Wednesday, December 2, 2020

राष्ट्रपति पद छोड़ने से पहले अपने 3 बच्चों को माफ करना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रम्प December 02, 2020 at 04:06PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जाते-जाते उन लोगों को बतौर राष्ट्रपति अग्रिम माफी देने की योजना में लगे हैं, जिन पर अदालतों में मुकदमा चल रहा है या भविष्य में चल सकता है। इनमें उनके पहले तीन बच्चे और उनके निजी वकील रुडोल्फ डब्ल्यू गिलियानी भी हैं। यह जानकारी मामले से जुड़े दो सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

ट्रम्प ने सलाहकारों ने कहा है कि उन्हें डर है कि जो बाइडेन जब राष्ट्रपति बनेंगे तो उनका जस्टिस डिपार्टमेंट उनके तीन बच्चों डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, एरिक ट्रम्प, इवांका ट्रम्प को निशाना बना सकता है। इवांका के पति जेरार्ड कुशनर को भी निशाना बनाया जा सकता है। कुशनर ट्रम्प प्रशासन के दौरान व्हाइट हाउस के सलाहकारों में शामिल रहे हैं।

खुद राष्ट्रपति पर गंभीर आरोप

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर पर यह आरोप लगे थे कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने हिलेरी क्लिंटन की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली जानकारी रूस के साथ साझा की थी। हालांकि, उन पर कभी मुकदमा नहीं चलाया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि डोनाल्ड ट्रम्प जिन अन्य लोगों को बचाना चाहते हैं उनपर किस तरह के आरोप लग सकते हैं। ट्रम्प ने कुछ दिन पहले अपने पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन को भी माफी दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रम्प को डर है कि जो बाइडेन जब राष्ट्रपति बनेंगे तो उनका जस्टिस डिपार्टमेंट उनके बच्चों को निशाना बना सकता है। (फाइल फोटो)

पाकिस्तानी बोले- आइए... भारतीयों बिना करतारपुर कॉरिडोर सूना, पाक अधिकारियों ने कहा- हमारी ओर से रास्ता खुला है December 02, 2020 at 03:42PM

शाम के 5 बजेहैं। भारत-पाक सीमा पर मौजूद डेरा नानक बाबा में चहल-पहल है। सफेद मार्बल से बने गुरुद्वारे में सफाई का काम चल रहा है। विदेशी श्रद्धालु व स्थानीय भारत की तरफ जाने वाले रास्ते को सूना देख दुखी हैं। कोरोना की वजह से भारत ने श्रद्धालुओं के यहां आने पर रोक लगी है। यह पवित्र तीर्थस्थल अमृतसर से 4.7 किमी दूर है। इस गुरुद्वारे का पाक सरकार ने 1700 करोड़ से जीणोद्धार कराया है। भारत से जोड़ने के लिए 1 किमी का गलियारा बनाया है।

हालांकि, भारत द्वारा यात्रा पर रोक लगाने से स्थानीय सिख समुदाय में नाराजगी है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी बताते हैं कि सिख समुदाय की मांग पर बीते साल गुरुनानक जी के 550वीं जयंती पर कॉरिडोर खोला था। उन्होंने कहा, भारतीय श्रद्धालुओं को भेजने का फैसला भारत सरकार करेगी। हमारी ओर से कोई रोक नहीं है।

श्रद्धालुओं को गुरुद्वारे में जाने से पहले 5 चेक प्वाइंट से गुजर लेना होता है इलेक्ट्रॉनिक पास

करतारपुर कॉरिडोर के चारों ओर सन्नाटा पसरा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को गुरुद्वारे में दाखिल होने से पहले 5 चेक पाॅइंट से गुजरना होता है। अधिकारी सभी श्रद्धालुओं के डॉक्यूमेंट जांचते हैं। हर श्रद्धालु को गुरुद्वारे में दाखिल होने की इजाजत के लिए इलेक्ट्रॉनिक परमीशन कार्ड देते है। गुरुद्वारे के अंदर बड़े से आंगन में मॉर्बल से बनी तीन बिल्डिंग हैं। इनमें से एक बाबा गुरुनानक का समाधि स्थल है। बाकी दो में गुरुद्वारा और लंगर स्थल है।

करतारपुर साहिब आई श्रद्धालु बोलीं- नानक साहिब से प्रार्थना है दोनों देश अच्छे पड़ोसी की तरह रहें

काले रंग की ड्रेस पहनी एक युवा महिला गुरुद्वारे में अरदास करके लौट रही हैं। वे अपना नाम वीरपाल कौर बताती हैं। वे भारतीय पंजाबी हैं और दुबई में रहती हैं। भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर पूछने पर कौर कहती हैं, ‘मैं कोई सियासी बात नहीं करना चाहती। हालांकि, मैं नानक साहब से प्रार्थना करती हूं कि एक दिन दोनों देश अच्छे पड़ोसी की तरह रहने लगेंगे। मैं हमेशा भारत-पाक में तनाव की खबरें सुनती हूं। अन्य देशों में दोनों देशों के लोग दोस्त की तरह रहते हैं।’

गुरुद्वारे के जीर्णोद्धार के लिए 2 चरण बाकी हैं

गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी सरदार गोविंद सिंह बताते हैं यह दुनिया का पहला गुरुद्वारा है। इसे बाबा गुरुनानक ने बनाया था। एक साल में इमरान सरकार ने 1700 करोड़ खर्च कर करतारपुर कॉरिडोर का जीणोद्धार कराया है। सिंह बताते हैं, ‘जीर्णोंद्धार योजना के 3 चरण हैं। पहला चरण पूरा हो चुका है। दो चरण अभी बाकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत द्वारा यात्रा पर रोक लगाने से स्थानीय सिख समुदाय में नाराजगी है। (फाइल फोटो)

PIO MP tables motion calling for justice for Bhopal gas tragedy victims December 02, 2020 at 08:07AM

Covid vaccines will allow return to normality: UK PM December 01, 2020 at 11:55PM

Britain became the first Western country to approve a Covid-19 vaccine for general use, announcing a rollout of Pfizer-BioNTech's drug from next week in a historic advance for humanity's fightback against the coronavirus.