Wednesday, January 6, 2021

लाल टोपी, नीले झंडों के साथ पहुंचे थे फसाद करने वाले ट्रम्प समर्थक, किसी का सिर फूटा तो कोई दीवार से गिरा January 06, 2021 at 06:35PM

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का बुधवार को ऐलान होना था। इससे पहले ही अमेरिकी संसद भवन (यूएस कैपिटल हिल) के सामने ट्रम्प के हजारों समर्थकों जुट गए। वे चुनाव नतीजों को रद्द करने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप है कि इन चुनावों में धांधली हुई हे। ट्रम्प के ज्यादातर समर्थक लाल टोपी और नीले कपड़ों में पहुंचे थे। ये दो रंग ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के झंडे के रंग हैं। हिंसा करने वालों के हाथों में नीले बैनर थे, जिन पर लिखा था- KEEP AMERICA GREAT, यानी अमेरिका को महान बनाए रखें।

अमेरिकी संसद की बिल्डिंग यूएस कैपिटल हिल पर जुटे ट्रम्प समर्थक। इन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को रद्द करने की मांग की। बाद में सुरक्षाबलों ने इन्हें खदेड़ दिया।
पुलिस फोर्स ने ट्रम्प समर्थकों को रोकने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो लाठी चलानी पड़ी। इसमें कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर फूट गए।
कुछ समर्थक यूएस कैपिटल बिल्डिंग के बाजू में पाइप से बने अस्थायी ढांचे पर चढ़ गए। उस पर ढंके कपड़े को फाड़ दिया।
ट्रम्प समर्थककों ने रिपब्लिकन पार्टी के झंडे के कलर की ड्रेस पहनी थी।
ट्रम्प समर्थक 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से खफा हैं। इसमें ट्रम्प की हार हुई है।
यह अमेरिका के संसद भवन, यानी कांग्रेस की बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग को यूएस कैपिटल हिल कहा जाता है। हजारों प्रदर्शनकारी इस पर चढ़ गए।
ट्रंप समर्थकों ने बिल्डिंग में तोड़फोड़ की। वे पुलिस से भिड़ गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं।
प्रदर्शनकारी नहीं माने तो सुरक्षाकर्मियों को आंसू गैस के गोल भी छोड़ने पड़े।
सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को पहले बैरिकेड लगाकर रोका, लेकिन उन्होंने बैरिकेड तोड़ दिए।
मैरीलैंड के रिप्रेजेंटेटिव डेविड ट्रोन यूएस कैपिटल हिल बिल्डिंग में खुद को कुछ इस तरह मास्क से कवर किए नजर आए।
ट्रम्प समर्थकों के हाथों में KEEP AMERICA GREAT लिखे बैनर थे।
ट्रम्प समर्थक यूएस कैपिटल हिल बिल्डिंग के अंदर तक पहुंच गए थे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Donald Trump Joe Biden| Donald Trump Supporters Protest In US Capitol Hill Washington Joe Biden Elections Photo Story

No comments:

Post a Comment