Friday, January 3, 2020

वैज्ञानिकों को इंडोनेशिया के जंगल में दुनिया का सबसे बड़ा खिला फूल मिला January 03, 2020 at 07:57PM

सुमात्रा. इंडोनेशिया के पश्चिम मध्य सुमात्रा के जंगलों में दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला मिला है। वन्य जीव अधिकारियों के मुताबिक, यह फूल बड़ा और सबसे ज्यादा वजन वाला है। इसका नाम है रेफलिसिया। यह एक परजीवी पौधा है। इससे बहुत दुर्गंध आती है। यह 4 वर्ग फीट में फैला है और अब तक दर्ज रिकॉर्डेड रेफलिसिया फूलों में सबसे बड़ा है। इससे पहले 2017 में इसी स्थान पर 3 फीट और 12 बारह किलो के फूल को देखा गया था। यह फूल केसिरया आसमानी और सफेद रंग का होता है। नर और मादा फूलों की संरचना एक जैसी होती है।

पूरा फूल दल चक्रों के पांच खंडों में होता है। दल चक्र के बीच में प्यालीनुमा पुष्पनाल होती है जो आधार पर अंडाशय से जुड़ी होती है। प्यालीनुमा पुष्पनाल में मौजूद गंध कीट पतंगे को आकर्षित करती है, कीट जैसे ही पॉलीनेशन के लिए फूल के अंदर जाते हैं, गिर कर मर जाते हैं, हालांकि वे इसे पॉलीनेट करने में कामयाब हो जाते हैं। फूल को स्थानीय लोग ‘लाशों का फूल’ भी कहते हैं।

फूल खत्म होने के पहले सड़ना लगता है
इसके पौधे में कोई पत्ती और जड़ नहीं होती है। अपना भोजन-पानी दूसरे पौधों से प्राप्त करता है। यह फूल साल के कुछ महीने में ही खिलता है। फूल अक्तूबर में खिलना शुरू होते हैं और मार्च तक खिलते हैं। फूल का जीवन अधिक नहीं होता। खत्म होने के एक हफ्ते पहले से इसमें से बदबू आना शुरू हो जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फूल को स्थानीय लोग ‘लाशों का फूल’ भी कहते हैं।

No comments:

Post a Comment