Sunday, April 5, 2020

कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील हो रहे न्यूयॉर्क सिटी के आसपास के इलाके, गवर्नर क्यूमो ने कहा- लॉन्ग आइलैंड पर संक्रमण आग की तरह फैल रहा है April 05, 2020 at 12:21AM

अमेरिका में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में संक्रमण के मामले एक लाख से ज्यादा हो गए हैं। यहां तीन हजार 565 लोगों की जान कोरोना से गई है। अकेले न्यूयॉर्क सिटी में 63 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इस शहर के आसपास के इलाके कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील होते जा रहे हैं। गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि लॉन्ग आईलैंड पर संक्रमण आग की तरह फैल रहा है। राज्य के अस्पतालों में 22% मरीज लॉन्ग आईलैंड के हैं। न्यूजर्सी में भी गंभीर समस्या पैदा हो गई है।

न्यूयॉर्क सिटी देश का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां हर दिन एक हजार केस सामने आ रहे हैं। न्यूजर्सी के गवर्नर मर्फी ने घोषणा की कि जब तक कोरोना संकट है, तब तक राज्य में बाहर से आने वाले लोगों पर बैन रहेगा। न्यूजर्सी में शुक्रवार से शनिवार तक 200 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 846 लोगों की जान जा चुकी है।

फ्लोरिडा के गवर्नर ने न्यूयॉर्क से आने वालों को क्वारैंटाइन किया

रोड आइलैंड के गवर्नर ने न्यूयॉर्क में 14 दिन का क्वारैंटाइन घोषित करने की कोशिश की थी। फ्लोरिडा के गवर्नर ने भी न्यूयॉर्क से उड़ान भरने वाले यात्रियों को 14 दिन तक क्वारैंटाइन किया। उधर, न्यूजर्सी के मेयर मर्फी ने कहा कि राज्य में 846 लोगों की मौत हुई है। यह संख्या 2001 में 11 सितंबर को हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों से भी ज्यादा है।

न्यूजर्सी में संक्रमण के 34 हजार मामले

  • न्यूयॉर्क में शुक्रवार तक 2,935 मौतें हुई थी, जो रविवार तक 3,565 हो गई है।
  • न्यूयॉर्क सिटी में कंफर्म केस एक लाख 13 हजार 704 है, जबकि न्यूयॉर्क सिटी में 63 हजार 306 हो गया है।
  • न्यूयॉर्क में 15 हजार 905 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
  • न्यूजर्सी में अब तक 846 लोगों की मौत हुई, जबकि कुल केस 34 हजार 125 हो गए हैं।

हम युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहे: क्यूमो

न्यूयॉर्क के गवर्नर ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि सात दिनों के भीतर राज्य में कोरोना संकट अपने पीक पर होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम इससे निपटने के लिए तैयार नहीं हैं। ब्रीफिंग में क्यूमो ने यह भी कहा कि न्यूयॉर्क के कई लोग वायरस पर काबू पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो-तिहाई संक्रमित लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। हम सब यहां युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं।

शनिवार को मैनहट्टन में स्थापित किया गया अस्थायी मुर्दाघर में नेशनल गार्ड।

क्यूमो ने कहा कि न्यूयॉर्क में करीब 85 हजार स्वास्थ्यकर्मी हैं, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं। इनमें लगभग 22 हजार राज्य के बाहर से हैं। उन्होंने शनिवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, ताकि उन मेडिकल छात्रों को प्रैक्टिस की अनुमति दी जा सके, जिन्होंने अभी तक ग्रेजुएशन नहीं किया है।

न्यूयॉर्क में एक हजार सैन्य चिकित्साकर्मी भेजे गए: ट्रम्प

राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी शनिवार को कहा कि उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी में मरीजों की सहायता के लिए एक हजार सैन्य स्वास्थ्यकर्मी भेजे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि ट्रम्प किन सैनिकों का जिक्र कर रहे थे। हॉस्पिटल शिप में लगभग 1,200 सैन्य चिकित्साकर्मी पहले से ही न्यूयॉर्क में हैं। इसके अलावा, लगभग दो हजार 700 न्यूयॉर्क स्टेट नेशनल गार्ड को वायरस से निपटने के लिए तैनात किया गया है। आने वाले दिनों में करीब चार हजार सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा।

चीन ने न्यूयॉर्क सिटी को एक हजार वेंटिलेटर्स भेजा
क्यूमो ने कहा कि चीन की सरकार ने न्यूयॉर्क सिटी को एक हजार वेटिंलेटर्स डोनेट किया है। यह डोनेशन जोय एंड क्लारा साइ फाउंडेशन के जरिए आया, जो जैक मा का फाउंडेशन है। इसके साथ ही सर्जिकल मास्क और 10 लाख एन95 मास्क भी मिला। वहीं, अमेरिकी राज्य ओरेगॉन ने भी न्यूयॉर्क में 140 वेंटिलेटर्स भेजे हैं।

न्यूयॉर्क में ग्लेन आईलैंड। यहां टेस्टिंग सुविधा केंद्र बनाया गया है।

न्यूयॉर्क सिटी में गर्मीकी छुट्टियांरद्द
न्यूयॉर्क शहर के शिक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को कहाकि महामारी के बीच शहर के 75 हजार से ज्यादा शिक्षकों की गर्मी की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इस खबर के बाद शिक्षकों में नाराजगी नजर आई। न्यूयॉर्क शहर में करीब 1,800 पब्लिक स्कूल हैं। इनमें लगभग 11 लाख छात्र पढ़ते हैं।

अर्थव्यवस्था को झटका

न्यूजर्सी और कनेक्टिकट समेत न्यूयॉर्क क्षेत्र के आठ लाख से ज्यादा लोगों ने पिछले दो हफ्तों में बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किया है। कोरोनावायरस महामारी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को काफी झटका लगा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका: न्यूयॉर्क में मरीजों के इलाज के लिए बनाया गया हॉस्पिटल शिप।

No comments:

Post a Comment