Saturday, February 1, 2020

वुहान में फंसे भारतीयों को लाने वाले कैप्टन अमिताभ ने कहा- लोगों को निकालने में 7 घंटे लगे February 01, 2020 at 07:29PM

नई दिल्ली. भारतीय नागरिकों को चीन से एयरलिफ्ट करने वाले ऑपरेशन का एयर इंडिया के कैप्टन अमिताभ सिंह नेनेतृत्व किया। अमिताभ नेशनिवार को कहा कि कोरोनावायरस से प्रभावित चीन के वुहान शहर से भारतीयों के पहले जत्थे को निकालने में करीब सात घंटे लगे। प्रत्येक यात्री को चिकित्सीय जांच और आव्रजन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

अमिताभ सिंह ने कहा- लोगों को सीधे यूनिवर्सिटी से वाणिज्य दूतावास लाया गया।हमारे विमान के वुहान में उतरने के बाद हवाई अड्डे पर भेजा गया। हमें सूचित किया गया था कि लोगों को हवाई अड्डे के आसपास या शहर में कहीं भी बाहर घूमने की अनुमति नहीं है।

‘ऑपरेशन के दौरान चालक दल की भी जांच हुई’

उन्होंने कहा- पूरा दल पहली बार कोरोनावायरस से प्रभावित इलाके में जा रहा था। चालक दल और कर्मचारियों के वुहान जाने से हमारे मन में डर था कि कोई कोरोनावायरस से प्रभावित न हो जाए। हमारे साथ आरएमएल के डॉक्टरों की अच्छी टीम भी थी। वे चालक दल और कर्मचारियों की जांच कर रहे थे और हमारे डर को शांत कर रहे थे। डॉक्टर हमें इसकी जानकारी दे रहे थे कि हम बीमारी से बचने के लिए कैसे कपड़े पहने और सुरक्षा के क्या उपाय करें।

वुहान में हमें हर जगह प्राथमिकता मिली: सिंह

दिल्ली से वुहान तक हवाई क्षेत्र में हवाई यातायात की स्थिति के बारे में कैप्टन सिंह ने बताया- एक बार उड़ान भरने के बाद यात्रा पूरी तरह से सुचारु हो गई थी। हवाई क्षेत्र खाली था। मुश्किल से एक या दो विमान थे। वुहान में हवाई अड्डा भी बिल्कुल खाली था। हमें हर जगह प्राथमिकता मिली। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने भी बहुत सहयोग किया।

कैप्टनसिंह पहले भी ऐसेऑपरेशन का नेतृत्व कर चुके हैं

यह पहली बार नहीं था जब कैप्टन अमिताभ ने इस तरह के ऑपरेशन का नेतृत्व किया है। उन्होंने पहले भी इस तरह के कई ऑपरेशन्स किए हैं। अगस्त 1990 में वे उन पायलटों में से एक थे, जिन्होंने इराक और कुवैत में फंसे भारतीयों को निकालने में मदद की थी। मध्य पूर्व और कश्मीर में भी युद्ध की स्थिति के दौरान जब घाटी में बाढ़ आई थी, तो वे पहले थे जिन्होंने लोगों को वहां से निकाला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एयर इंडिया के कैप्टन अमिताभ सिंह। -फाइल फोटो

Locusts boiled, baked or dried? Kuwait serves up a swarm February 01, 2020 at 06:51PM

Locusts are consumed in many parts of the world and are a staple of some cuisines. Experts say they are an excellent, energy-efficient source of protein. In Kuwait, they retain a sturdy fan base among older citizens. The first shipments, imported from Saudi Arabia, arrive in markets in January, transported in distinctive red bags weighing 250 grams (nine ounces).

Fears of new virus trigger anti-China sentiment worldwide February 01, 2020 at 06:39PM

​ Restaurants in South Korea, Japan, Hong Kong and Vietnam have refused to accept Chinese customers. Indonesians marched near a hotel and called on Chinese guests there to leave. French and Australian newspapers face criticism for racist headlines. Chinese and other Asians in Europe, the United States, Asia and the Pacific complain of racism.

NZ to bar entry to foreigners travelling from China February 01, 2020 at 05:57PM

The ban is in effect from Monday and the Ministry of Foreign Affairs and Trade also raised its travel advice to New Zealanders for all of mainland China to “Do not travel”, the highest level.