Friday, March 20, 2020
Singapore reports first deaths in coronavirus battle March 20, 2020 at 06:27PM
185 देशों में संक्रमण और 11402 मौतें: अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस संक्रमित, इटली में मरने वालों की संख्या 4 हजार पार March 20, 2020 at 06:21PM
वॉशिंगटन/रोम/बीजिंग. दुनियाभर में कोरोनावायरस संक्रमण भयंकर रूप रूप लेता जा रहा है। संक्रमण 185 देशों में फैल चुका है। शनिवार सुबह तक 2 लाख 75 हजार 997 मामले सामने आ चुके हैं और 11 हजार 402 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि 91 हजार 952 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, दुनिया के शीर्ष नेताओं के संक्रमित होने का दौर जारी है। इस कड़ी में अब अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस का भी नाम शामिल हो गया है। यूरोप का वुहान बन चुके इटली में अब तक 4032 जान जा चुकी हैं।
अमेरिका
अमेरिकी उपराष्ट्रपति पेंस कोरोना से संक्रमित होने वाले व्हाइट हाउस के पहले अफसर हो चुके हैं। उनकी प्रेस सेक्रेटरी केटी मिलर ने संक्रमित होने की जानकारी दी। मिलर ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पेंस के बीच बीते दिनों में कोई संपर्क नहीं हुआ है। व्हाइट हाउस ने किसी भी व्यक्ति की एंट्री के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस बीच ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका में नेशनल लॉकडाउन की फिलहाल जरूरत नहीं है। अमेरिका में मरने वालों की संख्या 264 तक पहुंच चुकी है।
न्यूयॉर्क बन रहा अमेरिका का एपिसेंटर:न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 हजार से ऊपर पहुंच चुकी है। यह अमेरिका के कुल मामलों का एक तिहाई है। मेयर बिल डि ब्लासियो के मुताबिक, शहर अमेरिका के एपिसेंटर के रूप में सामने आ रहा है। मुझे यह बताते हुए अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन यह सच है। यहां 29 लोगों की मौत हो चुकी है। यह संख्या तेजी से बढ़ सकती है।
आर्मी के रिक्रूटमेंट सेंटर बंद: अमेरिकी आर्मी ने भर्ती केंद्र फिलहाल बंद कर दिए हैं। आर्मी चीफ ऑफ द स्टाफ जेम्स मैक्कोन्विल ने कहा कि कोरोनावायरस के चलते कुछ वक्त के लिए रिक्रूटमेंट सेंटर्स को बंद किया जा रहा है। फिलहाल वर्चुअल रिक्रूटमेंट होगा, जो सोशल मीडिया पर ही किया जाएगा। इसका मकसद मौजूदा सैनिकों और नई भर्तियों को सुरक्षित रखना है। रक्षा विभाग के मुताबिक, अमेरिकी आर्मी में संक्रमण के 45 नए मामले सामने आए हैं। सेना में संक्रमण के 128 केस हो चुके हैं।
डब्ल्यूएचओ ने कहा: वुहान की रिकवरी से उम्मीद बढ़ी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुक टेड्रॉस ग्रेबेसस के मुताबिक, ‘‘वुहान में बीते 24 घंटे में कोरोना नया मामला सामने न आना इस बात की उम्मीद जगाता है कि बाकी दुनिया में महामारी से लड़ने के प्रयास सफल होंगे। हमें ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। ये भी सच है कि कोरोना से बुजुर्ग ज्यादा संक्रमित हुए, लेकिन युवाओं में यह ज्यादा नहीं फैल रहा।’’ हालांकि ग्रेबेसस ने युवाओं को चेतावनी भी दी कि ऐसा नहीं समझें कि आप इसकी चपेट में नहीं आएंगे। आपको भी कई दिन अस्पताल में बिताने पड़ सकते हैं या फिर जान भी जा सकती है। लिहाजा सावधानी बरतें।
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड सरकार ने कोरोनावायरस की जानकारी देने के लिए एक अलर्ट सिस्टम लागू किया है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने शनिवार को बाकायदा एक आधिकारिक संदेश में इसका ऐलान किया। यह अलर्ट सिस्टम एक आतंकी हमले की अलर्ट की तरह की काम करेगा। इसमें अलर्ट के 4 लेवल तय किए गए हैं। अलर्ट वन सबसे कम और अलर्ट 4 हाईएस्ट रहेगा। फिलहाल न्यूजीलैंड अलर्ट वन पर है, लेकिन यहां भी नए मामले तेजी से बढ़े हैं। हालांकि आर्डर्न ने यह भी कहा कि अलर्ट लेवल बढ़ने पर भी दवाएं और खाने-पीने का सामान जैसी जरूरी सेवाएं बंद नहीं होंगी। न्यूजीलैंड में अब तक 53 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतवंशी राजा कृष्णमूर्ति ने प्राइमरी चुनाव जीता, बोले- कोरोनावायरस से अमेरिकियों को बचाना मेरा पहला लक्ष्य March 20, 2020 at 05:15PM
वॉशिंगटन. भारतवंशी सांसद राजा कृष्णमूर्ति इलिनॉय प्रांत से डेमोक्रैटिक पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 80 प्रतिशत वोट हासिल किए। अब उनकी डेमोक्रैटिक पार्टी से उम्मीदवारी तय है। कृष्णमूर्ति के निकटतम प्रतिद्वंद्वी विलियम ओल्सन महज 13 प्रतिशत वोट ही हासिल कर सके। जीत के बाद अपने समर्थकों को भेजे ईमेल में उन्होंने कहा, ‘‘ दोबारा चुनाव जीतने पर मैं आप लोगों के मुद्दे कांग्रेस(संसद)में उठाऊंगा। अभी हम कोरोनावायरस महामारी से लड़ रहे हैं। मैं आपको और सभी अमरेकियों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ भी करूंगा। यह लक्ष्य मेरी पहली प्राथमिकता होगी।’’
प्राइमरी में जीत के बाद अब कृष्णमूर्ति लगातार तीसरी बार संसदीय चुनाव लड़ेंगे। इस बीच 17 मार्च को होने वाला रिपब्लिक पार्टी का चुनाव कोरोनावायरस को देखते हुए रद्द कर दिया गया।
कृष्णमूर्ति भारत-अमेरिका संबंधों के हिमायती
कृष्णमूर्ति अमेरिकी संसद की पर्मानेंट सेलेक्ट कमेटी ऑन इंटेलीजेंस के सदस्य हैं। पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ लाए गए महाभियोग के दौरान उन्होंने पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा था। इससे अमेरिकी संसद में उनकी एक अलग पहचान बनी। वे इकोनॉमिक एंड कंज्यूमर पॉलिसी सबकमेटी के चेयरमैन भी है। कृष्णमूर्ति भारत और अमेरिका के संबंधों के हिमायती हैं। अक्सर विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर होने वाली चर्चाओं में शामिल होते हैं।
कृष्णमूर्ति बराक ओबामा के सलाहकार रह चुके हैं
राजा कृष्णमूर्ति का जन्म 19 जुलाई 1973 को नई दिल्ली में हुआ था। वे महज तीन महीने के थे जब उनके माता-पिता अमेरिका आकर बस गए। राजा कृष्णमूर्ति 2004 और 2008 के चुनाव में बराक ओबामा के सलाहकार थे जो पहले सीनेटर और फिर राष्ट्रपति चुने गए। वे पेशे से वकील और इंजीनियर हैं। इलिनॉय में भारतवंशी-अमेरिकियों की आबादी अच्छी खासी है। 2016 में हुए कांग्रेसनल चुनाव में कृष्णमूर्ति को 57 प्रतिशत वोट मिले थे । उनके प्रतिद्वंद्वी सीनेटर नूलैंड को 29 और देब बुलविंकेल को 13 प्रतिशत वोट मिले थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today