नहीं रह पाते।
पांच साल की मरियम अल-मुहम्मद के परिजनों ने बताया कि सीरिया के हॉम्स शहर में उनका अच्छा घर था, लेकिन हालात खराब हुए तो मजबूरी में उन्हें यहां रहना पड़ रहा है।
जुमाना और फरहान अल-अल्यावी दोनों जुड़वां भाई बहन हैं। इनके माता-पिता भी पूर्वी इदलिब से आते हैं।
सीरिया में सबसे ज्यादा प्रभावित शहर इदलिब और अलेप्पो हैं। दो साल के वालिद अल-खलीद के परिजन अलेप्पो के रहने वाले हैं। वालिद का जन्म दो साल पहले कैंप में ही हुआ था।
सात साल के मोहम्मद अबदल्लाह के परिजन इदलिब के गांव जबल अल-जवैया के रहने वाले हैं। अबदल्लाह शरणार्थी कैंप में बाद में आया। वो कहता है कि घर की थोड़ी-थोड़ी याद है। हमारा घर कुछ पुराना था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एतेमे कैंप में 6 साल की रवन अल-अजीज। घर क्या होता है, इस सवाल पर उसने कहा- जहां पर दोस्त और परिवार रहते हैं। इसमें आग लग जाती है और यह हवा में उड़ जाता है।