Thursday, October 1, 2020

77.81 लाख से ज्यादा मरीजों का अभी इलाज चल रहा, इनमें 99% संक्रमितों में हल्के लक्षण, 1% की हालत गंभीर; दुनिया में अब तक 3.44 करोड़ केस October 01, 2020 at 08:32PM

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.44 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 56 लाख 49 हजार 759 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.27 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

अभी 77 लाख 81 हजार 874 एक्टिव केस हैं। मतलब इन मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इनमें 99% यानी 77 लाख 81 हजार 874 मरीजों में संक्रमण का हल्का लक्षण पाया गया है, जबकि 1% यानी 66,054 मरीजों की हालत गंभीर है। इनमें भी सबसे ज्यादा 14,190 गंभीर मरीज अमेरिका और 8,944 भारत में हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प और पत्नी मेलानिया संक्रमित
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पत्नी मेलानिया ट्रम्प कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। गुरुवार को ट्रम्प की सीनियर एडवाइजर होप हिक्स संक्रमित पाई गईं थीं। पिछले दिनों उन्होंने राष्ट्रपति के साथ कई यात्राएं की थीं। इसके बाद राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का भी कोरोना टेस्ट किया गया था। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प दोनों संक्रमित पाए गए हैं। इसके पहले गुरुवार रात ट्रम्प की सीनियर सीनियर एडवाइजर होप हिक्स भी पॉजिटिव पाई गई थीं। (फाइल फोटो)

फ्रांस : पेरिस में रेस्टोरेंट्स बंद होंगे

फ्रांस में संक्रमण की दूसरी लहर सरकार पर बहुत भारी पड़ रही है। अब पेरिस में सभी रेस्टोरेंट्स और बार को बंद करने का फैसला किया गया है। हालांकि, इसके लिए रविवार तक इंतजार किया जाएगा। अगर संक्रमण की दर में गिरावट नहीं आती तो मैक्सिमम अलर्ट लेवल घोषित करते हुए यहां सभी गैर जरूरी दुकानें और मॉल भी बंद किए जाएंगे। यह जानकारी फ्रांस के हेल्थ मिनिस्टर ओलिवर वेरन ने दी। पिछले 24 घंटे में फ्रांस में कुल 13 हजार 970 मामले सामने आए। बुधवार को यहां 12 हजार से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए थे।

सेंट्रल मैड्रिड के एक रेस्टोरेंट में मेज सैनिटाइज करता वेटर। मैड्रिड का स्थानीय प्रशासन पहले नए प्रतिबंधों का विरोध कर रहा था। लेकिन, शुक्रवार को वह इनके लिए तैयार हो गया। (फाइल)

इटली : यहां भी हालात बिगड़े

अप्रैल के बाद इटली में पहली बार एक दिन में 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। गुरुवार को यहां कुल 2 हजार 548 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस बीच, सरकार ने कहा है कि हालात को देखते हुए स्टेट ऑफ इमरजेंसी यानी राष्ट्रीय आपातकाल जनवरी तक बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री गिसेप कोन्टे ने कहा- हम संसद में प्रस्ताव लाने जा रहे हैं। हालात बहुत बेहतर नहीं हैं, इसलिए आपातकाल बनाए रखने और इसे बढ़ाने के अलावा फिलहाल सरकार के पास कोई और रास्ता नहीं है। और ये स्थिति पूरे यूरोप के सामने है।

रोम के एक टूरिस्ट प्लेस के बाहर मौजूद लोग। इटली सरकार ने महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय आपातकाल जनवरी तक बढ़ाने पर फैसला किया है। (फाइल)

इजराइल : विरोध भी मुश्किल

इजराइल में पिछले कुछ दिनों से लोग प्रतिबंधों का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि सरकार कोरोनावायरस की रोकथाम के नाम पर मनमाने प्रतिबंध लगा रही है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से इस्तीफे की मांग की जा रही है। लेकिन, सरकार ने भी सख्त रुख अपना लिया है। संसद में एक कानून पास किया गया है। इसके तहत अब विरोध प्रदर्शन गैरकानूनी होंगे और ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जा सकेगा। नए कानून के तहत लोग एक किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा भी नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा 20 से ज्यादा लोगों के एक जगह जुटने पर पाबंदी लगा दी गई है। सरकार का कहना है कि वैक्सीन अब तक नहीं आई है और संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा है। लिहाजा, सख्ती जरूरी है।

स्पेन : मैड्रिड लॉकडाउन की ओर

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में सरकार ने कुछ हॉटस्पॉट्स की पहचान की है। सरकार का कहना है कि यहां लॉकडाउन लगाए बिना संक्रमण रोकना आसान नहीं है। पहले, स्थानीय प्रशासन और लोग केंद्र के इस फैसले का विरोध कर रहे थे। लेकिन, सरकार के सख्त रुख को देखते हुए वे अब प्रतिबंधों का सामना करने तैयार हो गए हैं। परेशानी की बात यह है कि दो हफ्ते में यहां एक लाख 33 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और सरकार की फिक्र का सबब भी यही आंकड़ा है। हेल्थ मिनिस्टर साल्वाडोर इले ने कहा- मैड्रिड की हेल्थ ही स्पेन की हेल्थ भी है। हमने नियमों की नई सूची तैयार कर ली है और इसे जल्द लागू करेंगे। मैड्रिड में 9 उपनगरीय इलाके हैं। यहां करीब 30 लाख लोग रहते हैं। फिलहाल, बाहर से आने वालों पर बैन लगाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया की है। यहां सेमेस्टर एग्जाम शुरू होने से पहले कोरोना संकट के बीच पढ़ाई शुरू हो गई। स्टूडेंट्स भी आने लगे हैं। कैलीफोर्निया में अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 15 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

North Korea’s Kim tours flood-hit town, sister reappears in public October 01, 2020 at 08:01PM

North Korean leader Kim Jong Un inspected recovery efforts in a flooded village, his latest visit to areas damaged by recent typhoons, while his sister reappeared in public for the first time in about two months, state media said on Friday.

Pompeo, Vatican clash over China after tensions spill out October 01, 2020 at 06:53PM

Trump says he condemns all white supremacists including 'Proud Boys' October 01, 2020 at 06:30PM

President Donald Trump said on Thursday he condemned all white supremacists including the "Proud Boys," an organization identified as a hate group, further walking back comments he made this week that were viewed as emboldening the group.

अमेरिका ने कहा- अरुणाचल प्रदेश भारत का अटूट हिस्सा, हम 60 साल से इस पर चीन का दावा खारिज करते आए हैं October 01, 2020 at 05:53PM

अमेरिका ने साफ कर दिया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है और इस पर चीन जो दावे करता है, वे गलत हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में किसी बाहरी ताकत की दखलंदाजी घुसपैठ मानी जाएगी, और अमेरिका इसका सख्त विरोध करता है। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने ये भी कहा कि एलएसी पर घुसपैठ चाहे आम नागरिकों की हो या सैनिकों की, अमेरिका इसका विरोध करेगा।

वक्त की अहमियत
भारत और चीन के बीच लद्दाख में तनाव चल रहा है। यहां कई हिस्सों में दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हैं। ऐसे वक्त अमेरिकी विदेश विभाग का भारत के समर्थन में बयान जारी करना, चीन पर दबाव बना सकता है। अमेरिकी विदेश विभाग की फॉरेन प्रेस सेंटर यूनिट ने इस बारे में गुरुवार को बयान जारी किया। कहा- भारत और चीन की सीमा पर मौजूद कुछ हिस्सों पर हम अपना नजरिया फिर साफ कर रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश को हम 60 साल से भारत का अटूट हिस्सा मानते हैं। यहां होने वाली किसी भी एकतरफा कार्रवाई या घुसपैठ का अमेरिका विरोध करता है। फिर चाहे यह आम लोगों द्वारा की जाए या सेना द्वारा।

भारत के सामने चुनौतियां
विदेश विभाग ने कहा- भारत इस वक्त सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसी वक्त भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग तेजी से बढ़ा है, और ये दोनों देशों के लिए बेहद अहम है। हम भारत को एडवांस्ड सिस्टम और हथियार दे रहे हैं। इससे साफ हो जाता है कि अमेरिका भारत की सुरक्षा और संप्रभुता को लेकर कितनी मजबूती से उसके साथ खड़ा है। दोनों देश सैन्य स्तर पर सहयोग कर रहे हैं। हिंद महासागर और दूसरी जगहों पर साथ अभ्यास कर रहे हैं।

चीन को जवाब दिया जाएगा
विदेश विभाग ने साफ कर दिया कि साल के आखिर में भारत और अमेरिका के बीच मंत्री स्तर की बातचीत होगी। टोक्यो में अगले महीने क्वाड समूह की बैठक भी तय वक्त पर ही होगी। इसमें भारत, अमेरिका, जापान के अलावा ऑस्ट्रेलिया भी शामिल होगा। इन चारों ही देशों को चीन अलग-अलग मोर्चों पर चुनौती देने की कोशिश कर रहा है। इस मीटिंग में इन चारों देशों के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे। स्टेट डिपार्टमेंट ने यह भी साफ कर दिया कि चीन के आक्रामक रवैये का मुकाबला करने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पिछले साल 14 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। चीन ने इस यात्रा का विरोध किया था।

इमरान बोले- भारत की शह पर फौज को कमजोर कर रहे हैं नवाज शरीफ; नवाज का जवाब- मुल्क में दो सरकारें चल रही हैं October 01, 2020 at 05:06PM

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भारत की शह पर फौज को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। वहीं, नवाज शरीफ ने कहा- पाकिस्तान में दो सरकारें चल रही हैं। नवाज का इशारा साफ तौर पर इमरान और पाकिस्तानी सेना की तरफ था।

नवाज और विपक्षी गठबंधन इमरान सरकार के खिलाफ मोर्चा बना चुका है। सरकार ने फौज के साथ मिलकर विपक्ष के ज्यादातर बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया है। नवाज फिलहाल लंदन में इलाज करा रहे हैं।

भारत के हाथों में खेल रहे हैं नवाज
इमरान ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में कहा- हमारी सरकार और फौज के बीच मजबूत और बहुत अच्छे रिश्ते हैं। लेकिन, नवाज खतरनाक खेल में फंस गए हैं। वे भारत की मदद और शह लेकर पाकिस्तानी फौज को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। पहले यही साजिश एमक्यूएम के लीडर अल्ताफ हुसैन ने भी रची थी। फौज से मेरी सरकार के जितने बेहतर रिश्ते हैं, उतने मुल्क के इतिहास में किसी सरकार के नहीं रहे। मैं 100 फीसदी भरोसे और दावे के साथ कह सकता हूं कि नवाज को भारत की मदद मिल रही है।

पाकिस्तान इसलिए महफूज
एक सवाल के जवाब में इमरान ने कहा- लीबिया, सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और यमन को देख लीजिए। मैं इन मुल्कों की मिसाल देता हूं। ये सब जल रहे हैं। अगर हमारे पास इतनी अच्छी आर्मी नहीं होती तो हमारा मुल्क भी अब तक तीन हिस्सों में बंट चुका होता। भारत के थिंक टैंक तो साफ तौर पर कहते हैं कि वे पाकिस्तान को तोड़कर रहेंगे। नवाज मुल्क को धोखा दे रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि वे कायर हैं।

और नवाज का जवाब
नवाज ने इमरान के आरोपों का वही जवाब दिया और पिछले दिनों से दे रहे हैं। लंदन से वीडियो लिंक के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने बातचीत की। कहा- पाकिस्तान में इस वक्त दो हुकूमतें यानी सरकारें हैं। और इन दोहरे मापदंडों या दोहरी जिम्मेदारियों पर मेरी पार्टी और मैं चुप नहीं बैठेंगे।

नवाज ने कहा- हम हर कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। मेरे छोटे भाई को जेल भेज दिया गया है। फौज का नाम लिए बिना नवाज ने उस पर फिर तीखा हमला किया। कहा- मैं दो पावर सेंटर की बात क्यों कर रहा हूं। ये सब जानते हैं। इस मामले में इमरान तो हैं ही। लेकिन, सबसे ज्यादा जिम्मेदार पर्दे के पीछे बैठे वो लोग हैं, जो इमरान को साजिशें रचकर सत्ता में लाए। गुरुवार को ही शरीफ परिवार की प्रॉपर्टीज सीज करने के ऑर्डर दिए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इमरान खान ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भारत से मदद मिल रही है और वो सेना को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। (फाइल)

Top Trump aide Hope Hicks tests positive for coronavirus October 01, 2020 at 04:12PM

Hicks, who serves as counselor to Trump and traveled with him to a rally Wednesday, tested positive Thursday, according to an administration official, who spoke on condition of anonymity to discuss private health information. She is the closest aide to Trump to test positive so far.

डोनाल्ड ट्रम्प की एडवाइजर होप हिक्स संक्रमित, उन्होंने राष्ट्रपति के साथ बुधवार को यात्रा की थी; दुनिया में 3.44 करोड़ केस October 01, 2020 at 03:43PM

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.44 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 56 लाख 49 हजार 759 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.27 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की एडवाइजर होप हिक्स भी संक्रमित हो गई हैं। हालिया दिनों में उन्होंने राष्ट्रपति के साथ कई यात्राएं की थीं।

अमेरिका : होप हिक्स पॉजिटिव
प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की सीनियर एडवाइजर होप हिक्स पॉजिटिव पाई गई हैं। बुधवार रात वे राष्ट्रपति के दूसरे स्टाफ के साथ एयरफोर्स वन में थीं। इसके अलावा भी वे कई बार ट्रम्प के साथ अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में गईं थीं। एयरफोर्स वन के अलावा वे हेलिकॉप्टर से ट्रम्प के साथ मिनेसोटा और लुसियाना भी गईं थीं। 29 सितंबर को पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान भी मौजूद थीं।

उपराष्ट्रपति माइक पेन्स, सलाहकार कैटी मिलर और एनएसए रॉबर्ट ओब्रायन भी पिछले दिनों पॉजिटिव पाए गए थे। हिक्स के पॉजिटिव आने के बाद व्हाइट हाउस के लगभग पूरे स्टाफ का फिर से टेस्ट किया जा रहा है। कुछ रिपोटर्स के भी टेस्ट कराए जा सकते हैं।

फ्रांस : पेरिस में रेस्टोरेंट्स बंद होंगे
फ्रांस में संक्रमण की दूसरी लहर सरकार पर बहुत भारी पड़ रही है। अब पेरिस में सभी रेस्टोरेंट्स और बार को बंद करने का फैसला किया गया है। हालांकि, इसके लिए रविवार तक इंतजार किया जाएगा। अगर संक्रमण की दर में गिरावट नहीं आती तो मैक्सिमम अलर्ट लेवल घोषित करते हुए यहां सभी गैर जरूरी दुकानें और मॉल भी बंद किए जाएंगे। यह जानकारी फ्रांस के हेल्थ मिनिस्टर ओलिवर वेरन ने दी। पिछले 24 घंटे में फ्रांस में कुल 13 हजार 970 मामले सामने आए। बुधवार को यहां 12 हजार से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए थे।

सेंट्रल मैड्रिड के एक रेस्टोरेंट में मेज सैनिटाइज करता वेटर। मैड्रिड का स्थानीय प्रशासन पहले नए प्रतिबंधों का विरोध कर रहा था। लेकिन, शुक्रवार को वह इनके लिए तैयार हो गया। (फाइल)

इटली : यहां भी हालात बिगड़े
अप्रैल के बाद इटली में पहली बार एक दिन में 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। गुरुवार को यहां कुल 2 हजार 548 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस बीच, सरकार ने कहा है कि हालात को देखते हुए स्टेट ऑफ इमरजेंसी यानी राष्ट्रीय आपातकाल जनवरी तक बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री गिसेप कोन्टे ने कहा- हम संसद में प्रस्ताव लाने जा रहे हैं। हालात बहुत बेहतर नहीं हैं, इसलिए आपातकाल बनाए रखने और इसे बढ़ाने के अलावा फिलहाल सरकार के पास कोई और रास्ता नहीं है। और ये स्थिति पूरे यूरोप के सामने है।

रोम के एक टूरिस्ट प्लेस के बाहर मौजूद लोग। इटली सरकार ने महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय आपातकाल जनवरी तक बढ़ाने पर फैसला किया है। (फाइल)

इजराइल : विरोध भी मुश्किल
इजराइल में पिछले कुछ दिनों से लोग प्रतिबंधों का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि सरकार कोरोनावायरस की रोकथाम के नाम पर मनमाने प्रतिबंध लगा रही है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से इस्तीफे की मांग की जा रही है। लेकिन, सरकार ने भी सख्त रुख अपना लिया है। संसद में एक कानून पास किया गया है। इसके तहत अब विरोध प्रदर्शन गैरकानूनी होंगे और ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जा सकेगा। नए कानून के तहत लोग एक किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा भी नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा 20 से ज्यादा लोगों के एक जगह जुटने पर पाबंदी लगा दी गई है। सरकार का कहना है कि वैक्सीन अब तक नहीं आई है और संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा है। लिहाजा, सख्ती जरूरी है।

स्पेन : मैड्रिड लॉकडाउन की ओर
स्पेन की राजधानी मैड्रिड में सरकार ने कुछ हॉटस्पॉट्स की पहचान की है। सरकार का कहना है कि यहां लॉकडाउन लगाए बिना संक्रमण रोकना आसान नहीं है। पहले, स्थानीय प्रशासन और लोग केंद्र के इस फैसले का विरोध कर रहे थे। लेकिन, सरकार के सख्त रुख को देखते हुए वे अब प्रतिबंधों का सामना करने तैयार हो गए हैं। परेशानी की बात यह है कि दो हफ्ते में यहां एक लाख 33 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और सरकार की फिक्र का सबब भी यही आंकड़ा है। हेल्थ मिनिस्टर साल्वाडोर इले ने कहा- मैड्रिड की हेल्थ ही स्पेन की हेल्थ भी है। हमने नियमों की नई सूची तैयार कर ली है और इसे जल्द लागू करेंगे। मैड्रिड में 9 उपनगरीय इलाके हैं। यहां करीब 30 लाख लोग रहते हैं। फिलहाल, बाहर से आने वालों पर बैन लगाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो बुधवार की है। तब ट्रम्प की सीनियर एडवाइजर होप हिक्स एयरफोर्स वन से ओहियो जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। अब वे पॉजिटिव पाई गई हैं।

पाकिस्तान ने दिलीप कुमार और राज कपूर के जिन घरों को म्यूजियम बनाने का वादा किया उनमें लोग कचरा फेंक रहे, बोले- हवेली कभी भी गिर सकती है October 01, 2020 at 03:23PM

पाकिस्तान में पेशावर स्थित किस्सा ख्वानी बाजार बॉलीवुड से अपने कनेक्शन को लेकर फिर चर्चा में है। यहां फिल्म अभिनेता राज कपूर, दिलीप कुमार और शाहरुख खान के पुश्तैनी घर महज 800 मीटर के दायरे में हैं। राज्य सरकार ने राज कपूर और दिलीप कुमार के 100 साल पुराने घरों को खरीदकर उसे संरक्षित करने की बात कही है। लेकिन ये दोनों घर जर्जर हो चुके हैं।

जब हम दिलीप कुमार के घर पहुंचे तो देखा कि इस जर्जर इमारत में लोग कचरा डंप कर रहे हैं। इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। घर की पांच में 3 मंजिला पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। इसके मालिक ने सुध लेना बंद कर दिया है। ऐसी ही स्थिति राज कपूर के पुश्तैनी घर कपूर हवेली की भी है। 40 से 50 कमरे वाली यह शानदार पांच मंजिला इमारत का टॉप और चौथा फ्लोर ढह चुका है। बाकी बिल्डिंग भी जर्जर हो चुकी है।

इमारत राष्ट्रीय धरोहर घोषित

ये हालात तब हैं, जब 2014 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इन घरों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था। पर संरक्षित करने के लिए कोई झांकने तक नहीं पहुंचा। यहीं नहीं, 2018 में भी राज्य सरकार ने दोनों घरों को खरीदकर इन्हें म्यूजियम में बदलने के लिए राशि जारी करने की बात कही थी। लेकिन रेट तय करने के लिए इनके मौजूदा मालिकों से संपर्क तक नहीं किया।

किस्सा ख्वानी बाजार में जर्जर हाल में दिलीप कुमार का घर।

हवेली 12 साल से भुतहा बनी हुई है

कपूर हवेली के मौजूदा मालिक हाजी इसरार शाह कहते हैं, ‘मुझे बॉलीवुड पर राज करने वाले राज कपूर की हवेली का मालिक होने पर गर्व है। अगर सरकार इसे खरीदकर म्यूजियम बनी है, तो मुझे बहुत खुशी होगी। लेकिन अगर बात नहीं बनती तो मैं इस बिल्डिंग की जगह मल्टी स्टोरी सिनेमा घर बनाऊंगा।’ हवेली के पड़ोस में रहने वाले और पूर्व मेयर अब्दुल हकीम सफी बताते हैं कि यह हवेली 12 साल से भुतहा बनी हुई है।

इसके मालिक कभी-कभी ही यहां दिखाई पड़ते हैं। आसपास के लोगों को डर है कि यह जर्जर हवेली कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वहीं दिलीप कुमार के घर के मालिक ने सरकार से 200 करोड़ रुपए की मांग की है।

शहर के डिप्टी कमिश्नर कहते हैं कि हम इन घरों की कीमत तय करने पर काम कर रहे हैं। सरकार ने ऐतिहासिक घरों को संरक्षित करने के लिए 400 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है। जल्द ही ये इमारतें खरीदने का काम पूरा हो जाएगा।

कपूर हवेली में मैरिज पार्टी के लिए 6 महीने वेटिंग रहती थी
शादी की पार्टी देने के लिए यह हवेली लोगों की पहली पसंद होती थी। नियाज शाह बताते हैं कि हवेली में बुकिंग नहीं मिलने के चलते बेटी की शादी 6 महीने आगे बढ़ानी पड़ी थी। 2005 के भूकंप से हवेली को नुकसान पहुंचा और यह गतिविधि बंद हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किस्सा ख्वानी बाजार में जर्जर हाल में राज कपूर का घर।

चीन में नेशनल डे पर 8 दिन की छुट्टी; महामारी के बीच 60 करोड़ लोगों की सैर October 01, 2020 at 03:19PM

पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण फैलाने वाले चीन ने गुरुवार (1 अक्टूबर) को देश की स्थापना की 71वीं सालगिरह मनाई। इसे नेशनल-डे भी कहा जाता है। इसी के साथ पूरे देश में 8 अक्टूबर तक राष्ट्रीय छुट्टियां हो गई हैं। इन्हें सेलिब्रेट करने के लिए देश भर के लोग महामारी के बीच घूमने निकल पड़े हैं। अनुमान है कि महामारी के बीच करीब 60 करोड़ लोग 8 दिन में सफर करेंगे।

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नेशनल-डे के मौके पर देश भर के सभी प्रमुख स्थल सजा दिए गए हैं। इन्हें देखने और छुट्टियां मनाने के लिए पहले दिन करीब 3.5 करोड़ लोगों ने सफर किया। सबसे ज्यादा 1.8 करोड़ लोगों ने ट्रेन से सफर किया। करीब 1.2 करोड़ लोग हवाई सफर से छुट्टियां मनाने निकले। जबकि 50 लाख लोग महामारी को देखते हुए अपने वाहनों से सफर कर रहे हैं।

1 अक्टूबर 1949 को मिला था नाम- पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना

साल 1912 में क्विंग राजशाही का अंत हुआ और रिपब्लिक ऑफ चाइना बना। यहीं से चीन का आधुनिक इतिहास शुरू हुआ। 1936 में जापान के हमले के खिलाफ चीन ने मजबूती से युद्ध लड़ा। द्वितीय विश्वयुद्ध खत्म होने पर 1945 में जापान ने सरेंडर कर दिया। तब चीन में कम्युनिस्टों और नेशनलिस्टों के बीच जंग छिड़ गई थी।

चीन के लाखों नागरिक मारे गए

4 साल तक देश में सिविल वॉर की स्थिति बनी रही। इस युद्ध में चीन के लाखों नागरिक मारे गए थे। इसके बाद 1 अक्टूबर, 1949 को माओ त्से तुंग ने कम्युनिस्ट पार्टी की जीत का ऐलान किया। फिर संविधान में देश का नाम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना रखा गया। इस लिहाज से अक्टूबर का पहला सप्ताह चीन में बहुत खास माना जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर शंघाई रेलवे स्टेशन की है। गुरुवार को यहां इतनी भीड़ थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

Prince Harry, Meghan tell Britain: End 'structural racism' October 01, 2020 at 05:13AM

Britain's Prince Harry and his wife Meghan have called for an end to "structural racism", saying it holds back young people of colour, in their latest foray into politically sensitive issues usually avoided by the British royal family. ​​​In an interview for The Evening Standard newspaper, Harry said Britain could be a better place if white people understood more about those "of a different coloured skin."

Pakistan court orders seizure of Nawaz Sharif's assets October 01, 2020 at 04:27AM

सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती बढ़ाकर युवक ने नौ लोगों को जान से मारा, कोर्ट में उसके वकील ने कहा- सभी हत्याएं मरने वालों की मर्जी से हुई October 01, 2020 at 03:27AM

जापान में 29 साल के युवक तकाहिरो शिरैशी ने ट्विटर के जरिए दोस्ती बढ़ाकर 9 लोगों की हत्याएं की। लोकल मीडिया के मुताबिक, उसने बुधवार को कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि, शिरैशी के वकील ने कोर्ट में दलील दी उसके मुवक्किल की सजा कम की जाए, क्योंकि उसने खुदकुशी करने की इच्छा जाहिर करने वाले लोगों की हत्याएं की है। जिन लोगों का कत्ल हुआ उन्होंने खुद को जान से मारने की सहमति दी थी।

सरकारी मीडिया एनएचके के मुताबिक, शिरैशी पर दुष्कर्म, हत्या करने और मृतकों के शव को टुकड़ों में काटकर उनके अंगों को कूल बॉक्स में रखने का भी आरोप है। उसने कोर्ट में माना कि उसके ऊपर लगाए गए सभी आरोप सही हैं।

कैसे करता था हत्याएं
आरोपी युवक ट्विटर के जरिए खुदकुशी करने की बात ऑनलाइन पोस्ट करने वाले 15 से 26 साल के लोगों से संपर्क करता था। शिरैशी ऐसे लोगों से कहता था कि वह उनकी खुदकुशी की योजना में मदद कर सकता है। यहां तक कि उनके साथ खुद भी मर सकता है।

हत्या साबित होने पर फांसी हो सकती है

अगर शिरैसी पर हत्या के आरोप साबित होते हैं तो जापान के कानून के मुताबिक उसे फांसी की सजा हो सकती है। वहीं, अगर मारे गए लोगों की मर्जी से उनकी हत्या करने की बात साबित होती है तो छह महीने से लेकर सात साल की सजा होगी। यही वजह है कि उसके वकील कोर्ट में यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।

शिरैशी तीन साल पहले गिरफ्तार हुआ था

शिरैशी को पुलिस ने तीन साल पहले एक 23 साल की महिला के लापता होने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उस महिला ने लापता होने से पहले खुदकुशी करने की बात ट्वीट की थी। महिला के भाई ने अपनी बहन का ट्विटर हैंडल खोला था, जिसके बाद उसे शिरैशी का ट्विट हैंडल संदेहास्पद लगा और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। पुलिस जब शिरैशी के घर पहुंची तो वहां से टुकड़ों में बंटे 9 शव और 240 हड्डियां मिली थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंह छुपाने की कोशिश करता यह युवक जापान का ताहिरो शिरैशी है। इस पर सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर नौ लोगों की हत्या करने का आरोप है।- फाइल फोटो