![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/31/taiwan1_1598857725.jpg)
ताइवान में पतंग महोत्सव में एक हादसा होने से बच गया। यहां एक बच्ची पतंग की पूंछ में फंस गई और हवा में ऊंची उड़ गई। हालांकि, उसे बाद में बचा लिया गया। उसे मामूली चोट लगी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/08/31/taiwan4_1598858089.jpg)
ताइवान के सिंचु शहर में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव चल रहा है। रविवार को यहां एक विशाल पतंग की पूंछ पर लड़की फंस गई। देखते ही वह हवा में ऊंचे उड़ गई। कई बार गोता लगाने के बाद वह जब नीचे की तरफ आई तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। आप भी यह वीडियो देखिए...
30 सेकंड तक हवा में रही
पतंग के साथ लड़की हवा में करीब 30 सेकंड तक रही। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। वहां मौजूद हर किसी की चीख निकल गई। नीचे उतरने पर उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, उसे कोई बड़ी चोट नहीं लगी। सिंचू शहर के मेयर लिन चि-चेन ने फेसबुक पर इस घटना के लिए माफी मांगी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment