![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2019/12/11/party_1576060925.jpg)
वॉशिंगटन. अमेरिका के मैरीलैंड की रियल एस्टेट कंपनी सैंट जॉन प्रॉपर्टीज ने शनिवार को अपने 198 कर्मचारियों को सालाना हॉलीडे पार्टी दी। इस दौरान कर्मचारियों को लाल लिफाफे सौंपे गए। इन लिफापों में प्रत्येक कर्मचारी के लिए बोनस दिया गया। बोनस औसतन 50 हजार डॉलर (करीब 36 लाख रुपए) था। कंपनी ने कर्मचारियों को सरप्राइज देने के लिए 70 करोड़ का बोनस बांटा, लेकिन इसके बारे में किसी को कुछ बताया नहीं था।
सेंट जॉन प्रॉपर्टीज के प्रेसिडेंट लॉरेंस मेक्रांट्ज ने बताया, कंपनी ने 14 साल के दौरान 200 लाख वर्ग फीट में निर्माण कार्य का विकास किया है। यह एक बड़ी उपलब्धि थी। इसे हासिल करने में कर्मचारियों ने बहुत मदद की है। इसको लेकर हम कुछ बहुत बड़ा करना चाहते थे। लिहाजा, यह सरप्राइज उन्हें धन्यवाद स्वरूप दिया गया है।
कम से कम और अधिकतम बोनस राशि
मेक्रांट्ज के मुताबिक, कर्मचारी की सरप्राइज मनी कंपनी में उसके किए गए कार्य और समय के आधार पर तय की गई है। इसमें सबसे कम सरप्राइज मनी 100 डॉलर (7 हजार रुपए) की थी। 100 डॉलर की रकम ऐसे कर्मचारी को दी गई है, जिन्होंने हाल ही में कंपनी ज्वाइन की है या फिर ज्वाइन करने वाले हैं। कर्मचारी को बोनस के रूप में सबसे बड़ी रकम 2 लाख 70 हजार (1.91 करोड़ रुपए) डॉलर दी गई है। इस उल्लेखनीय घटना का मैं खुद चश्मदीद हूं।
पहली बार कर्मचारी का हवाई और होटल का खर्च दिया
बोनस पाकर कर्मचारी एक दूसरे को गले लगा रहे थे, कोई हाथ मिला रहा था, तो कोई एक दूसरे को चूम रहा था। सभी अपनी-अपनी कहानियां सुना रहे थे। कोई क्रेडिट कार्ड का बकाया चुकाना चाहता था, किसी को छात्रों का लोन तो कोई कर्ज चुकाने की बात कर रहा था। कंपनी प्रेसिडेंट ने कहा, कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब दूसरे राज्यों की 8 शाखाओं के कर्मचारियों के लिए हवाई किराया और उनके ठहरने के लिए होटल का खर्च उठाया गया है।
कल्पना से परे था बोनस:स्टेफनी रिडग्वे
37 साल की स्टेफनी रिडग्वे ने बताया, जब मैंने लिफाफा खोला तो बिल्कुछ भी यकीन नहीं हो रहा था। इसमें पूरे 50 हजार डॉलर थे। वह करीब 14 साल से कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया, मुझे मेरी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था और न ही इसे में शब्दों में बता सकती हूं। मैं बस इसकी कल्पना कर पा रही हूं। यह अतुलनीय हैं। इस पैसे में अपने बच्चों की कॉलेज फंड में दूंगी। इस पैसे का कुछ भाग निवेश के बारे में भी सोचूंगी और घर को पहले से बेहतर करने का प्रयास करूंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment