Saturday, June 20, 2020

द. कोरिया के खिलाफ पर्चे के जरिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की तैयारी, कुछ दिन पहले किम जोंग उन के विरोध में पर्चे भेजे गए थे June 20, 2020 at 12:36AM

उत्तर कोरिया अब पर्चे के जरिए दक्षिण कोरिया के खिलाफ अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहा है। देश की सरकारी मीडिया केसीएनए ने शनिवार को ये जानकारी दी। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ दिनों में तनाव बढ़ गए हैं। दरअसल, द. कोरिया के कुछ प्रदर्शनकारी उ. कोरिया की नीतियों की आलोचना करते हुए प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। साथ ही किम जोंग उन केविरोधी पर्चे बैलून के जरिए उ. कोरिया सीमा में भेजे जा रहे हैं।

उत्तर कोरिया की ओर से इसकी तीखी आलोचना की गई है। उत्तर कोरिया ने 16 जून को द. कोरिया से सभी तरह का संपर्क बंद करने की घोषणा की थी। साथ ही कहा था, ‘‘हम द. कोरिया से जुड़ी हॉटलाइन समेत सभी कम्युनिकेशन लाइनें बंद कर रहे हैं। वह अब हमारा दुश्मन देश है।’’ इसके साथ ही 16 जून को केयसोंग शहर स्थित ऑफिस को बम से उड़ा दिया था। यह ऑफिस दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध कायम करने के लिए 2018 में खोला गया था।

अंतर-कोरियाई स्थलों पर सैनिक तैनात करने की धमकी

उत्तर कोरिया ने धमकी दी थी कि वह अंतर-कोरियाई स्थलों पर फिर से अपनी सैनिकों की तैनाती करेगा।रोडोंग सिनमुन अखबार में शनिवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन की एक फोटो प्रकाशित की गई है, जिसमें उनके चेहरे पर सिगरेट केबट बिखरे हुए दिख रहे हैं। साथ ही लोगों को द. कोरिया के खिलाफ पर्चे तैयार करते देखा जा रहा है।

उत्तर कोरिया के लोग द. कोरिया के खिलाफ पर्चे तैयार कर रहे हैं। (सोर्स-रोडोंग सिनमुन अखबार)

उ. कोरिया के लोगों में नाराजगी

अखबार में कहा गया है कि हमारे सर्वोच्च नेतृत्व की गरिमा को चोट पहुंचाने और पूरे कोरियाई लोगों का अपमान करने के खिलाफ उ. कोरिया के लोगों में नाराजगी है। वे जवाबी कार्रवाई करने की तैयारी में लग गए हैं। उ. कोरिया के यूनिवर्सिटी छात्र दोनों देशों के सीमा पर पर्चे बांटने की तैयारी में हैं। अखबार में कहा गया है कि प्रत्येक क्रिया के बराबर उचित प्रतिक्रिया किया जाना चाहिए। तभी उन्हें महसूस होगा कि यह कितना अपमानजनक है। द. कोरिया के अधिकारियों को बेहद बुरे हालातका सामना करना पड़ेगा।

उत्तर कोरिया में लोगों ने दक्षिण कोरिया विरोधी पर्चे तैयार किए।(सोर्स-रोडोंग सिनमुन अखबार)

उ. कोरिया विरोधी पर्चे भेजने पर 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हालांकि, कुछ घंटों के बाद द. कोरिया ने इस कदम को अफसोसजनक बताया औरउ. कोरिया से तत्काल इस योजना को वापस लेने का आग्रह किया। द. कोरिया ने पिछले हफ्ते उ. कोरिया को नाराज करने वाले पर्चे भेजने के खिलाफ दो लोगों पर केस भी दर्ज कराया था। साथ ही विरोधी पर्चे भेजने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उ. कोरिया के अखबार में शनिवार को द. कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन की एक फोटो छापी गई, जिसमें उनके चेहरे पर सिगरेट के बट बिखरे नजर आए।

दूसरे देशों से पहुंचे शरणार्थी करीब साल भर से यहां नजरबंद, बाहरी दुनिया देख तो सकते हैं लेकिन कहीं जा नहीं सकते June 19, 2020 at 11:23PM

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन केकंगारु प्वाइंट सेंट्रल होटल में साल भर से करीब 120 शरणार्थियों को रखा गया है। इन्हें किसी से मिलने या कहीं आने जाने की इजाजत नहीं है। कुछ समय पहले तक होटल के आसपास रहने वाले लोगों को भी जानकारी नहीं थी कि यहां शरणार्थी नजरबंद है। जब लोगों को यहां की गतिविधियों पर शक हुआ तो पूरामामलासामने आया। अब इन शरणार्थियों को रिहा करने की मांग उठने लगी है।

होटल के आसपास रहने वाले लोग भी इससे नाराज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार लोगों से बिना पूछे रिहायशी इलाके में जेल कैसे बना सकती है। वहीं, 2018 से होटल की देखरेख कर रहे सेंट्रल अपार्टमेंट ग्रुप की वेबसाइट पर इसे परिवार के साथ ठहरने के लिए अच्छा स्थान बताया गया है।

होटल में स्वीमिंग पूल भी है, लेकिन शरणार्थी इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते।

शरणार्थियों ने होटल पर लगाए बैनर
होटल में कैद रखे गए शरणार्थियों ने भी अब अपने लिए न्याय की मांग की आवाज उठानी शुरू की है। कई शरणार्थियों ने बैनर लगाए हैं। इनमें कहा गया है कि वे बिना किसी अपराध के सात साल से हिरासत में है। एक दूसरे बैनर में इंसाफ करने की मांग की गई है। ये लोग बीन बैग के पुराने कवर या अपनी पुरानी टीशर्ट पर संदेश लिखकर होटल की बालकोनी से लटका रहे हैं। कुछ लोग हर दिन अपने कमरे के बालकोनी में शांति से खड़े होकर नजरबंदी के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे शरणार्थी भी हैं जो चुप है क्योंकि उन्हें डर है कि आवाज उठाने पर उनकी रिहाई मुश्किल होगी।

कुछ शरणार्थी अपनी पुरानी टीशर्ट पर ही संदेश लिखकर लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

2013 में समुद्र के रास्ते पहुंचे थे ज्यादातर शरणार्थी
इनमें से ज्यादातर 2013 में समुद्र के रास्ते ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। हालांकि, यहां आते ही इन्हें हिरासत में ले लिया गया और लंबे समय तक पापुआ न्यू गिनी और नाऊरु द्वीप पर रखा गया। इन दोनों द्वीपों पर शरणार्थियों को रखे जाने पर विवाद रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि यहां की सही सुविधाएं नहीं है और शरणार्थियों को कठिन परिस्थिति में रखा जाता है। मानवाधिकार संगठन एमेनेस्टी इंटरनेशनल ने तो इन द्वीपों को ओपन जेल करार दिया था। पिछले साल दोनों द्वीपों से कुछ गंभीर रूप से बीमार लोगों को ब्रिस्बेन के इस होटल में लाया गया। तब से इनकी जिंदगी इस होटल के कमरे तक सिमट कर रह गई है।

होटल के बाहर शरणार्थियों के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग हर दिन आकर शरणार्थियों की रिहाई की मांग करते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्रिस्बेन का कंगारु प्वाइंट होटल इन दिनों चर्चा में है। रिहायशी इलाके में स्थित होटल में पिछले साल से 100 से ज्यादा शरणार्थियों को नजरबंद रखा गया है।

Friday, June 19, 2020

ब्राजील में मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंची, यहां एक ही दिन में 54 हजार से ज्यादा मामले सामने आए; दुनिया में अब तक 87.57 संक्रमित June 19, 2020 at 04:45PM

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 62हजार 519लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 87लाख 57हजार 734हो गया है। अब तक 45 लाख 70 हजार 751 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात बताया कि पिछले 24 घंटे में 54 हजार 771 नए मामले सामने आए। यह अब तक दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं।

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार से शुक्रवार देर रात 1 हजार 206 संक्रमितों की मौत हुई। देश में अब तक 48 हजार 954 लोगों की जान गई है। यहां के लोग संक्रमण से निपटने में सरकार की नाकामी से नाराज है। देश में कई जगहों पर इसको लेकर प्रदर्शन किए गए।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 22,97,190 1,21,407 9,56,061
ब्राजील 10,38,568 49,090 5,20,360
रूस 5,69,063 7,841 3,24,406
भारत 3,87,835 12,746 2,09,301
ब्रिटेन 3,01,815 42,461 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,92,348 27,136 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,44,388 7,461 1,31,190
इटली 2,38,159 34,514 1,80,544
चिली 2,31,393 4,093 1,86,441
ईरान 1,97,647 9,272 1,56,991

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

ईरान : मौतों का आंकड़ा बढ़ा
संक्रमण और मौतों के मामले में ईरान बढ़ता जा रहा है। यहां शुक्रवार रात तक मरने वालों का आंकड़ा 9 हजार 392 हो गया। यह जानकारी वहां की हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान जारी कर दी। दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।ईरान सरकार के मुताबिकहालात से निपटने के लिए एक नई टास्क फोर्स बनाई जा रही है। यह टीम खास तौर पर उन क्लस्टर पर नजर रखेगीजहां मामले तेजी से बढ़े हैं।

मैक्सिको: मौतों का आंकड़ा 20 हजार के पार

मैक्सिको में मौतों का आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को 5 हजार 30 नए मामले सामने आने की पुष्टि की। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 647 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 20 हजार 394 हो गई। देश में अब तक 1 लाख 70 हजार 485 संक्रमित मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्राजील में लोग कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार से नाराज हैं। शुक्रवार को साओ पाउलो स्थित कोपाकाबाना बीच पर प्रदर्शनकारियों ने कब्र बनाकर विरोध किया।

विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा- चीन की कम्युनिस्ट पार्टी दुष्ट, यहां की फौज भारत के साथ सीमा पर तनाव बढ़ा रही June 19, 2020 at 04:42PM

अमेरिका ने चीन की कम्युनिस्टपार्टी को दुष्ट बताया है। विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ चीनी फौज सीमा पर तनाव बढ़ाने में जुटी है। दक्षिण चीन सागर में भी वह गलत तरीके से अपना क्षेत्र बढ़ा रही है।

पोम्पियो ने कहा कि चीन ने कोरोनावायरस के बारे में झूठ बोला, फिर इसे दुनिया के बाकी हिस्सों में फैलने दिया। उसने इस अभियान में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की भी मदद ली। चीन हमारी सरकारों को कमजोर करने के लिए साइबर कैम्पेन के जरिए गलत सोच और गलत प्रचार कर रहा है। अमेरिका, यूरोप और विकासशील देशों को कर्ज औरनिर्भरता के बोझ तले दबाना चाहता है।

चीन ने हमारी नरमीका फायदा उठाया

पोम्पियो शुक्रवार को कोपेनहेगन डेमोक्रेसी समिट 2020 में ‘यूरोप और चीन की चुनौतियां’ विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों को सालों तक उम्मीद रही कि वे चीन की कम्युनिस्ट सोच में बदलाव लाकर वहां के लोगों के जीवन में सुधार ला सकते हैं,लेकिन चीन की सत्ताधारी पार्टीझांसा देकर हमारी नरमी का फायदा उठाती रही।

भारत सैनिकों के शहीद होने पर शोक जताया था
पोम्पियो ने एक दिन पहले ही ट्वीट करके गलवान घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय फौजियों को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने लिखा था, ‘‘हम चीन के साथ हुए हालिया विवाद में भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर संवेदनाएं जतातेहैं। हम सैनिकों को हमेशा याद रखेंगे, जिनके परिवार, करीबी और प्रियजन शोक में डूबे हैं।’’

नेपाल-चीन के बीच हुई वर्चुअल मीटिंग
नेपाल और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार को वर्चुअल मीटिंग की। इसमें मौजूदा राजनीतिक हालात और कोरोनावायरस महामारी पर चर्चा हुई। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल और उप-प्रधानमंत्री ईशोर पोखरेल समेत अन्य वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
माइक पोम्पियो ने एक दिन पहले ही ट्वीट करके गलवान घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय फौजियों को श्रद्धांजलि दी थी। -फाइल फोटो