Sunday, April 12, 2020

अब तक एक लाख 15 हजार मौतें: अमेरिका में 24 घंटे में 1,528 लोगों ने दम तोड़ा, केवल न्यूयॉर्क में 758 की जान गई April 12, 2020 at 04:22PM

दुनियाभर में कोरोनावायरस से 18 लाख 52 हजार 652 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 14 हजार 208 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें चार लाख 23 हजार 400 ठीक हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका और यहां के न्यूयॉर्क स्टेट में एक दिन में होने वाली मौतों में कमी आई है। यहां 24 घंटे में 1,528 की जान गई है। इनमें न्यूयॉर्क में केवल 758 की मौत हुई। एक दिन पहले देश में 1,920 और राज्य में 783 लोगों ने दम तोड़ा था।

इटली: 19 मार्च के बाद सबस कम मौत
इटली में रविवार को 431 लोगों की मौत हुई। 19 मार्च के बाद मौतों का यह सबसे कम आंकड़ा है। शनिवर को यहां 619 की जान गई थी। यहा अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 19 हजार 899 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 56 हजार 363 लोग संक्रमित हैं।

फ्रांस: एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात 1900 सैनिक आइसोलेट
फ्रांस के परमाणु शक्ति संपन्न एयरक्राफ्ट कैरियर चार्ल्स-डे-गुल्ले के 50 नौसैनिकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जहाज पर तैनात 1900 सैनिकों को आइसोलेट किया जाएगा। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जहाज से निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आगे संक्रमण का खतरा न हो। फ्रांस में भी मौतों की संख्या में कमी आई है। एक दिन में यहां 315 लोगों की जान गई। वहीं, एक दिन पहले 345 लग मारे गए थे। यहां अब तक 14 हजार 393 जान जा चुकी है, जबकि एक लाख 32 हजार 591 संक्रमित हैं।

चीन: 108 नएमामले
चीन के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि देश में कोरोना के 108 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 98 मामले विदेशों से आए हुए लोगों के हैं। वहीं 10 स्थानीय लोग भी इसकी चपेट में आए हैं। इसमें हेइलोंगजियां प्रांत में सात और गुआंडोंग प्रांत में तीन मामले शामिल हैं। हुबेई प्रांत में दो और लोगों की मौत हुई है, जबकि छह नए केस दर्ज किए गए। यहां अब तक82 हजार 160 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3,341 की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका: न्यूयॉर्क में कोरोना मरीज को ले जाता स्वास्थ्यकर्मी। राज्य में अब तक 9 हजार 385 लोगों की मौत हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment