Monday, November 30, 2020

बेनजीर भुट्टो की बेटी आसिफा भी राजनीति में उतरीं, भाई बिलावल कोरोना पॉजिटिव हैं November 30, 2020 at 09:03PM

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बेटी आसिफा भी सियासत में आ गई हैं। आसिफा ने सोमवार को मुल्तान में पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) की रैली में भाषण दिया। आसिफा ने कहा- अब वक्त आ गया है, जब मुल्क की सत्ता पर काबिज सिलेक्टेड सरकार को घर भेजा जाए। हम सब इमरान को इलेक्टेड नहीं बल्कि, सिलेक्टेड प्राइम मिनिस्टर मानते हैं।

आसिफा के भाई बिलावल भुट्टो जरदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन हैं। उन्हें पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। माना जा रहा है कि भाई की मदद के लिए ही आसिफा पहली बार किसी सियासी रैली में एक्टिव नजर आईं।

इमरान नहीं रोक पाए रैली
मुल्तान में सोमवार को हुई इस रैली को रोकने के लिए इमरान खान सरकार ने खूब ताकत झोंकी। रैली स्थल से कई किलोमीटर पहले ही बैरिकेड और कंटेनर्स लगा दिए गए। इसके बावजूद हजारों कार्यकर्ता रैली स्थल पर पहुंच गए। कई विपक्षी नेताओं को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम और जमात-ए-इस्लाम के नेता मौलाना फजल-उर-रहमान भी इस रैली में शामिल हुए। PDM में कुल 11 विपक्षी पार्टियां हैं।

गलतफहमी में हैं इमरान
रैली में आसिफा ने कहा- इस्लामाबाद में बैठी सरकार इस गलतफहमी में है कि वो अपोजिशन को दबा लेगी। हम हर जुल्म के खिलाफ आवाज उठाएंगे। इमरान को एक ही मैसेज है- आपका वक्त खत्म हो गया है। अब बोरिया बिस्तर बांधकर रवाना हो जाइए। मेरी मां ने मुल्क के लिए कुर्बानी दी। पिता आज भी संघर्ष कर रहे हैं।

आसिफा ने इमरान को चेतावनी देते हुए कहा- उनको लगता है कि हम लोग गिरफ्तारियों और जुल्मों डर जाएंगे। अगर वे हमारे भाईयों को गिरफ्तार करेंगे तो हम बहनें सरकार से मुकाबला करेंगे।

परिवार में सबसे छोटी हैं आसिफा
आसिफ अली जरदारी और बेनजीर के तीन बच्चे हैं। 27 साल की आसिफा सबसे छोटी हैं। उनकी पूरी एजुकेशन ब्रिटेन में हुई। आसिफा की बड़ी बहन बख्तावर की हाल ही में लंदन के बिजनेसमैन से शादी हुई है। भाई बिलावल पीपीपी के चेयरमैन हैं। पिता राष्ट्रपति रह चुके हैं। मां बेनजीर की 27 दिसंबर 2007 को हुए एक फिदायीन हमले में मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोमवार को मुल्तान में विपक्षी गठबंधन की रैली के दौरान आसिफा भुट्टो जरदारी। आसिफा ने रैली में आए लोगों से मास्क लगाने की भी अपील की।

आज से सऊदी अरब के एयरस्पेस का इस्तेमाल कर सकेंगे इजराइली एयरक्राफ्ट; भारतीयों को भी होगा फायदा November 30, 2020 at 07:16PM

अरब देशों और इजराइल के बीच अमन बहाली की कोशिश कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक और कामयाबी मिली है। सऊदी अरब ने इजराइल के सिविलियन एयक्राफ्ट्स को अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। मंगलवार से तेल अवीव और दुबई के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू होंगी। ये सभी उड़ानें सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र से गुजरेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले से लाखों लोगों को फायदा होगा। तेल अवीव से कई देशों की फ्लाइट्स में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के 3 से 8 घंटे तक बचेंगे। इससे भारतीयों को भी फायदा होगा।

चंद घंटे में फैसला
इजराइल के अखबार ‘यरूशलम पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एडवाइजर जेरार्ड कुश्नर ने सोमवार को सऊदी अरब के प्रिंस सलमान से रियाद में लंबी बातचीत की। इसके कुछ घंटे बाद ही सऊदी सरकार ने इजराइली एयरक्राफ्ट्स को अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। मंगलवार से यह समझौता लागू भी हो गया। यानी चंद घंटे बाद ही यह समझौता लागू कर दिया गया।

तेल अवीव से दुबई
अब तक इजराइल से यूएई या यूएई से इजराइल जाने वाली इजराइली फ्लाइट्स दूसरे रास्तों से जातीं थीं। इसमें वक्त और पैसा दोनों ज्यादा लगते थे। अब यही फ्लाइट्स सीधी जाएंगी। तेल अवीव से दुबई के बीच भी डायरेक्ट फ्लाइट्स होंगी। इजराइल के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर मिरि रेगेव ने सऊदी अरब के फैसले का स्वागत किया। मैं उम्मीद करता हूं कि अब इस मामले में कोई दिक्कत नहीं आएगी। माना जा रहा है कि दिसंबर में हजारों इजराइली नए साल के मौके पर दुबई और अबुधाबी जाएंगे।

कुश्नर ने सितंबर में ही संकेत दिए थे कि सऊदी अरब जल्द इजराइल के सिविलियन एयरक्राफ्ट्स को अपने एयसस्पेस के इस्तेमाल की मंजूरी दे सकता है। उन्होंने कहा था- इससे पैसेंजर्स के 3 घंटे तक बचेंगे।

अब क्या होगा
मंगलवार से समझौता लागू हो गया। ‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ के मुताबिक, अलग-अलग देशों से इजराइल या यूएई जाने वाले लोगों के अब 1 से लेकर 8 घंटे तक बचेंगे। इजराइल से भारत और चीन के बीच यात्रा करने वालों लोगों को काफी फायदा होगा। उनका पैसा और वक्त दोनों कम लगेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो 31 अगस्त का है। तब इजराइल के बेन गुरियोन एयरपोर्ट से अबुधाबी के लिए एक फ्लाइट रवाना हुई थी। इस फ्लाइट में अमेरिका और इजराइल का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल था। कुछ दोनों बाद यूएई ने इजराइल से डिप्लोमैटिक रिलेशन शुरू किए थे।

'Pandemic' chosen as Word of the Year November 30, 2020 at 06:57PM

The 2020 prize for Merriam-Webster's Word of the Year went to an obvious choice: pandemic. The term had the most online dictionary lookups of any word, Merriam-Webster said on its website, after a year in which at least 1.4 million people globally have died from the Covid-19 pandemic.

Syria graduate docs to battle Covid in rebel hub November 30, 2020 at 06:25PM

Humanitarian workers fear any further rise in novel coronavirus cases would be disastrous in northwestern Syria, where around half of three million people live in overcrowded camps or temporary shelters after being displaced by conflict.