Saturday, August 15, 2020

कनाडा का नियाग्रा फॉल्स और अमेरिका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग तिरंगे के रंगो से रोशन हुई, दुबई का बुर्ज खलीफा भी भारतीय रंग से सराबोर August 15, 2020 at 08:17PM

शनिवार को भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर दुनियाभर में तिरंगा फहराया गया। अमेरिका, कनाडा और यूएई के प्रमुख स्थान तिरंगे के रंगों से रोशन किए गए। अमेरिका के टाइम्स स्क्वेयर पर पहली बार तिरंगा फहराया गया। यहां के एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को भारतीय झंडे के तीन रंगों से रोशन किया गया। कनाडा के नियाग्रा फॉल्स से निकलती जलधारा भी इन तीन रंगों की रोशनी से चमकती नजर आई। संयुक्त अरब अमीरात की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी 15 अगस्त को केसरिया, सफेद और हरे रंग से रंगी नजर आई।

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्राइव थ्रू फेस्टिवल का आयोजन हुआ। वॉशिंगटन के पास 800 गाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान लोग हाथों में तिरंगा लिए और भारतीय पोशाक पहने नजर आए। गाड़ियों के काफिले के साथ ही देशभक्ति गीत भी बजाए जा रहे थे। इसका आयोजन भारतवंशी अमेरिकी दंपति मनीष सूद और दीपा साहनी की ओर से किया गया।

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित एम्पायर बिल्डिंग 15 अगस्त को तिरंगे के तीन रंगों से रोशन नजर आई।

टाइम्स स्क्वेयर पर लहराया तिरंगा

अमेरिका के टाइम्स स्क्वेयर पर न्यूयॉर्क में भारत के काउंसल जनरल रणधीर जायसवाल ने भारतीय झंडा फहराया। इस मौके पर 200 से ज्यादा भारतीय अमेरिकी मौजूद रहे। लोगों ने तिरंगा फहराते ही इसे सलामी दी और देशभक्ति नारे लगाए।

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वेयर पर अमेरिकी नेशनल फ्लैग के ठीक बगल में तिरंगा भी लहराता नजर आया।

यूएई में भी भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न

यूएई के दुबई स्थित बुर्ज खलीफा को 15 अगस्त की रात करीब 8.45 बजे भारतीय झंडे से रोशन किया गया। करीब 10 मिनट तक यह बिल्डिंग इन रंगों से रोशन नजर आई। पिछले साल भी 15 अगस्त को भी देश की इस सबसे बड़ी बिल्डिंग को इसी तरह भारत के झंडे की रोशनी से सजाया गया था। अबु धाबी के एडनॉक टावर भी शनिवार को तिरंगा के तीन रंगों, केसरिया, सफेद और हरे रंग से जगमगाता नजर आया।बुर्ज खलीफा के पास काफी संख्या में भारतीय लोग जुटे और भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

दुबई का बुर्ज खलीफा 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे की रोशनी से सरोबार नजर आया।

कनाडा के कई शहरों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न
कनाडा में शनिवार को कई शहरों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। कनाडा में रहने वाले भारतीय लोगों ने कार रैलियां निकाली। लोगों ने इस दौरान कोरोना महामारी से बचाव का भी ध्यान रखा। देश के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस नियाग्रा फॉल्स को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया। यहां पर टोरंटो में भारत के कौंसुल जनरल अपूर्व श्रीवास्तव की अगुआई में झंडा फहराने का कार्यक्रम भी हुआ। टोरंटो शहर के सिटी हॉल को भी भारतीय झंडे की रोशनी से रोशन किया गया।

कनाडा का नियाग्रा फॉल्स शनिवार को भारतीय झंडे के तीन रंगों से कुछ इस तरह से चमकता नजर आया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो कनाडा के नियाग्रा फॉल्स की है। भारत के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह तिरंगे के तीन रंगों की रोशनी में चमकता नजर आया।

Sindhi community holds protest in US against enforced disappearances in Pakistan August 15, 2020 at 07:10PM

The protesters on Friday chanted slogans for the freedom of victims of enforced disappearances in Sindh. They held placards with pictures of victims of enforced disappearances, according to a statement issued by Sindhi Foundation which organised the protest.

बिडेन राष्ट्रपति बने तो भारत को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देंगे, पाकिस्तान से होने वाली आतंकी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा August 15, 2020 at 07:33PM

नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेट पार्टी ने पॉलिसी स्टेटमेंट जारी कर दिया। जो बिडेन उसके राष्ट्रपति और कमला हैरिस उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। पॉलिसी स्टेटमेंट का सीधा मतलब- सत्ता में आने के बाद अपनाई जाने वाली संभावित नीतियां होती हैं। डेमोक्रेट पार्टी ने साफ तौर पर कहा- भारत से बेहतर रिश्तों को उच्च प्राथमिकता दी जाएगी। दक्षिण एशिया में सीमा पार से होने वाली आतंकी हरकतों को सहन नहीं किया जाएगा।

बिना नाम लिए पाकिस्तान को चेतावनी
इस स्टेटमेंट में दक्षिण एशिया का प्रमुख तौर है। इस क्षेत्र में भारत और पाकिस्तान दोनों आते हैं। अमेरिका ने बराक ओबामा के दौर में ही पाकिस्तान पर रुख सख्त कर लिया था। डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे बढ़ाया। अब डेमोक्रेट पार्टी ने बिडेन की नीतियों की तस्वीर भी साफ कर दी है। पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए साफ तौर पर कहा गया- सीमा पार आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत ने कई बार दुनिया के सामने सबूतों के साथ बताया कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है, उनकी मदद करता है।

चीन पर भी शिकंजा कसा जाएगा
इस दस्तावेज में चीन का नाम लिया गया है। इसमें कहा गया- हिंद महासागर को नीति बिल्कुल स्पष्ट रहेगी। नियम-कायदों का पालन करना होगा। चीन अपने पड़ोसियों को धमका नहीं सकेगा। भारत और अमेरिका मिलकर दुनिया के बड़े मुद्दे सुलझाने की कोशिश करेंगे।

भारतीय अमेरिकी कम्युनिटी का अपना महत्व है, इनके मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। दोनों दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं।

एच-1बी वीजा रिफॉर्म होंगे
भारत और अमेरिकी सरकारों के बीच कई बार एच-1बी वीजा को लेकर मतभेद होते रहे हैं। पहली बार किसी पार्टी ने इस पर नजरिया और नीति की झलक दी है। पॉलिसी स्टेटमेंट में कहा गया- हाई स्किल वाले एच-1बी वीजा होल्डर की नौकरियों और उनकी संख्या का ध्यान रखा जाएगा। उनके परिवारों को साथ रखने के बारे में नीतियां बनाई जाएंगी। हेट क्राइम्स के मामलों से निपटने के लिए एक अलग विंग बनाई जाएगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े ये खबरें भी पढ़ें:

1. जो बिडेन का बड़ा फैसला:कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनीं, अमेरिकी इतिहास में इस पद के लिए तीसरी महिला कैंडिडेट

2. शीर्ष अधिकारी का दावा- रूस बिडेन को, जबकि चीन और ईरान ट्रम्प को चुनाव जीतते नहीं देखना चाहते

3. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव:ट्रम्प ने कहा- नींद में रहने वाले बिडेन की जीत चाहता है चीन, उसकी ख्वाहिश हमारे देश पर हुकूमत करने की



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो 11 अगस्त की है। तब डेमोक्रेट पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने अपनी पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। इस दौरान पार्टी के पॉलिसी स्टेटमेंट पर भी चर्चा हुई थी।

ट्रम्प ने कहा- रॉबर्ट मेरा छोटा भाई ही नहीं, सबसे अच्छा दोस्त भी था- उसकी यादें दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी August 15, 2020 at 06:22PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रम्प का शनिवार को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में निधन हो गया। रॉबर्ट चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे और ट्रम्प के करीबी माने जाते थे। रॉबर्ट के निधन पर ट्रम्प ने कहा- भारी मन के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरे प्यारे भाई का शनिवार को निधन हो गया। वह मेरा भाई ही नहीं बल्कि सबसे करीबी दोस्त भी था। उसे बहुत याद करूंगा। लेकिन, हम दोबारा मिलेंगे। उसकी यादें मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी।

71 साल के रॉबर्ट कुछ वक्त से बीमार थे। न्यूयॉर्क के एक अस्पताल केआईसीयू वार्ड में भर्ती थे। हालांकि, उन्हें क्या बीमारी थी, इसके बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। 13 अगस्त को राष्ट्रपति ट्रम्प छोटे भाई को देखने अस्पताल भी गए थे।

रॉबर्ट ने ट्रम्प के लिए मुकदमा दायर किया था
जून में राष्ट्रपति ट्रम्प की भतीजी मेरिलिया की एक किताब बाजार में आई थी। इसमें राष्ट्रपति और उनके परिवार के बारे में कुछ विवादित बातें थीं। रॉबर्ट ने इस किताब पर बैन के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। हालांकि, यह खारिज हो गई थी।

रियल इस्टेट बिजनेस से जुड़े थे रॉबर्ट

रॉबर्ट ट्रम्प ने अपने करियर की शुरुआत वॉल स्ट्रीट पर कॉर्पोरेट फाइनेंसिंग से जुड़े कामों के साथ की थी। बाद में वे परिवार के रियल इस्टेट बिजनेस से जुड़े। इस कंपनी के कई बड़े ओहदों पर काम किया था। वह रियल इस्टेट के बिजनेस में आने वाले ट्रम्प परिवार के सबसे कम उम्र के सदस्य थे।

ट्रम्प से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

1 . अमेरिका में आज अगर चुनाव हों तो ट्रम्प को बहुमत से करीब 150 सीटें कम मिलेंगी, कोरोना की वैक्सीन बदल सकती है हालात

2 . ट्रम्प ने कहा- कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर बिडेन ने गलत किया, मेरे पास उनसे ज्यादा भारतीयों का समर्थन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो नवम्बर 2016 की है। डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद उनके भाई रॉबर्ट ट्रम्प ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी थी।- फाइल

फ्रांस में बीते 24 घंटे में 3 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले, यह देश में लॉकडाउन हटाने के बाद सबसे ज्यादा मामले; दुनिया में 2.16 करोड़ मरीज August 15, 2020 at 06:13PM

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 16 लाख 638 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 43 लाख 21 हजार 853 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 7 लाख 68 हजार 603 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार बताया कि देश में बीते 24 घंटे में 3310 नए मामले सामने आए हैं। यह देश में लॉकडाउन हटाने के बाद सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां चार दिन पहले लॉकडाउन हटाया गया था। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 15 हजार 521 हो गया है। फ्रांस सभी ऑफिस में मास्क जरूरी करने पर विचार कर रहा है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 55,29,789 1,72,606 29,00,188
ब्राजील 33,17,832 1,07,797 24,04,272
भारत 25,89,208 50,084 18,60,672
रूस 9,17,884 15,617 7,29,411
साउथ अफ्रीका 5,83,653 11,677

4,66,941

पेरू 5,16,296 25,856 3,54,232
मैक्सिको 5,17,314 56,543 3,51,372
कोलंबिया 4,56,689 14,810 2,74,420
चिली 3,83,902 10,395 3,56,951
स्पेन 3,58,843 28,617 उपलब्ध नहीं

साउथ अफ्रीका: लॉकडाउन हटाने का ऐलान

साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने शनिवार को देश में लॉकडाउन हटाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश में संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। सरकार तंबाकू और शराब पर लगाया गया बैन हटाएगी। रेस्टोरेंट और स्कूल कॉलेज खोलने की इजाजत दी जाएगी। लोग एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क लगाना जरूरी होगा।

ब्रिटेन: लगातार पांचवें दिन हजार से ज्यादा मामले
ब्रिटेन में शनिवार को 1012 मामले आए। देश में लगातार पांच दिनों से 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन में अब संक्रमितों की संख्या 3 लाख 17 हजार 379 हो गई है। यहां पिछले 28 दिनों में 3 मौतें हुई हैं। देश में अब तक 41 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई हैं। इस बीच ब्रिटेन सरकार ने 9 लाख वैक्सीन खरीदने का ऑर्डर भी दिया है। ब्रिटेन अब तक चार वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से इसे खरीदने का करार कर चुकी है। हालांकि इनमें से किसी भी कंपनी ने इसे तैयार नहीं किया है।

ब्रिटेन के नार्थम्पटन में 14 अगस्त को ग्रीनकोर सैंडविच फैक्ट्री के पास कार सवार का सैंपल लेता नेशनल हेल्थ सर्विस का एक स्टाफ।

ब्राजील: एक दिन में 41 हजार 576 नए मामले
ब्राजील में बीते 24 घंटे में 576 नए मामले सामने आए हैं और 709 मौतें हुई हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 33 लाख 17 हजार 96 हो गया है। यहां के साओ पाउलो राज्य में बीते 24 घंटे में 11 हजार 408 नए मामले सामने आए और 167 मौतें हुईं। साओ पाउलो देश में महामारी से सबसे प्रभावित राज्य है। इस राज्य में 6 लाख 97 हजार 530 मामले सामने आए हैं और 26 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।देश में अब तक 1 लाख 7 हजार 232 मौतें हुई हैं।

ब्राजील के रियो डे जनेरियो में शनिवार को क्राइस्ट रिडीमर स्टैच्यू खोले जाने के बाद फेस शील्ड लगाकर प्रेयर करती एक महिला।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार को सीन नदी के किनारे मास्क लगाकर टहलते स्थानीय लोग। बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सभी के लिए मास्क पहनना जरूरी किया है।

पाकिस्तान की मंत्री ने कहा- हमारा विदेश मंत्रालय नाकाबिल, डिप्लोमैट्स सिर्फ ऐश करते हैं, कश्मीर मुद्दे पर इमरान को नीचा दिखाया गया August 15, 2020 at 05:57PM

पाकिस्तान सरकार विश्व में कश्मीर मुद्दा उछालने का कोई मौका नहीं छोड़ती। हर मंच पर पाकिस्तान कश्मीर का राग अलापता है। लेकिन, इमरान खान सरकार के मंत्रालय ही इस मुद्दे पर एकमत नहीं हैं। इमरान सरकार में ताकतवर कही जाने वाली मानवाधिकार मंत्री शीरीन मजारी ने विदेश मंत्रालय पर तंज कसा। मजारी ने कहा- अकेले प्रधानमंत्री हैं जो कश्मीर मुद्दे पर लड़ रहे हैं। इसमें अगर विदेश मंत्रालय साथ देता तो हालात कुछ और हो सकते थे।

मजारी की टिप्पणी के सियासत से लिहाज से अहम मायने हैं। दरअसल, पाकिस्तानी मीडिया का एक हिस्सा अकसर विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को फौज की पहली पसंद बताता रहा है। पिछले महीने यह कयास लगाए गए थे कि कुरैशी अगले पीएम हो सकते हैं।

मजारी ने क्या कहा
इस्लामाबाद में शनिवार शाम एक कार्यक्रम के दौरान मजारी ने सीधे तौर पर विदेश मंत्रालय और शाह महमूद कुरैशी को निशाने पर लिया। मजारी ने कहा- हमारे विदेश मंत्रालय ने कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री इमरान खान और कश्मीरियों को नीचा दिखाया। मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि इमरान इस मुद्दे पर अकेले लड़ रहे हैं कि विदेश मंत्रालय उनका साथ नहीं देता। अगर उसने पीएम का साथ दिया होता तो आज हालात कुछ और होते।

होटल में ऐश करते हैं डिप्लोमैट्स
मजारी ने बेहद तल्ख अंदाज में विदेश मंत्रालय के अफसरों पर हमला किया। कहा- हम किस मुंह से कश्मीर की बात करें। हमारे डिप्लोमैट्स महंगे होटलों में ऐश करते हैं। थ्री-पीस सूट्स पहनते हैं। फोन पर गप्पें मारते रहते हैं। पाकिस्तान से अच्छा तो बुर्किना फासो जैसे छोटा और गरीब देश है। वहां के डिप्लोमैट्स काम तो करते हैं। कश्मीर एक संघर्ष है। भारत ने वहां अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है। और हमारा देश क्या कर रहा है? ये दुनिया देख रही है।

इस बयान के मायने अहम
शिरीन मजारी को इमरान का करीबी माना जाता है। पाकिस्तानी मीडिया का एक हिस्सा विदेश मंत्री कुरैशी को अगला पीएम बताता रहा है। सेना को भी कुरैशी के समर्थन में बताया जाता है। ऐसे में मजारी का बयान अचानक दिया गया स्टेटमेंट नहीं माना जा सकता। हो सकता है यह बयान इमरान के इशारे पर दिया गया हो। कहा जाता है कि इमरान और कुरैशी के रिश्ते कुछ समय से अच्छे नहीं हैं। सऊदी अरब के मामले में वो मुल्क की फजीहत करा चुके हैं।

पाकिस्तान से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...

1. बिगड़ती बात संभालने की कोशिश:सऊदी अरब के राजदूत से मिले पाकिस्तान के आर्मी चीफ; विदेश मंत्री कुरैशी की बयानबाजी से दोनों देशों के रिश्तों में दरार आई

2. कर्ज लेकर कर्ज चुकाता पाकिस्तान:इमरान सरकार ने चीन से एक अरब डॉलर उधार लेकर सऊदी अरब के कर्ज की किश्त चुकाई; अभी दो अरब डॉलर और देने हैं

3. सऊदी से टकराने चला पाकिस्तान:इमरान के विदेश मंत्री कुरैशी बोले- जरूरत के वक्त पीछे हट जाता है सऊदी अरब, उसने कश्मीर मामले में मदद नहीं दी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो इसी साल 11 फरवरी की है। इमरान खान के साथ मानवाधिकार मंत्री शीरीन मजारी नजर आ रही हैं। मजारी का आरोप है कि कश्मीर मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने इमरान का साथ नहीं दिया।

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने मोदी को फोन किया; दोनों नेताओं के बीच चार महीने बाद बातचीत August 15, 2020 at 05:28PM

कुछ महीनों से भारत विरोधी बयानबाजी कर रहे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार रात नरेंद्र मोदी को फोन किया। दोनों नेताओं के बीच 10 अप्रैल के बाद पहली बार बातचीत हुई। ओली ने मोदी और भारत की जनता को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। दोनों नेताओं के बीच आपसी सहयोग के मुद्दों पर भी बातचीत हुई।

भारत और नेपाल के बीच कुछ महीनों से सीमा विवाद को लेकर तनाव है। नेपाल ने पिछले महीने अपना नया नक्शा जारी किया था। इसमें भारत के हिस्से वाले कालापानी और लिम्पियाधुरा को अपना बताया। ओली ने असली अयोध्या नेपाल में होने का भी दावा किया था।

ओली के एडवाइजर ने दी जानकारी
ओली के फॉरेन रिलेशन एडवाइजर रंजन भट्टराई ने शनिवार रात मीडिया को दोनों नेताओं के बीच बातचीत की जानकारी दी। रंजन ने कहा- हम हमेशा से बातचीत की पक्ष में रहे हैं। प्रधानमंत्री ओली ने इसलिए भारत के प्रधानमंत्री को फोन किया था। अब देखना यह है कि दोनों देशों के बीच बातचीत का सिलसिला किस तरह आगे बढ़ता है। खास बात यह है कि भारत की तरफ से इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया।

दबाव में ओली
भारत और नेपाल के बीच सोमवार यानी 17 अगस्त को एक अहम बातचीत होने जा रही है। इसमें भारत द्वारा नेपाल में चलाए जा रहे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर चर्चा होगी। ज्यादातर प्रोजेक्ट्स सीधे तौर पर जनता के हित से जुड़े हैं। ओली चीन के दबाव में हैं। लेकिन, वो चाहकर भी भारत द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट्स की अनदेखी करने की स्थिति में नहीं हैं। भारत विरोधी बयानों के लिए खुद उनकी पार्टी अपने प्रधानमंत्री का विरोध कर रही है। लिहाजा, ओली पर हर तरफ से दबाव है।

बयानबाजी को भारत ने नहीं दी तवज्जो
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो महीने पहले जब कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को जोड़ने वाली सड़क का उद्घाटन किया तो नेपाल ने इसका विरोध किया और इसे अपना हिस्सा बताया। पिछले महीने दावे की पुष्टि के लिए उसने नया नक्शा जारी किया। इसे भारत को भी भेजा गया। भारत ने इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी। सिर्फ इतना कहा कि समय आने पर इस बारे में नेपाल से बातचीत की जाएगी।

ओली ने फिर धार्मिक कार्ड खेलने का प्रयास किया। राम का जन्म अयोध्या के चितवन जिले में होने का दावा किया। कुछ दिनों पहले अफसरों को आदेश दिया कि इस जिले को अयोध्यापुरी के रूप में विकसित किया जाए। राम मंदिर बनाने के भी आदेश दिए। पांच अगस्त मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन किया था। इसमें नेपाल के पुजारी भी शामिल हुए थे। लिहाजा, ओली की यह चाल घर में भी फ्लॉप हो गई थी।

नेपाल से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...

1. नेपाल की सत्ताधारी पार्टी में टूट का खतरा टला, ओली और प्रचंड समझौते के लिए राजी, प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे की मांग छोड़ने को भी तैयार प्रचंड

2. नेपाल में फिर सियासी घमासान, प्रधानमंत्री ओली के विरोधी प्रचंड ने कहा- प्रधानमंत्री जिद पर अड़े हैं, पार्टी में टूट की आशंका अब सबसे ज्यादा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ मोदी। ओली ने शनिवार रात मोदी को फोन किया। दोनों के बीच यह 10 अप्रैल के बाद पहली बातचीत थी। ओली सरकार ने पिछले कुछ महीनों में भारत विरोधी रुख दिखाया है। (फाइल)

Trump to 'take a look' at pardoning Snowden August 15, 2020 at 04:29PM

President Donald Trump said Saturday he will "take a look" at pardoning Edward Snowden, the former US intelligence contractor who revealed in 2013 that the US government was spying on its citizens.

Iran cries victory after US bid to extend arms embargo flops at UN August 15, 2020 at 04:48AM

Prince Charles leads UK's VJ Day World War II end commemoration August 15, 2020 at 04:23AM

पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई म्यांमार में भी आतंकी समूहों को ट्रेनिंग दे रही, रोहिंग्याओं को आतंकी बनाने की कोशिश जारी August 15, 2020 at 04:05AM

पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत सामने आई है। खुफिया एजेंसी आईएसआई म्यांमार में भी आतंकवादी समूहों को ट्रेनिंग दे रही है। यहां पर भी इसका मकसद सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देकर देशों को अस्थिर करना है। जर्मन समाचार एजेंसी डी-डब्ल्यू की रिपोर्ट में साउथ एशिया डेमोक्रेटिक फोरम के एनालिस्ट सिगफ्रीड ओ वुल्फ ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि आईएसआई जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के जरिए 40 रोहिंग्याओं को ट्रेनिंग देने में जुटी है। जेएमबी ने 2016 में ढाका के एक कॉफी शॉप में हमला कर 22 लोगों की हत्या कर दी थी, इनमें ज्यादातर विदेशी थे।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को किसी तीसरे देश के जरिए सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देना ज्यादा बेहतर लग रहा है। इससे यह फैक्ट और पक्का हो जाता है कि पाकिस्तान ही अफगानिस्तान और भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर निशाना बने
म्यांमार की सीमा से लगे बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर आतंकी समूहों के लिए निशाना बन गए हैं। हालांकि, बांग्लादेश के सिक्युरिटी एक्सपर्ट अब्दुर राशिद ने बताया कि पिछले कुछ समय में चरमपंथी रोहिंग्याओं ने कुछ कोशिशें की थीं।

लेकिन, बांग्लादेश ने उन्हें आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने से रोक दिया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकी समूहों को मदद कर भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर सकता है। लेकिन, बांग्लादेश इस तरह की किसी भी गतिविधि को नहीं होने देगा।

पाकिस्तान एआरएसए की भी मदद कर रहा
म्यांमार के सैन्य अधिकारियों के मुताबिक बांग्लादेश-म्यांमार सीमा में सक्रिय रोहिंग्या विद्रोही समूह अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (एआरएसए) ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। एआरएसए के मेंबर शरणार्थी शिविरों में सक्रिय हैं। पाकिस्तान इनकी मदद कर रहा है।

एआरएसए का लीडर अताउल्लाह पाकिस्तान में पैदा हुआ था और सऊदी अरब में पला बढ़ा। उसे और उसके दल को तहरीक -ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ट्रेनिंग दी है। एआरएसए और जेएमबी जुड़े हुए हैं। हथियारों की ट्रेनिंग के दौरान उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं।

रोहिंग्याओं से जुड़ी यह खबर भी पढ़ सकते हैं....

1. म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों पर अत्याचार के खिलाफ प्रस्ताव पास, 193 देशों में से 134 ने समर्थन किया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईएसआई जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के जरिए रोहिंग्याओं को ट्रेनिंग देने में जुटी है। - फाइल फोटो

US monitoring Belarus closely, says Mike Pompeo August 15, 2020 at 03:08AM

Pompeo inks deal for US troop move from Germany to Poland August 15, 2020 at 02:19AM

Several thousand gather in Belarus capital for new protest August 15, 2020 at 01:04AM

Demonstrators laid flowers at the site where Alexander Taraikovsky, 34, died on Monday during clashes between protesters and police a day after the election that Lukashenko claims to have won with 80 per cent of the vote.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बाइटडांस से कहा- अमेरिका में 90 दिन में टिकटॉक बिजनेस बेचो, यह देश की सुरक्षा के लिए खतरा August 14, 2020 at 11:56PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर चीनी कंपनी बाइटडांस को आदेश दिया है कि 90 दिनों के भीतर अमेरिका में अपना टिकटॉक बिजनेस बेच दो। शुक्रवार को जारी एक आदेश में ट्रम्प ने लिखा, "ऐसे विश्वसनीय सबूत है, जिनसे मुझे भरोसा होता है कि बाइटडांस अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है।"
ट्रम्प ने इससे पहले के एग्जीक्यूटिव आर्डर में कहा था कि 45 दिन के बाद चीनी कंपनी के अमेरिकी कंपनियों के साथ व्यापार करने पर रोक लगा दी जाएगी। टिकटॉक इस आदेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दे चुका है।

एप्पल, डिजनी ने वी-चैट, टिकटॉक पर बैन का आदेश रोकने को कहा
कई अमेरिकी कंपनियां जैसे- एप्पल, फोर्ड, वालमार्ट और डिजनी ने ट्रम्प प्रशासन से वी-चैट और टिकटॉक को बैन करने का आदेश वापस लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे चीन में व्यापार करने वाली अमेरिकी कंपनियों को नुकसान होगा। ट्रम्प ने टिकटॉक के अलावा चीनी कंपनी टेंसेंट होल्डिंग्स के सोशल मीडिया मैसेजिंग एप वी-चैट को भी बैन करने का आदेश दिया है। टेंसेंट ने कहा है कि वह अभी ट्रम्प के एग्जीक्यूटिव आर्डर को पूरी तरह समझ रही है।

आईफोन की बिक्री में 25-30% की गिरावट आ सकती है
एनालिस्ट मिंग-चि कू के मुताबिक अगर एप्पल एप स्टोर से वी-चैट हटाया जाता है तो चीन की मार्केट में आईफोन की बिक्री में 25-30% कि गिरावट आ सकती है। चीन के 12 लाख एप्पल यूजर्स ने कहा कि वी-चैट के बिना वह एप्पल छोड़कर एंड्रायड फोन यूज करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत के चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद ट्रम्प भी इन्हें बैन करने जा रहे हैं। यह फोटो शुक्रवार को बेडमिन्सटर के नेशनल गोल्फ क्लब में हुए एक इवेंट की है।

Trump's younger brother, Robert, is hospitalised in New York August 14, 2020 at 10:12PM

President Donald Trump's younger brother, Robert Trump, has been hospitalised in New York. The president is expected to visit his 72-year-old brother at a hospital in Manhattan on Friday, according to White House spokesman Judd Deere. Trump was already scheduled to visit his property in Bedminster, New Jersey, on Friday.

ट्रम्प ने कहा- कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर बिडेन ने गलत किया, मेरे पास उनसे ज्यादा भारतीयों का समर्थन August 14, 2020 at 10:19PM

नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के पहले अमेरिका में जो डोनाल्ड ट्रम्प और जो बिडेन के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जो बिडेन ने भारतीय-जमैकन मूल की कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। अब राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि अगर बिडेन ने कमला को भारतीय मूल के लोगों के वोट हासिल करने के लिए उम्मीदवार बनाया है तो यह गलत फैसला है। ट्रम्प ने कहा- कमला से ज्यादा तो भारतीय लोगों का समर्थन मेरे पास है।

कमला हैरिस भारतीय मां और जमैकन पिता की बेटी हैं।

बिडेन का फैसला गलत
शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने कहा- मेरे हिसाब से कमला सही पसंद नहीं हैं। डेमोक्रेट पार्टी की यह पसंद तो बिडेन के चुने जाने से भी खराब है। अगर उन्हें भारतीय समुदाय के वोट हासिल करने के लिए उम्मीदवार बनाया गया है, और अगर यह बिडेन ने किया है तो मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि कमला से ज्यादा भारतीयों का समर्थन तो मुझे हासिल है। अच्छा होता बिडेन किसी और को उम्मीदवार बनाते।

पुलिस को कमजोर कर देंगे बिडेन
न्यूजर्सी में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा- अगर जो बिडेन राष्ट्रपति बन गए तो वे एक विधेयक पारित करके पुलिस को कमजोर या खत्म कर देंगे। अगर बिडेन ने यह सोचकर कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है कि इससे उन्हें भारतीय लोगों के वोट मिल जाएंगे तो वे गलत साबित होंगे। याद रखिए- मैंने पहले ही चेक कर लिया है। मेरे पास कमला से ज्यादा भारतीयों का समर्थन है।
ट्रम्प ने बिडेन पर तंज कसते हुए कहा- कमला जिस तरह का बर्ताव बिडेन से करती हैं वो बेहद खराब है। इसलिए मैं उन्हें चुनौती नहीं मानता।

कमला हैरिस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

1. कमला हैरिस भारतीय मां और जमैकन पिता की बेटी हैं, लेकिन खुद को अमेरिकी कहलवाना ज्यादा पसंद

2. बिडेन ने भारतवंशी कमला देवी हैरिस को ही उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार क्यों बनाया; इसके दो मुख्य कारण ये हैं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (बाएं) और डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट जो बिडेन (दाएं) का यह फोटो 2016 में ट्रम्प की जीत के बाद का है। दोनों के साथ बराक ओबामा भी नजर आ रहे हैं।

Pakistan records 747 new coronavirus cases, tally reaches 288,047 August 14, 2020 at 09:36PM

Pakistan recorded 747 new coronavirus cases in the last 24 hours, taking the nationwide tally to 288,047 on Saturday, the health ministry said. The death toll jumped to 6,162 with nine more people succumbing to the disease.

New Zealand's Ardern seen resisting call to delay Sept vote August 14, 2020 at 09:02PM

New Zealand Prime Minister Jacinda Ardern is set to decide by Monday whether a general election will go ahead on September 19, with most analysts expecting her to resist opposition calls for a delay due to a flare up in coronavirus infections.