Friday, June 19, 2020

टैक्स पेयर्स को 80% सैलरी मिली पर दूसरे देशों से आए स्टूडेंट्स को किसी ने नहीं पूछा; अवैध रूप से रह रहे 60 हजार पंजाबी गुरुद्वारों के सहारे June 19, 2020 at 02:14PM

कोराेना काल में इंग्लैंड में रहने और कमाने वाले पंजाबियों की स्थिति खराब होती जा रही है। खासकर जो अवैध रूप से पहुंचे हैं। कोरोना के बाद सबकुछ बदल गया है। पीएम बोरिस जॉनसन ने पहले कहा ऑल इज वेल...पर जैसे-जैसे मौतें बढ़ीं, दिक्कतें बढ़ती गईं।

ब्रिटेन ने भारत को बताया कि आपके एक लाख से ज्यादा लोग अवैध तरीके से यहां रह रहे हैं। इनमें 60% पंजाबी हैं। सबसे ज्यादा मुसीबत इन्हीं को है। पहले यहां प्रति घंटा 8.21 पाउंड न्यूनतम सैलरी यानी 1.62 लाख रुपए महीना तक थी। सरकार ने टैक्स पेयर्स को कुल सैलरी का 80% देकर मदद की।

इंग्लैंड में जन्मे कुलबीर सिंह ने भास्कर को बताया कि अवैध पंजाबी गुरुद्वारों के सहारे हैं। स्टूडेंट्स तो न्यूनतम 250 पाउंड (24000 रु.) किराया भी नहीं दे पा रहे। वे न तो घर जा सकते हैं और न ही यहां सही तरीके से रह सकते हैं।

ड्राइवरों को बचाने का नया तरीका
कई ड्राइवरों की मौत के बाद बिना शुल्क बस सर्विस शुरू हुई। मास्क, पिछले दरवाजे से उतरना अनिवार्य किया गया। विशाल सरोया ने बताया कि कोरोना से ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन के 26 कर्मचारियों की मौत हो गई।

कॉलेज, यूनिवर्सिटी बंद, अब सिर्फ घर वापसी ही रास्ता

इंग्लैंड में 10 साल से रह रहे फिरोजपुर के राकेश कुमार ने बताया कि पंजाब के स्टूडेंट्स के सामने बड़ी दिक्कत किराए की है। लोकेशन के हिसाब से 250 से लेकर 350 पाउंड तक के किराये के कमरों में स्टूडेंट्स रह रहे हैं। यूनिवर्सिटी बंद होने पर स्टडी शेड्यूल आगे खिसक गया है। कई स्टूडेंट्स लंगर खाकर गुजारा कर रहे हैं। खालसा एड और निष्काम सेवा संस्थाओं ने मदद पहुंचाई।

कामगारों के लिए असली संकट जुलाई से: नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनी यूनियन की प्रमुख सनम अरोड़ा के अनुसार कुछ छात्रों ने जल्द वापसी न होने पर जान देने की बात कह दी। इनकी काउंसलिंग की गई। कामगारों के लिए असली संकट जुलाई से होगा। सरकार का कहना है कि इंप्लायर जुलाई से अक्टूबर तक फर्लो स्टाफ को सैलरी में योगदान दें। ऐसे में छंटनी हो सकती है।

एक लाख से ज्यादा अवैध भारतीयों के लिए कोरोना से बड़ा खतरा भूख; रोज 20 पाउंड कमाते थे, अभी काम नहीं

ब्रिटेन में एक लाख से ज्यादा भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं। ब्रिटिश सरकार यह मामला मोदी सरकार के सामने उठा चुकी है। लंदन में रह रहे जालंधर के विशाल सरोया ने बताया कि कोरोना से पहले तक अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को एक दिन के 20 पाउंड मिल जाते थे। अब इनके पास काम नहीं।

दस्तावेज नहीं होने से ये लोग सरकार से मदद मांग नहीं सकते, इसलिए धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं पर निर्भर हैं। इनमें ज्यादातर पंजाबी हैं। बेरोजगारी और भूख से तंग आकर कुछ लोगों ने यह कहकर शरण मांगी है कि भारत में जान को खतरा है।

अवैध तौर पर रह रहे कामगारों को एक चौथाई पगार भी नहीं: ये लोग रेस्टोरेंट, फैक्ट्रियां, होटल, कंस्ट्रक्शन और बिल्डिंग सेक्टर में कार्यरत हैं। सरकार ने एक घंटे का न्यूनतम वेज 8.21 पाउंड किया है पर इन्हें एक चौथाई भी नहीं मिल रहा।

दूसरे देशों के कामगारों की जगह इंग्लैंड वालों को ही प्राथमिकता: सरकार पर ब्रिटिशर्स को ही रोजगार देने का दबाव है। स्कॉटलैंड में रह रहे कुलबीर सिंह ने कहा कि बाहरी देशों से आए कामगारों की जरूरत खत्म नहीं हो सकती। नेशनल हेल्थ सर्विस में 12% गैर-ब्रिटिश हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्रिटेन ने भारत को बताया कि आपके एक लाख से ज्यादा लोग अवैध तरीके से यहां रह रहे हैं। इनमें 60% पंजाबी हैं। सबसे ज्यादा मुसीबत इन्हीं को है।

China inspects food imports over virus fears June 19, 2020 at 01:40AM

अमेरिकी अफसर ने कहा- दुनिया को महामारी में उलझाकर मौके का फायदा उठा रहा चीन, लद्दाख में भारत से सैन्य झड़प इसी साजिश का हिस्सा June 18, 2020 at 11:47PM

अमेरिका ने कहा है कि चीन दुनिया को कोरोनावायरस में उलझाकर मौके का फायदा उठा रहा है। उसने कई मोर्चे खोल दिए हैं। भारत के साथ लद्दाख की गलवान घाटी में जो कुछ हुआ, वो चीन की इसी साजिश का हिस्सा है। यह आरोप डेविड स्टिलवेल ने लगाए हैं। डेविड अमेरिका में पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के सचिव हैं।
बता दें कि 15 जून की रात चीनी सेना ने लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय जवानों पर हमला किया था। झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के भी 43 सैनिक या तो मारे गए या घायल हुए। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी भारतीय सैनिकों की शहादत पर शोक जताया है।

अमेरिका की पैनी नजर
स्टिलवेल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “भारत और चीन के बीच ताजा विवाद पर अमेरिका पैनी नजर बनाए हुए है। दुनिया महामारी पर काबू पाने में जुटी है। लोगों की जान बचाने की कोशिश हो रही है। लेकिन, चीन इन खराब हालात का भी फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि, लोगों का ध्यान बंटा हुआ है।”

2015 से जारी हैं चीन की हरकतें
भारत और चीन की हालिया झड़प पर स्टिलवेल ने कहा, “2015 में जिनपिंग पहली बार भारत गए थे। इसके बाद डोकलाम हुआ। वहां भी इसी तरह का विवाद था। इसके बाद लद्दाख हुआ। हम हालात पर करीबी नजर रख रहे हैं। हालांकि, चीन से हमारी इस बारे ज्यादा बात नहीं हुई।”

पोम्पियो ने शोक जताया
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने लद्दाख में शहीद भारतीय सैनिकों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शुक्रवार को इस बारे में एक ट्वीट किया। कहा, ‘‘हम चीन के साथ हुए हालिया विवाद में भारतीय सैनिकों की शहादत पर संवेदना व्यक्त करते हैं। हम उन सैनिकों को हमेशा याद रखेंगे, जिनके परिवार और करीबी शोक में डूबे हैं।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डेविड स्टिलवेल पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के अमेरिकी सेक्रेटरी है। उनके मुताबिक, डोकलाम के बाद चीन ने लद्दाख में भी सीमा विवाद भड़काया। (फाइल)

'It may save your life': Facing virus surge, more US states mandate masks June 18, 2020 at 10:19PM

Putting aside concerns about individual rights and political unpopularity, US governors and mayors said they were turning to compulsory face coverings to stop the virus running out of control as economies reopened.