Thursday, June 18, 2020

Mahatma Gandhi's statue in Amsterdam vandalised: Reports June 17, 2020 at 08:30PM

The statue of Gandhi on the Churchilllaan in Amsterdam was covered with red paint and the pedestal has 'racist' and an abbreviation for an expletive against the police chalked on it, Metro, the Dutch newspaper, reported. "Obviously, we are opposed to any form of vandalism and daubing of these things is completely unacceptable," the city official was quoted as saying by the AD.nl.

4 civilians killed by Indian forces along LoC: Pak Army June 17, 2020 at 07:57PM

The Pakistan Army has said that at least four civilians were killed in alleged firing by the Indian security forces along the LoC. Spokesperson of the Pak Armed Forces, Major General Babar Iftikhar, said that the firing targeted the civilian population in Nikial and Bagsar sectors along the Line of Control. He further said that the Pak Army troops “responded effectively".

Wednesday, June 17, 2020

अमेरिका ने प्रशांत महासागर में तीन युद्धपोत तैनात किए, चीन ने कहा- दक्षिण चीन सागर में हमारे सैनिकों पर खतरा June 17, 2020 at 07:36PM

अमेरिका ने प्रशांत महासागर में अपने तीन युद्धपोतों की तैनाती कर दी है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने इस पर कहा है कि इससे दक्षिण चीन सागर में हमारे सैनिकों को खतरा है। चीनी नौसेना विशेषज्ञ ली जीई के हवाले से कहा गया है कि ऐसा करके अमेरिका प्रशांत क्षेत्र समेत पूरी दुनिया के सामने खुद को सबसे ताकतवार नौसेना शक्ति के तौर पर दिखाना चाहता है। वे इतने करीब हैं कि कभी भी दक्षिण चीन सागर में घुस सकते हैं।

चीनी नौसेना विशेषज्ञ के मुताबिक, प्रशांत महासागर में अमेरिकी युद्धपोतों की मौजूदगी से स्प्रेटली और पैरासेल आइलैंड्स पर तैनात चीनी सैनिकों को खतरा है। इन आइलैंड्स के पास से गुजरने वाले जहाजों को भी खतरा हो सकता है। हालांकि चीन इस क्षेत्र में अपने हितों से पीछे नहीं हटेगा।

अमेरिका का दावा- पोतों की तैनाती के राजनीतिक कारण नहीं
अमेरिका ने किसी राजनीतिक या वैश्विक घटना की वजह से अपने वॉरशिप्स तैनात करने से इनकार किया है। अमेरिकी नौसेना की प्रवक्ता कमांडर रिएन मॉमसेन ने कहा कि अमेरिकी नौसेना प्रशांत क्षेत्र में हर दिन एक्टिव रहती है। यह इस क्षेत्र में अपने साथियों और सहयोगियों की मदद के लिए मौजूद होती है। पिछले 75 साल से अमेरिकी पोत और जहाज दक्षिण चीन सागर, पूर्व चीन सागर और फिलीपिन सागर के आसपास नियमित गश्त करती है। यह प्रशांतक्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और शांति कायम करने के हमारे कई तरीकों में से एक है।

दक्षिण चीन सागर में अमेरिका और चीन के बीच रहा है तनाव
दक्षिण चीन सागर में अमेरिका और चीन के बीच पिछले कुछ सालों में कई बार तनाव की स्थिति पैदा हुई है। इस साल 6 अप्रैल को चीन और अमेरिका के पोत 100 मीटर की दूरी पर आमने सामने आए थे। अक्टूबर 2018 में भी एक चीनी पोत अमेरिकी वॉरशिप के 41 मीटर करीब पहुंच गया था। जून 2018 में अमेरिका के विमानों ने दक्षिण चीन सागर में उड़ान भरी थी, इस पर चीन ने आपत्ति जताई थी। दक्षिण चीन सागर एक विवादित समुद्री क्षेत्र है। चीन, वियतनाम, फिलिपींस और ताईवान इसके अपना हिस्सा होने का दावा करते हैं। फिलहाल यह चीन के कब्जे में है।

अमेरिका ने अपने कौन सेतीन से युद्धपोत तैनात किए
अमेरिका ने थियोडोर रूजवेल्ट, रोनाल्ड रीगन और निमिट्ज वॉरशिप को फिलहाल दक्षिण चीन सागर में तैनात किया है। अमेरिका नौसेना के मुताबिक, रीगन और रूजवेल्ट पश्चिमी प्रशांत महासागर में मौजूद है। वहीं निमिट्ज पूर्व चीन सागर में गश्त पर है। तीनों वॉरशिप 1 लाख टन वजनी है। इन पर 60 लड़ाकू विमान तैनात होते हैं। 2017 में उत्तर कोरिया से विवाद के पहली बार है जब अमेरिका ने अपने इतने जहाजों को इस क्षेत्र में तैनात किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका ने थियोडोर रूजवेल्ट समेत तीन युद्धपोतों को दक्षिण चीन सागर के पास तैनात किया है। 2017 के बाद यह पहली बार है जब चीन ने इस क्षेत्र में अपने नौसेना की मौजूदगी बढ़ाई है।

पूर्व सुरक्षा सलाहकार का दावा- ट्रम्प ने 2020 चुनाव के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मदद मांगी थी June 17, 2020 at 06:52PM

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन ने अपनी किताब में दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मदद मांगी थी। उन्होंने कहा है कि पिछले साल 29 जून कोओसाका मेंजी20 समिट मेंट्रम्प और जिनपिंग कीमुलाकात हुई थी। इस दौरान ट्रम्प ने उनसे राष्ट्रपति चुनाव में मदद के लिए कहा था।

वहीं, व्हाइट हाउस ने कहा है कि बोल्टन की इस किताब में कई गोपनीय जानकारियांहैं। जस्टिस डिपार्टमेंट ने अस्थाई रूप से किताब पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। ताकि इसे रिलीज होने से रोका जा सके।बोल्टन की किताब का टायटल है ‘द रूम व्हेयर इट हैपेंड’। इसके कुछ अंश बुधवार को द न्यूयॉर्क टाइम्स, द वॉशिंगटन पोस्ट और द वॉल स्ट्रीट जर्नल में छापे गए थे।

साइमन एंड चस्टर द्वारा प्रकाशित पुस्तक 23 जून को दुकानों में मिलने वाली है। बोल्टन को पिछले साल राष्ट्रपति ने बर्खास्त कर दिया था। बोल्टन ने अपनी किताब में ट्रम्प पर चलाए गए महाभियोग की जांच को लेकर भी कई दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि महाभियोग की जांच तब अलग होती जब उनपर यूक्रेन के अलावा अन्य राजनीतिक हस्तक्षेपों को लेकर जांच होती। महाभियोग की दो हफ्ते तक चली जांच के बाद सीनेट ने ट्रम्प को बरी कर दिया था।

किताब में अमेरिकी सरकार से जुड़ी अहम जानकारियां

व्हाइट हाउस ने जनवरी में कहा था कि इस किताब में कई अहम सूचनाएं हैं, इन्हें हटाया जाना चाहिए। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केयलेग मैकएनी ने बुधवार को कहा- किताब में कई गोपनीय सूचनाएंहैं। उन्हें इसके लिए माफ नहीं किया जा सकता। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन को यह अच्छी तरह से पता होना चाहिए कि किताब में अमेरिकी सरकार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी है। इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता।

बोल्टन ने किताब में कहा है कि ट्रम्प चाहते थे कि चीन अमेरिकी किसानों से उनकी फसल खरीदे, ताकि चुनाव में उन्हें फायदा हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जिनपिंग से कहा था कि चीन की आर्थिक क्षमता चुनाव प्रचार अभियान पर असर डाल सकती है। ओसाका में पिछले साल 29 जून को हुई मुलाकात में ट्रम्प ने जिनपिंग से कहा कि अमेरिका-चीन का रिश्ता दुनिया के लिए बेहद अहम है। अगर वह अमेरिकी किसानों से सोयाबीन और गेहूं खरीदे तो इसका चुनाव पर काफी असर हो सकता है।

ट्रेड वॉर खत्म करने की बात भी कही

ट्रम्प ने चीन के साथ ट्रेड वॉर खत्म करने की बात भी कही थी। साथ ही कहा था कि उइगर मुस्लिमों के लिए पश्चिम चीन में कंस्ट्रेंशन कैंप भी बनाएगा। वहीं, अमेरिका ने बुधवार को चीन में उइगर मुस्लिमों के खिलाफ होने वाले अत्याचार में शामिल अधिकारियों को सजा देने के लिए बिल पास किया। इसमें उइगरों को डिटेंशन सेंटर में डालने वाले अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

ट्रम्प बिडेन को चीन समर्थित उम्मीदवार बताते रहे हैं

ट्रम्प राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बिडेन को चीन का समर्थित उम्मीदवार बताते रहे हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि चीन बिडेन को राष्ट्रपति बनाना चाहता है। चीन मेरे खिलाफ गलत जानकारी फैला रहा, ताकि बिडेन चुनाव जीत सके। वह हमेशा से ऐसा ही करता रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2018 में उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया था। कहा था कि वे बागी हो गए हैं। (फाइल फोटो)