Saturday, January 18, 2020

हैरी-मेगन अपने नाम में शाही उपाधि का इस्तेमाल नहीं करेंगे, घर के रेनोवेशन में खर्च किए 22 करोड़ भी लौटाएंगे January 18, 2020 at 05:20PM

लंदन. ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने शाही उपाधि का इस्तेमाल न करने का फैसला किया है। इसके साथ ही दोनों को अब राजपरिवार के लिए मिलने वाले पब्लिक फंड्स में हिस्सा नहीं मिलेगा। इसके अलावा वे किसी भी देश में महारानी एलिजाबेथ के प्रतिनिधि नहीं होंगे। महारानी के आधिकारिक महल बकिंघम पैलेस की ओर से शनिवार को यह ऐलान किया गया। इसमें बताया गया कि प्रिंस हैरी और मेगन ने अपने फ्रॉगमोर कॉटेज को रेनोवेट करने के लिए जो 24 लाख पाउंड (22 करोड़ रुपए) खर्च किए थे, वे उसे भी लौटाएंगे। यह सभी बदलाव इस साल फरवरी-मार्च से लागू होंगे।

महारानी की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया- “महीनों तक चली बातचीत और चर्चा के बाद मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने मेरे पोते (प्रिंस हैरी) और उनके परिवार के लिए रचनात्मक और सहयोग देने का रास्ता चुन लिया है। हैरी, मेगन और आर्ची हमारे परिवार के सबसे प्यारे सदस्य रहेंगे। मैं दोनों की उन चुनौतियों को भी समझती हूं, जिनकी वजह से उन्हें पिछले दो साल से लगातार मीडिया की जांच से गुजरना पड़ रहा था। हम उनके स्वतंत्र जिंदगी जीने के फैसले का समर्थन करते हैं।”

महारानी ने आगे कहा, “ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और डचेज ऑफ ससेक्स मेगन अब अपने नाम के साथ ‘हिज/हररॉयल हाइनेस’ की उपाधि इस्तेमाल नहीं करेंगे।” हालांकि, महारानी के बयान में यह नहीं बताया गया कि आगे दोनों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए जाएंगे।”

10 दिन पहले किया था शाही पद की वरिष्ठता छोड़ने का ऐलान
हैरी और मेगन ने 10 दिन पहले ही राजपरिवार की ओर से मिली वरिष्ठता छोड़ने का ऐलान किया था। हैरी और मेगन ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट और इंस्टाग्राम पर कहा कि वे शाही परिवार के 'वरिष्ठ' सदस्य के पद से अलग हो रहे हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए योजना बना रहे हैं। प्रिंस हैरी और मेगन की शादी मई 2018 में हुई थी। तब इनकी शादी में जनता के 3.2 करोड़ पाउंड करीब (297 करोड़ रुपए) खर्च हुए थे। इसके अलावा हाल ही में दोनों ने विंडसर पैलेस स्थित अपने घर के रेनोवेशन में ही 24 लाख पाउंड (करीब 22 करोड़ रु.) लगा दिए थे।

यूके और उत्तरी अमेरिका में बड़ा होगा बेटा
हैरी और मेगन ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि कई महीनों तक विचार करने और आपसी बातचीत के बाद हमने यह फैसला किया। उन्होंने लिखा, “यह फैसला शाही परिवार में नई परंपरा की शुरुआत होगी। हम अपना आगे का समय महारानी की सेवा में रहते हुए यूके और उत्तरी अमेरिका में बिताएंगे। हमें अपने शाही परिवार की परंपराओं की कद्र करते हुए बेटे को बड़ा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा हमें अपने परिवार के अगले अध्याय और नए चैरिटी शुरू करने के बारे में सोचने का मौका मिलेगा।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Britain's Prince Harry and Meghan to give up royal titles will repay public funds used to renovate house

सरकार ने आलू उद्योग के दबाव में 3 करोड़ बच्चों के नाश्ते का मेनू बदला, फल-सब्जी से ज्यादा पिज्जा और बर्गर मिलेगा January 18, 2020 at 04:53PM

वॉशिंगटन. अमेरिका की सरकार ने आलू उद्योग के दबाव में 99 हजार स्कूलों में करीब 3 करोड़ बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते का मेनू बदल दिया है। अब बच्चों को सब्जियों और फलों से ज्यादा पिज्जा-बर्गर खाने को दिया जाएगा। इससे पहले का मेनू तत्कालीन फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा के सुझाव पर बनाया गया था। इसमें ध्यान रखा गया था कि बच्चों को पर्याप्त मात्रा में फल-सब्जियां मिलें। यूएसएफडीए ने शुक्रवार को ही इस बारे में आदेश जारी किए हैं। इसी दिन मिशेल ओबामा का जन्मदिन भी था। नए नियमों से बच्चों को दिए जाने वाले फलों-सब्जियों में कटौती की जा सकेगी। फूड कंपनियां इस फैसले से खुश हैं। पर न्यूट्रिशनिस्ट ने इसे गलत ठहराया है।

उनका कहना है कि इसके तहत ज्यादा स्टार्च वाले स्नैक्स दिए जाएंगे, इससे बच्चों में मोटापा बढ़ेगा। उधर, कृषि सचिव सोनी पर्ड्यू ने बयान में कहा है कि लंबे समय से स्कूल हमें बता रहे थे कि बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते में लचीलापन रखना जरूरी है। क्योंकि अभी जो दिया जा रहा है, इससे बहुत सारी बर्बादी होती है। बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना मिले, हमने उनकी बात सुनी और इसके आधार पर बदलाव भी किए। इस फैसले के बाद माता-पिता भी विरोध में उतर आए हैं।

बच्चों में मोटापे की समस्या बढ़ेगी
लोगों को कहना है कि इतने बड़े बदलाव से पहले विशेषज्ञों की राय लेनी चाहिए थी। आजकल ज्यादातर बच्चे और किशोर वजन बढ़ने और मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में यह फैसला पूरी तरह गलत है। वरिष्ठ विश्लेषक जोनाथन बूचर का कहना है कि स्कूल का लंच और ब्रेकफास्ट प्रोग्राम लंबे समय से विवादों में रहा है। प्लेट में बढ़ती बर्बादी, वित्तीय बोझ बन जाती है। इस पर ध्यान देना चाहिए। वहीं यूएसएफडीए ने बवाल बढ़ता देख इस मामले में 21 जनवरी को नई योजना पर सलाह लेने का फैसला ले लिया है।

मिशेल की वजह से ही बच्चे सेहतमंद खाना खा रहे: विशेषज्ञ
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ऑफ पब्लिक हेल्थ की जूलियाना कोहेन का कहना है कि मिशेल ओबामा के कारण ही बच्चे सेहतमंद खाना खा रहे थे। फूड वेस्ट की समस्या तो पहले भी थी। सिर्फ नियम बदलना इसका समाधान नहीं है। सभी पक्षों को इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए और बच्चों के हित में फैसला लेना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Under pressure from the potato industry, the government changed the breakfast menu of 3 crore children, more than fruits and vegetables will get pizza and burgers.

मैडम तुसाद म्यूजियम ने हैरी-मेगन की स्टैच्यू राजपरिवार के केबिन से बाहर की, अभी हटाई नहीं जाएंगी January 18, 2020 at 04:42PM

लंदन.ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केलने राजपरिवार की ओर से मिलीवरिष्ठता छोड़ने का ऐलानकिया है। इसके बाद पूरी दुनिया में उनके इस फैसले की चर्चा शुरू हो गई।दुनियाभर में अहम लोगों के मोम के पुतले रखने वाले मैडम तुसाद म्यूजियम ने प्रिंस हैरी और मेगन के स्टैच्यू को शाही परिवार से अलग कर दिया है। इससे पहले दोनों के पुतले क्वीन एलिजाबेथ, प्रिंस फिलिप, प्रिंस चार्ल्स, प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट के साथ अलग केबिन में रखे जाते थे। प्रिंस हैरी महारानी एलिजाबेथ द्वितीयके पोते हैं। ब्रिटिश राज सिंहासन के लिए वे अपने पिता प्रिंस चार्ल्स, भाई प्रिंस विलियम और उनके तीन बच्चों के बादछठे नंबर के दावेदार हैं।

हैरी और मेगनने गुरुवार को अपनी वेबसाइट और इंस्टाग्राम पर कहा कि वे शाही परिवार के 'वरिष्ठ' सदस्य के पद से अलग हो रहे हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए योजना बना रहे हैं। प्रिंस हैरी और मेगन की शादी मई2018 में हुई थी। तब इनकी शादी में जनता के 3.2 करोड़ पाउंडकरीब (297 करोड़ रुपए) खर्च हुए थे। इसके अलावा हाल ही में दोनों ने विंडसर पैलेस स्थित अपने घर के रेनोवेशन मेंही 24 लाख पाउंड(करीब 22 करोड़ रु.) लगा दिए थे।

तुसाद म्यूजियम में 250 से ज्यादा सेलिब्रिटीज के स्टैच्यू मौजूद

मैडम तुसाद म्यूजियम में इस वक्त दुनियाभर के सेलिब्रिटीज के 250 से भी ज्यादा मोम के पुतले मौजूद हैं।तुसाद म्यूजियम के मैनेजर के स्टीव डेविस के मुताबिक, “पूरी दुनिया की तरह हम भी हैरी और मेगन के इस आश्चर्यचकित करने वाले फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वे दोनों काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में उन्हें म्यूजियम से बाहर नहीं किया जाएगा। वे यहीं रहेंगे। हालांकि, यह देखना होगा कि आगे क्या होता है।

हैरी-मेगन के फैसले से शाही परिवार नाराज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस हैरी और मेगन ने इस बारे में शाही परिवार के किसी सदस्य से चर्चा नहीं की। उनके इस फैसले पर महारानी की तरफ से नाराजगी जाहिर करने की भी खबरें हैं। वहीं, प्रिस हैरी के भाई प्रिंस विलियम भी इस फैसले से नाराज बताए गए हैं।

यूके और उत्तरी अमेरिका में बड़ा होगा बेटा

हैरी और मेगन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कई महीनों तक विचार करने और आपसी बातचीत के बाद हमने यह फैसला किया।उन्होंने लिखा,“यह फैसला शाही परिवार में नई परंपराकी शुरुआत होगी। हमअपना आगे का समयमहारानी की सेवा में रहते हुएयूकेऔर उत्तरी अमेरिका में बिताएंगे। हमें अपने शाही परिवार की परंपराओं की कद्र करते हुए बेटे को बड़ा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा हमें अपने परिवार के अगले अध्याय और नए चैरिटी शुरू करने के बारे में सोचने का मौका मिलेगा।"

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ‘मेग्जिट’

प्रिंस हैरी और मेगन के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर रॉयल फैमिली के इस कदम के चर्चे शुरू हो गए। लोगों ने इसे ब्रेग्जिट की ही तर्ज पर मेग्जिट नाम दे दिया। ट्विटर पर कई लोगों ने इसफैसले का स्वागत किया। वहीं कुछ लोगों ने उनका मजाक भी बनाया। एक यूजर ने लिखा, “रॉयल फैमिली ऐसे बर्ताव कर रही है, जैसे दोनों ने मैसेज कर के उनसे ब्रेकअप कर लिया।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “यह न्यूज रॉयल परिवार पर बम गिराने जैसी थी।”

मई में दिया था बेटे को जन्म

मई 2018 में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी हुई थी। ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन के शाही शादी की परंपरा के हिस्से के तौर पर अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी दुल्हन मेगन मर्केल को ससेक्स के ड्यूक और डचेस का खिताब दिया। प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल ने 5 मई में बेटे को जन्म दिया था। इस बच्चे का नाम आर्ची रखा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रिंस हैरी-मेगन के स्टैच्यू पहले राजपरिवार के साथ ही रखे जाते थे।
प्रिंस हैरी और मेगन की शादी मई 2018 में हुई थी।

135 किलो का आईएसआईएस का आतंकवादी गिरफ्तार, ट्रक में डालकर जेल ले जाना पड़ा January 18, 2020 at 02:41PM

मोसुल. इराक की स्वाट टीम ने मोसुल शहर में आतंकी संगठन आईएसआईएस के ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने शिफा अल निमा नाम के आतंकी को गिरफ्तार किया। वह इतना भारी था कि ट्रक में डालकर जेल ले जाना पड़ा।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आतंकी शिफा का वजन 135 किलो है। जब उसे गिरफ्तार किया गया तो वह बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहा था। टीम ने उसे कार में डालकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही। आखिर उसे ट्रक में डालकर ले जाना पड़ा। आईएसआईएस के आतंकी उसे 'जब्बा द जेहादी' कहते हैं।

आतंकी तैयार करता था शिफा

शिफा अल निमा के बारे में तहकीकात कर चुके ब्रिटिश एक्टिविस्ट माजिद नवाज के मुताबिक, शिफा का काम था- अपने भाषणों के जरिए आतंकियों को तैयार करना और उनके दिमाग में जहर घोलना। उसे शुरू से ही आईएसआईएस का बड़ा लीडर माना गया। वह फतवे जारी करता था, जिसके बाद आतंकी खुलकर कत्लेआम मचाते थे। शिफा का पकड़ा जाना आतंकी संगठन के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि माना जा रहा था कि बगदादी की मौत के बाद भी आतंकी संगठन फिर खड़ा हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टीम ने उसे कार में डालकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही।