Sunday, January 19, 2020

इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले स्टूडेंट फिसड्डी होते हैं; वे पढ़ाई से तालमेल नहीं बैठा पाते, अकेलेपन से घिर जाते हैं January 19, 2020 at 01:39PM

लंदन/ नई दिल्ली .जो छात्र डिजिटल तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हैं, वे पढ़ाई के साथ पूरी तरह नहीं जुड़ पाते और फिसड्डी साबित होते हैं। ज्यादा इंटरनेट के इस्तेमाल से उन्हें अपेक्षित परिणाम नहीं मिलता अाैर उनमें अकेलेपन की भावना घर कर जाती है। ब्रिटेन की स्वानसी और इटली की मिलान यूनिवर्सिटी ने संयुक्त अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला है। डिग्री काेर्स में सेहत संबंधी अध्ययन के लिए दुनियाभर की 285 यूनिवर्सिटी के छात्रों से उनके डिजिटल उपयोग, पढ़ाई और रिजल्ट के बारे में जानकारी ली गई थी। अध्ययन में 25% छात्रों ने बताया कि उन्होंने दिनभर में 4 घंटे ऑनलाइन बिताए जबकि 70% ने एक से तीन घंटे तक इंटरनेट का इस्तेमाल किया। इनमें 40% छात्रों ने सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल किया जबकि 30% ने सूचना के लिए इसका इस्तेमाल किया।


मुख्य अध्ययनकर्ता ब्रिटेन के फिल रीड ने कहा- ‘इंटरनेट की लत और पढ़ाई के लिए प्रेरणा के बीच एक नकारात्मक संबंध पाया गया। अधिक इंटरनेट की लत रखने वाले छात्र पढ़ाई के दौरान तालमेल नहीं बना पाए और ज्यादा चिंतित दिखे। इन छात्रों ने पढ़ाई के लिए इंटरनेट सर्फिंग के दौरान ज्यादातर समय सोशल मीडिया, मेल और अन्य बिना काम के पेजेस देखने में किया। इससे वे अपनी मूल पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाए।’ कंप्यूटर असिस्टेड लर्निंग के जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि उच्च शिक्षा और अकादमिक जीवन के बीच सकारात्मक भावना की बड़ी भूमिका होती है।

इंटरनेट से दूरी बनाने वाले अखिल, पार्थ और हंसिका ने टॉप किया

इधर, देश में जेईईमेंस की पहली परीक्षा में 100 एनटीए स्कोर करने वाले कोटा के अखिल जैन और भरतपुर के पार्थ द्विवेदी ने कहा कि वे इंटरनेट से दूर रहे। इसी तरह 2019 सीबीएसई 12वीं टॉपर हंसिका शुक्ला ने कहा कि नो सोशल मीडिया पॉलिसी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्य अध्ययनकर्ता ब्रिटेन के फिल रीड ने कहा- ‘इंटरनेट की लत और पढ़ाई के लिए प्रेरणा के बीच एक नकारात्मक संबंध पाया गया।

Harish Salve appointed as Queen’s Counsel January 19, 2020 at 07:39AM

India’s former solicitor general Harish Salve — who charged Re 1 for representing India in the Kulbhushan Jadhav case — has been appointed as Queen’s Counsel (QC) for the courts of England and Wales.

भारतीय मूल की महिला शिक्षक रहस्यमयी एसएआरएस जैसे वायरस से संक्रमित होने वाली पहली विदेशी January 19, 2020 at 04:12AM

बीजिंग. चीन के मध्यवर्ती शहरों में लोग रहस्यमयी निमोनिया वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वुहान हेल्थ कमीशन के मुताबिक, भारतीय मूल की शिक्षक प्रीति माहेश्वरी (45) इस एसएआरएस जैसे कोरोना वायरस की चपेट में आने वाली पहली विदेशी हैं। कमीशन के मुताबिक, अब तक 62 लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

इस वायरस के संक्रमण में आए दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद अमेरिका ने अपने तीन प्रमुख एयरपोर्ट्स पर वुहान से आने वाले यात्रियों के हेल्थ चेकअप का आदेश दिया था। एशिया के कम से कम आधा दर्जन देशों ने मध्य चीन से आने वाले यात्रियों की जांच भी शुरू कर दी है।

17 नए मामले सामने आए, 5 की हालत गंभीर

  • हेल्थ कमीशन ने रविवार को कहा- वायरस से संक्रमित 62 लोगों में से पांच की हालत गंभीर है। चीन में फैल रहे निमोनिया की वजह रहस्यमयी वायरस कोरोना है। रविवार को 17 नए मामले सामने आए। मध्य चीन का वुहान शहर इस वायरस से ज्यादा प्रभावित है।
  • 2002 के अंत में दक्षिणी चीन में बेहद संक्रामक फ्लू एसएआरएस फैला था। इसने 24 से ज्यादा देशों को चपेट में ले लिया था और इससे करीब 800 लोगों की जान गई थी। एसएआरएस को सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम के नाम से जाना जाता है।

क्या है कोरोना वायरस
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, कोरोना वायरस सी-फूड से जुड़ा है। यह वायरस ऊंट, बिल्ली तथा चमगादड़ सहित कई पशुओं में प्रवेश कर रहा है। कोरोना वायरस के मरीजों में आमतौर पर जुखाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बुखार जैसे शुरुआती लक्षण देखे जाते हैं। इसके बाद ये लक्षण निमोनिया में बदल जाते हैं और किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं। अभी तक इस वायरस से निजात पाने के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रहस्यमयी निमोनिया वायरस से मध्य चीन का वुहान शहर ज्यादा प्रभावित है।

Afghan officials say Taliban kill 6 members of same family January 19, 2020 at 01:23AM

The Taliban denied any involvement, saying the attack Saturday was triggered by a personal dispute. However, local Afghan officials said the family was accused by the Taliban of working in prostitution. The insurgents sentenced them to death for immoral acts, then stormed the house and opened fire, according to Jawed Bedar, a spokesman for Faryab province's governor.