Thursday, January 2, 2020

बॉर्डर गॉर्ड्स ने कहा- एनआरसी के बाद बीते दो महीने में 445 नागरिक स्वदेश लौटे, 2019 में 1000 घुसपैठिए गिरफ्तार January 02, 2020 at 09:09PM

ढाका. बांग्लादेश के अर्द्धसैनिक बल ने गुरुवार को बताया कि बीते दो महीने में 445 बांग्लादेशी नागरिक भारत से स्वदेश लौटे हैं। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद शफीनुल इस्लाम ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि सभी नागरिक भारत सरकार द्वारा नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) के प्रकाशन के परिणामस्वरूप लौटे हैं। जनरल इस्लाम पिछले महीने ही भारत आए थे और एनआरसी को भारत का आंतरिक मामला बताया था।

जनरल इस्लाम ने कहा, “2019 में करीब 1000 लोगों को अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें से 445 नवंबर और दिसंबर में अपने घर लौट आए। स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा घुसपैठियों की पहचान कराने पर सभी के बांग्लादेशी होने की पुष्टि हुई।” उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के खिलाफ253 मामले दर्ज किए गए हैं।जांच में पाया गया है कि उनमें से तीन मानव तस्कर हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों के अवैध रुप से सीमा पार करने से भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों के बीच कोई तनाव पैदा नहीं होता।

बीएसएफ अधिकतम संयम और न्यूनतम बल प्रयोग की नीति अपना रहा

उन्होंने बताया, “2019 में सीमा पर मारे गए लोगों की संख्या पिछले चार साल में सबसे ज्यादा है। एक आंकड़े के मुताबिक, पिछले साल 35 लोगों की मौत हुई। हालांकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अनुमान हमारे आंकड़े से बहुत कम है।” उन्होंने कहा कि बीएसएफ सीमा पर घुसपैठियों द्वारा हमला किए जाने के बाद भी अधिकतम संयम और न्यूनतम सुरक्षा बल के प्रयोग की नीति को अपना रहा है।

एनआरसी पूरी तरह भारत का आंतरिक मसला: बांग्लादेश

पिछले हफ्ते, जनरल इस्लाम ने भारत का दौरा किया था और उन्होंने एनआरसी को पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला बताया था। उन्होंने बीजीबी और बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) के बीच 26-29 दिसंबर के बीच हुई डीजी लेवल की बातचीत के बाद कहा था कि दोनों देशों के सुरक्षाबलों के बीच बेहतर सहयोग कायम है। बीजीबी सीमा पर अवैध तरीके से घुसपैठ करने वालों पर रोक लगाने की दिशा में काम करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बांग्लादेश बॉर्डर ने बताया- घुसपैठियों के खिलाफ 253 मामले दर्ज किए गए हैं।

Iraqis 'dancing in the street' after Soleimani death: Mike Pompeo January 02, 2020 at 08:39PM

"Iraqis - Iraqis - dancing in the street for freedom; thankful that General Soleimani is no more," Pompeo wrote, alongside footage of scores of people running along a road and waving what appeared to be Iraqi flags and other banners.

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से पीड़ितों ने हाथ नहीं मिलाया, कहा- तुम मूर्ख हो; मॉरिसन भारत दौरा रद्द कर सकते हैं January 02, 2020 at 08:26PM

मेलबर्न. दक्षिण पूर्व ऑस्ट्रेलिया के जंगल में 30 दिसंबर से लगी आग में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई। बेहतर कार्रवाई न करने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की काफी आलोचना हो रही है। घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे मॉरिसन से गुस्साए पीड़ितों ने हाथ नहीं मिलाया। एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘तुम्हें यहां से एक भी वोट नहीं मिलेगा, तुम मूर्ख हो।’’ मॉरिसन का 13 से 16 जनवरी तक भारत दौरा है। वे इसे रद्द कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के करीब 1.2 एकड़ जंगल में फैली आग में अब तक 1400 से ज्यादा घर खत्म हो गए। 500 से ज्यादा लोगों को समुद्री जहाज द्वारा रेस्क्यू किया गया। अभी भी करीब 3 हजार पर्यटकों और 1 हजार स्थानीय लोगों के फंसे होने की आशंका है।

मॉरिसन पीड़ितों से जबरन हाथ मिलाए
मॉरिसन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें मॉरिसन पीड़ितों से जबरन हाथ मिलाते दिखे। एक युवती ने कहा- यहां लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हमें और ज्यादा सहायता की जरूरत है। वहीं, प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों ने अपना घर खो दिया, वे काफी दुखी हैं। यह उसी का रिएक्शन है।

मॉरिसन परिवार के साथ छुट्टी मनाने गए थे
हाल ही में आगजनी के दौरान ही मॉरिसन अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए हवाई चले गए थे। सामाजिक कार्यकर्ताओं और फायर फाइटर्स के बढ़ते दबाव के बाद वे वापस आ गए थे। इसलिए लोग ज्यादा आक्रोशित हैं। सिडनी में आग के कारण तापमान 45° तक बढ़ गया था। न्यू साउथ वेल्स के अधिकारियों ने शहर में आपातकाल घोषित कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीड़ित युवती ने प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (दाएं) से कहा- हमें और सहायता की जरूरत है।

Iran supreme leader vows 'severe revenge' for Soleimani killing January 02, 2020 at 08:17PM

Iran's supreme leader Ayatollah Ali Khamenei vowed "severe revenge" after the United States killed the commander of the Islamic republic's Quds Force, General Qasem Soleimani, in Baghdad on Friday. "Martyrdom was the reward for his ceaseless efforts in all these years," Khamenei said on his Farsi-language Twitter account in reference to Soleimani, also declaring three days of mourning.