![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/03/09/untitled_1583742940.jpg)
बीजिंग/न्यूयॉर्क/मिलान. चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस सोमवार तक 109 देशों तक फैल चुका है। चीन के बाद इटली में लॉकडाउन की स्थिति बन गई है। मिलान और लोम्बार्डी में लोगों को घरों से निकलने पर पाबंदी है। एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग अलग-थलग पड़ गए हैं। इसके साथ दुनियाभर में करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोग आइसोलेट हो गए हैं। चीन में ऐसे लोगों का आंकड़ा 4 करोड़ 60 लाख से ज्यादा है।
अमेरिका में कोरोनावायरस के 545 नए मामले सामने आए। जबकि अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को ओरेगॉन स्टेट में इमरजेंसी लगा दी गई। कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क में पहले से ही इमरजेंसी लगी हुई है। दोनों राज्यों के करीब 6 करोड़ लोग संकट में हैं। हालांकि, यहां अभी तक लॉकडाउन की स्थिति नहीं है। ईरान में भी ऐसे ही हालात हैं। दुनियाभर में अब तक 1 लाख 10 हजार 92 मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि 20 देशों में 3831 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। चीन में अब तक 3119 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक संक्रमण का 80,735 मामला सामने आया है।
# ऑस्ट्रेलिया
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/03/09/1-sydney-opera-house_1583743125.jpg)
# चीन
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/03/09/5-may-day-holiday-in-shanghai_1583743145.jpg)
# जापान
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/03/09/3-sensoji-temple-in-tokyo_1583743155.jpg)
# हॉन्ग कॉन्ग
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/03/09/4-peak-in-hong-kong_1583743167.jpg)
# बैंकाक
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/03/09/2-grand-palace-in-bangkok_1583743176.jpg)
# चीन
![](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2020/03/09/6-tiananmen-gate-in-beijing_1583743203.jpg)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment