Saturday, January 18, 2020

Regional stability tops the talks between Qureshi and Pompeo January 17, 2020 at 10:48PM

बुजुर्ग ने पुराना सूटकेस खरीदा, इसमें 30 लाख रुपए मिले; असली मालिक को लौटाए January 17, 2020 at 10:16PM

मिसीगन. अमेरिका के सेंट्रल मिसीगन के रहने वाले हॉबर्ड किर्बी को पिछले महीने जिंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज मिला। वह सेकंड हैंड शॉपिंग सेंटर से कपड़े खरीदने गए थे। यहां से वह 70 डॉलर का एक पुराना सूटकेस भी खरीद लाए और घर पर रख दिया। पिछले गुरुवार को उनकी बेटी ने जब इसे खोला तो उसमें 43,170 डॉलर लगभग 30 लाख 54 हजार रुपए थे। हाथों में हजारों डॉलर की नकदी के कारण किर्बी के दिमाग में कई तरह के विचार आ रहे थे। वह सोच रहे थे, अब मैं अपने घर का कर्ज चुका सकता हूं। इससे मुझे अपनी नई छत मिल सकती है या फिर मैं बहुत अच्छे से रिटायर हो सकता हूं।

रकम के साथ किर्बी का दिमाग तेजी से काम कर रहा था। इस बारे में किर्बी के वकील ने कहना था, सूटकेस आप का है। इसकी रकम पर भी आपका अधिकार है। आपके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकती है। इसके बाद किर्बी ने इस रकम को असली मालिक तक पहुंचाने का निर्णय लिया। उनके इस सुझाव का उनकी एक रिश्तेदार ने भी समर्थन किया। किर्बी ने सोचा यदि ऐसी ही रकम मेरी गुम हो जाती तो मैं क्या करता। उन्होंने सोमवार को शॉपिंग सेंटर के मैनेजर को नोटों से भरा सूटकेस लौटा दिया।

सेकंड हैंड शॉपिंग सेंटर जरूरतमंदों को सस्ती दरों पर जरूरी चीजें उपलब्ध कराता है।

ईमानदारी का उदाहरण पेश किया
खोजबीन से पता चला यह सूटकेस न्यूबरी के एक परिवार है। पिछले साल सूटकेस के असली मालिक की मौत के बाद परिवार ने इसे बिना खोलकर देखे ही सेकंड हैंड शॉपिंग सेंटर को दान कर दिया था। यह सेंटर जरूरतमंदों को सस्ती दरों पर जरूरी चीजें उपलब्ध कराता है। इस बारे में स्टोर मैनेजर रिक मर्लिंग ने किर्बी की तारीफ की। उन्होंने कहा, किर्बी ने ईमानदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह मेरी भी जिम्मेदारी थी कि रकम असली मालिक तक पहुंचाई जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेंट्रल मिसीगन के रहने वाले हॉबर्ड किर्बी को पिछले महीने जिंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज मिला था।

शिकागो में बर्फीला तूफान और खराब मौसम के कारण करीब 1 हजार उड़ानें रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद; 9 करोड़ लोग प्रभावित January 17, 2020 at 09:55PM

शिकागो. अमेरिका के दक्षिणी राज्य बर्फीले तूफान और भारी बारिश की चपेट में है। डेली मेल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, शिकागो स्टेट में बर्फीले तूफान और खराब मौसम के कारण शुक्रवार को सभी एयरपोर्ट से करीब 1000 हजार उड़ानों को रद्द कर दिया गया। ओहारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 690 से अधिक उड़ानों, मिडवे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 169 उड़ानों और सेंट लुईस के लैम्बर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 130 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया। ओहारे एयरपोर्ट ने ट्वीट किया, “शिकागो में कड़ाके की सर्दी के कारण ओहारे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 690 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा।” वहीं, मिस्सौरी के कोलंबिया रिजनल एयरपोर्ट से शनिवार दोपहर तक सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के कारण शिकागो में करीब 470 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी। शिकागो में शुक्रवार दोपहर को भीषण तूफान आया। मौसम विभाग ने बर्फबारी के कारण सड़कों की स्थिति खराब होने की चेतावनी जारी की। साल्ट लेक सिटी के कई इलाकों में पांच इंच तक बर्फ जम गयी है। इस कारण से स्कूलों, यूनिवर्सिटी और सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया है।

आनेवाले दिनों में मौसम खराब होने की आशंका

डेल्टा एयरलाइन्स फ्लाइट की प्रवक्ता मार्था विट्ट ने बताया कि शुक्रवार को कंसास सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयरबस ए319 फ्लाइट फिसल गया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। फ्लाइट में छह क्रू मेम्बर समेत 129 लोग सवार थे। यात्रियों को अन्य विमानों से ले जाया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तूफान के अधिक खतरनाक होने की आशंका है। इससे वीकेंड पर मैदानी इलाकों से उत्तरी-पूर्वी इलाकों की तरफ यात्रा करने में परेशानी होगी। तूफान और खराब मौसम के कारण 9 करोड़ लोग प्रभावित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तूफान और खराब मौसम के कारण अकेले ओहारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 690 से अधिक उड़ानों को रद्द किया गया।

भाजपा नेता को वॉशिंगटन पोस्ट के संपादक का जवाब- स्वतंत्र पत्रकारिता सरकारों को रिझाने के लिए नहीं होती January 17, 2020 at 09:44PM

नई दिल्ली. अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस का अखबार वॉशिंगटन पोस्ट मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ लिखता रहा है। इस वजह से बेजोस को भारत दौरे पर भाजपा से आलोचना झेलनी पड़ी। भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले की वॉशिंगटन पोस्ट के सीनियर एडिटर एलि लोपेज से सोशल मीडिया पर बहस हो गई। चौथाईवाले ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा- मिस्टर जेफ बेजोस, वॉशिंगटन में अपने कर्मचारियों को समझाइए, नहीं तो आपका रिझाने का प्रयास समय और पैसा बर्बाद करने जैसा होगा। इस पर वॉशिंगटन पोस्ट के सीनियर एडिटर एलि लोपेज ने जवाब दिया- यह बात बेजोस नहीं बताते कि क्या लिखना है और क्या नहीं लिखना। स्वतंत्र पत्रकारिता सरकारों को रिझाने के लिए नहीं होती। हमारे पत्रकारों और कॉलमिस्ट का काम भारतीय लोकतंत्र की परंपराओं के मुताबिक होने पर सवाल नहीं उठाए जा सकते।

वॉशिंगटन पोस्ट पर क्यों उठा विवाद?
अमेजन के फाउंडर-सीईओ जेफ बेजोस हाल ही में तीन दिन के भारत दौरे पर आए थे। पहले उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, गोयल ने बेजोस से यह कह कर मिलने से इनकार कर दिया कि वे सिर्फ 1 अरब डॉलर ही भारत में निवेश कर रहे हैं और यह कोई उपकार नहीं है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी भी बेजोस से नहीं मिले। बेजोस से मिलने पर पीएमओ ने पहले ही कोई शेड्यूल जारी नहीं किया था। हालांकि, माना जा रहा है कि मोदी दो वजहों से बेजोस से नहीं मिले। एक वजह यह रही कि कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) अमेजन के खिलाफ जांच कर रहा है। दूसरी वजह यह कि बेजोस के अखबार वॉशिंगटन पोस्ट का रुख मोदी सरकार के प्रति आलोचनात्मक रहा है।

वॉशिंगटन पोस्ट ने पिछले 60 दिन में पाकिस्तान के खिलाफ लेख प्रकाशित नहीं किया: चौथाईवाले
चौथाईवाले ने एलि के बयान पर कहा था- क्या यह सही नहीं कि आपके डेस्क एडिटर ने भारतीय कॉलमिस्ट के कॉलम से सभी पाकिस्तान विरोधी बातें इस हद तक हटा दी थीं कि उन्हें अपना लेख कहीं और छापने के लिए देना पड़ा। इस पर एलि ने जवाब में कहा, “यह सही नहीं है। हमने पाकिस्तान की आलोचना वाले कई लेख प्रकाशित किए हैं। कुछ लेखकों को अपने लेख का संपादित होना ठीक नहीं लगता। वे उसे चुनौती पाते नहीं देखना चाहते। इसलिए अगर वे हमारी कड़ी नीतियों का पालन नहीं कर सकते, तो अपने लेख कई और छपवाने के लिए आजाद हैं।”

चौथाईवाले ने इस पर एलि को टैग करते हुए लिखा, “आपने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ कई लेख छापे हैं। मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि पिछले 60 दिनों में आपने पाकिस्तान के खिलाफ एक भी लेख नहीं छापा है। अगर मैं गलत हूं तो सही कीजिए।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Washington Post Jeff Bezos | Washington Post Journalists On BJP Vijay Chauthaiwale Over Amazon CEO Jeff Bezos India Visit