Monday, February 24, 2020

World's oldest man, who said secret was smiling, dies at 112 February 24, 2020 at 08:53PM

Chitetsu Watanabe whom Guinness World Records recognised as the world's oldest man has died at 112. The Japanese man is survived by five children, 12 grandchildren, 16 great-grandchildren and one great-great-grandchild. Watanabe used to say the secret to longevity was to keep smiling. The oldest living person is also Japanese, Kane Tanaka, a 117-year-old woman.

Harvey Weinstein: From Hollywood 'God' to convicted rapist February 24, 2020 at 08:53PM

The "Pulp Fiction" producer with a knack for making Oscar-winning movies was taken into custody after a New York jury found him guilty of rape and a criminal sex act. It capped a sensational downfall for Weinstein, 67, almost three years after allegations against him ignited the #MeToo movement.

Thailand reports two new virus cases, bringing total to 37 February 24, 2020 at 06:46PM

हिलेरी क्लिंटन ने ट्रम्प को ‘लोकतंत्र के लिए खतरा’ बताया, कहा- राष्ट्रपति चुनाव में फिर रूस दखल दे सकता है February 24, 2020 at 06:26PM

बर्लिन. अमेरिका कीपूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। साथ ही उन्होंने अपने पूर्व प्रतिद्वंदी और डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी विजेता (प्राथमिक चुनाव) बर्नी सैंडर्स पर तीखी टिप्पणियों का बचाव किया।क्लिंटन ने यह भी चेतावनी दी कि रूस एक बार फिर 2020 में राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है।

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में क्लिंटन के जीवन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संवाददाताओं से उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करूंगी, क्योंकि मुझे लगता है कि हमारे मौजूदा राष्ट्रपति स्पष्ट तौर पर हमारे भविष्य और लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।’’हालांकि, उन्होंने किसी खास उम्मीदवार का समर्थन करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इसका फैसला मतदाता ही करेंगे।

हिलेरी ने कहा था- सैंडर्स को कोई पसंद नहीं करता

उन पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री काफी चर्चा में रही थी। इसमें उन्होंने सैंडर्स पर कई तीखी टिप्पणियां की हैं। सैंडर्स रविवार को नेवादा में डेमोक्रेटिक पार्टी की अहम प्राइमरी (प्राथमिक चुनाव) में जीत गए हैं। उन्होंने डॉक्यूमेंट्री में कहा था,‘‘कोई भी उन्हें पसंद नहीं करता है। कोई भी उनके साथ काम नहीं करना चाहता है। उन्होंने कुछ नहीं किया है। वे केवल राजनीति ही करना चाहते हैं।’’

दुष्प्रचार से सतर्क रहने की जरूरत: क्लिंटन

उन्होंने सोमवार को अपनी टिप्पणियों का बचाव करते हुए कहा कि राजनीति इस तरह की बातें होती रहती हैं। लोग हर तरह की बातें कहते हैं। निश्चित रूप से उन्होंने भी मेरे बारे में कई तरह की बातें कही हैं। इस सप्ताह अमेरिकी अधिकारियों ने खुलासा किया था कि रूस एक बार फिर से अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप कर सकता है। क्लिंटन ने मतदाताओं को दुष्प्रचार के खिलाफ सतर्क रहने का आह्वान किया है।

‘हमें अपने लोकतंत्र की रक्षा करने की जरूरत’

पूर्व विदेश मंत्री ने कहा- हम जानते हैं कि दुष्प्रचार पहले से ही एक समस्या है। (अमेरिका) खुफिया एजेंसियों ने बताया है कि रूस हमारे साइबर सिस्टम में घुसकर चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं। वे अभी भी ट्रम्प का समर्थन करने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा-अगर हम अपने लोकतंत्र की रक्षा नहीं करते हैं तो धीरे-धीरे हम आत्मसमर्पण करते जाएंगे और धीरे-धीरे इससे नियंत्रण खो देंगे। पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ने सैंडर्स को प्राइमरी में हराया था। हालांकि, 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वह ट्रम्प से हार गईं थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में संवाददाताओं से बात करती पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन।

Malaysia's Mahathir Mohamad returns as interim PM February 24, 2020 at 05:50PM

अनियंत्रित कार कार्निवाल में घुसी, जश्न मना रहे 15 लोग घायल February 24, 2020 at 05:37PM

बर्लिन. जर्मनी के वोल्केमर्सन में आयोजित कार्निवाल में भीड़ के बीच एक अनियंत्रित कार घुस गई। इस हादसे में महिलाएं, बच्चों समेत 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से फिलहाल पूछताछ चल रही है। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, यह पता नहीं चल सका कि कार चालक ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है या अनजाने में यह हुआ।

हर साल रोज मंडे को करते हैं सेलिब्रेट
जर्मनी के अलग-अलग हिस्सों में हर साल लोग रोज मंडे को सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर कार्निवाल का आयोजन होता है। इसमें बुजुर्ग और बच्चे विशेष परिधान में परेड करते हैं।

गोलीबारी में10 कीमौत हुई थी
बीते बुधवार को जर्मनी के ही हनाउ शहर में एक शख्स ने खुलेआम दो बार में गोलीबारी कर दी थी। इसमें दस लोगों की मौत हो गई। इसके बाद हमलावर ने अपनी मां के साथ खुद की भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जर्मनी में आयोजित कार्निवाल में अनियंत्रित कार ने कई लोगों को घायल कर दिया

'A new day': Harvey Weinstein convicted, led away in cuffs February 24, 2020 at 05:12PM

Former Hollywood producer Harvey Weinstein was convicted of rape and sexual assault against two women and led off to prison in handcuffs Monday in what his foes hailed as a landmark moment for the legal system and a long-overdue reckoning for the man vilified as the biggest monster of the #MeToo era.

Sherpa climbers to make rare winter ascent of Everest February 24, 2020 at 04:56PM

बार-बार डाइट बदलने से सेहत को नुकसान; उम्र घटने के साथ नकारात्मकता भी आ सकती है February 24, 2020 at 04:16PM

लंदन .अगर आप सेहत फिटनेस के लिए बार-बार खान-पान या डाइट में बदलाव करते हैं, तो इससे फायदा नहीं, बल्कि नुकसान हो सकता है। आपकी सेहत सुधरने के बजाय औरखराब हो सकती है।उम्र भी कम हो सकती है। यह खुलासा ब्रिटेन की शेफील्ड यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट की ताजा रिसर्च में हुआ है। इसके मुताबिक अगर आप बिना रोक-टोक के हर तरह का खाना खाते हैं और अचानक सेहत सुधारने के नाम पर हेल्दी खाने को अपना लेते हैं, तो यह नुकसान करता है।

शोधकर्ताओं ने इसके लिए फ्रूट फ्लाइज या ड्रोसोफिलिया मेलानोगास्टर किस्म की मक्खियों पर प्रयोग किए। इन मक्खियों को पहले ऐसा खाना खिलाया जो रोज के खाने से अलग था। इसके बाद वापस उसी खाने पर निर्भर बनाया। इससे उन्हें नुकसान होना शुरू हो गया। रिच डाइट या नियमित डाइट वाली मक्खियों की तुलना में इन मक्खियों के मरने की संभावना बढ़ गई। कई मक्खियों की मौत हुई, और अंडे भी कम दिए। रिच डाइट के लिए मक्खियां तैयार नहीं थीं।

रिसर्च का परिणामप्रचलित सिद्धांत के उलट है
रिसर्च में शामिल वैज्ञानिक डॉ. मिरे सिमंत कहते हैं, यह हमारी उम्मीदों और विकास के प्रचलित सिद्धांत के उलट है। विशेष या कुल पोषक तत्वों के सेवन में कमी मनुष्यों और जानवरों में जीवित रहने की क्षमता को जन्म देती है। उनमें यह क्षमता है कि वे भोजन की कम उपलब्धता की स्थिति में जीवित रहने और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में सक्षम होते हैं, जब तक कि पर्याप्त पौष्टिक भोजन न मिले। लेकिन खान-पान में लगातार बदलाव की आदत इस क्षमता और यहां तक कि जीवनकाल को कम कर देती है। शोधकर्ता एंड्र्यू मैकक्रेकन कहते हैं, सबसे आश्चर्यजनक यह रहा कि प्रतिबंधित आहार किसी विशेष नुकसान का मूल कारण भी हो सकता है। इससे फार्मा सेक्टर में रिसर्च के नए दरवाजे खोल सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।

Virus 'peaked' in China but could trigger global pandemic: WHO February 24, 2020 at 07:58AM

Car hits crowd at Carnival in German town; dozens injured February 24, 2020 at 07:19AM

ट्रम्प ने मोदी को सख्त नेगोशिएटर बताया, कहा- दोनों देशों के बीच एक बड़ी ट्रेड डील पर बातचीत हो रही February 24, 2020 at 03:19AM

अहमदाबाद. भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि दोनों देशों के बीच एक शानदार व्यापार समझौते पर चर्चा चल रही है। यह अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील में से एक होगी। ट्रम्प ने कहा कि दोनों देशों के बीच निवेश को आसान बनाने के लिए बातचीत शुरुआती दौर में है। हालांकि, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेहद सख्त नेगोशिएटर (मोल-भाव करने वाले) हैं। ट्रम्प ने यह भी कहा कि हम भारतीय सुरक्षा बलों को 3 अरब डॉलर के हेलिकॉप्टर बेचने की डील साइन करेंगे। मुझे लगता है कि अमेरिका को भारत का प्रमुख डिफेंट पार्टनर होना चाहिए। हम साथ मिलकर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वतंत्र बनाएंगे।
दुनिया को भारत के कारोबारी माहौल में तेजी से सुधार की उम्मीद: ट्रम्प
ट्रम्प ने कहा कि इस दौरे में दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्ते बढ़ाने की कोशिशों पर चर्चा होगी। अमेरिका एक्सपोर्टर्स के लिए भारत एक बड़ा बाजार है। भारत से भी सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट अमेरिका में हो रहा है। अमेरिका की तरक्की भारत और पूरी दुनिया के लिए अच्छी बात है। इसलिए, हमें इस बात की खुशी है कि अमेरिका अर्थव्यवस्था अब तक के सबसे अच्छे दौर में है। ट्रम्प ने कहा कि भारत में मोदी भी सुधार के कई बड़े कदम उठा चुके हैं। दुनिया भारत के कारोबारी माहौल में और भी तेजी से सुधार की उम्मीद कर रही है। मोदी ऐसा कर भी रहे हैं।
ट्रेड डील में अमेरिका की 4 प्रमुख मांगें
1. अमेरिका भारत के बाजार में अपने डेयरी और फार्म उत्पादों की पहुंच बढ़ाना चाहता है।
2. कोरोनरी स्टेंट जैसी मेडिकल डिवाइस की कीमतों पर लिमिट हटाने की मांग कर रहा है।
3. अमेरिका से आने वाली 1600सीसी बाइक पर कस्टम ड्यूटी घटाई जाए।
4. इन्फॉर्मेशन-कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े कुछ उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी कम हो।
भारत की 4 प्रमुख मांगें
1. अमेरिका उसे जनरलाइज्ड सिस्टम और प्रिफरेंसेज (जीएसपी) कार्यक्रम में फिर से शामिल करे।
2. भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिकी वीजा की फीस घटाई जाए।
3. स्टील-एल्युमिनियम उत्पादों पर शुल्क में छूट दी जाए।
4. देश के एग्रीकल्चर, ऑटोमोबिल कंपोनेंट और इंजीनयिरिंग जैसे सेक्टर की अमेरिकी बाजार में पहुंच बढ़े।

चीन को पीछे छोड़ अमेरिका बना भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर, एक साल में व्यापार 18% बढ़ा
अमेरिका, चीन को पीछे छोड़ भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर बन गया है। इससे भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापार संबंधों का पता चलता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2018-19 में भारत और अमेरिका के बीच 8,795 करोड़ डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। इस दौरान भारत का चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार 8,707 करोड़ डॉलर का रहा। 2017-18 में भारत-अमेरिका के बीच 7,448 करोड़ डॉलर का व्यापार हुआ था। एक साल में दोनों देशों के बीच व्यापार में 18.09% की बढ़ोतरी हुई है।

भारत-अमेरिका के बीच पिछले 5 साल में व्यापार

साल भारत का अमेरिका को निर्यात भारत का अमेरिका से आयात कुल व्यापार
2014-15 4,244 2,181 6,426
2015-16 4,033 2,178 6,211
2016-17 4,221 2,230 6,451
2017-18 4,787 2,661 7,448
2018-19 5,240 3,554 8,795

(आयात-निर्यात और कुल व्यापार के आंकड़े करोड़ डॉलर में)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिन के भारत दौरे पर पर हैं।

ट्रम्प के भारत आने से थोड़ी देर पहले पाकिस्तान ने जम्मू में एयरस्पेस का उल्लंघन किया February 24, 2020 at 02:08AM

श्रीगनर. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत आने से कुछ घंटे पहले सोमवार को पाकिस्तान की ओर से जम्मू के रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में एयरस्पेस का उल्लंघन किया गया। आधाकारिक सूत्रों ने यहां कहा कि 11.45 बजे भारतीय क्षेत्र में कुछ ग्रामीणों ने पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट को देखा। इसके बाग उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस घटना से आसपास रहने वाले लोगों में भय बन गया है।

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों ने एयरस्पेस बंद किए थे

जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकी मसूद अजहर के संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने ध्वस्त किए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया था। भारत और पाकिस्तान नेअपने-अपने हवाई क्षेत्रों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जम्मू के रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में ग्रामीणों ने पाकिस्तान के विमान को देखा। -फाइल फोटो

UN chief issues 7-point 'call to action' on human rights February 24, 2020 at 12:03AM

Virus-hit China postpones parliament for first time in decades February 23, 2020 at 11:21PM

China decided on Monday to postpone its annual parliament session, which was due to start on March 5, for the first time since the Cultural Revolution, as the country battles the coronavirus outbreak.

कश्मीर पर पाकिस्तान का साथ देने वाले प्रधानमंत्री महातिर का इस्तीफा, उनकी पार्टी गठबंधन से अलग हुई February 23, 2020 at 10:57PM

क्वालालंपुर. मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि महातिर ने वहां के राजा सुल्तान अब्दुल्लाह सुल्तान शाह को इस्तीफा सौंपा दिया है। इसके साथ ही मलेशिया में अब नई सरकार के गठन की संभावनाएं तेज हो गईं हैं। न्यूज एजेंसी रायटर्स ने बताया कि महातिर की पार्टी (युनाइटेड इंडेजेनियस पार्टी ऑफ मलेशिया या पीपीबीएम) गठबंधन से अलग हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, महातिर नेपार्टी अध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उनकी पार्टी के नेता मुहैयीदीन यासिन के मुताबिक, भविष्य में होने वाली साझेदारी पर चिंता जताते हुए हमने गठबंधन की सरकार वाली पार्टी पकातन हरपन का साथ छोड़ दिया है। 23 फरवरी को पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया था।

गठबंधन पार्टी के कई नेताओं ने महातिर का समर्थन किया’

उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ रीप्रजेंटेटिव के सभी सदस्य पकातन हरपन पार्टी से अलग हो गए। उन सभी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री के रूप में महातिर का समर्थन किया और अपना भरोसा जताने के लिए शपथ पर हस्ताक्षर किया। यह निर्णय देश के वर्तमान और भविष्य के राजनीतिक विकास को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

महातिर ने क्यों दिया इस्तीफा

देश के प्रमुख राजनीतिक हस्तियां महातीर (94) और अनवर इब्राहिम (72) के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। दोनों ने 2018 में मिलकर सरकार बनाई थी। उस दौरान महातिर ने अपनीसहयोगी पार्टी को भी सौंपा सौंपने की बात कही थी। लेकिन दोनों पार्टियों के बीच कुछ दिनों से तनाव बढ़ रहा था। अनवर ने रविवार को महातिर पर धोखेबाजी का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने सत्ता सौंपने का अपना वादा नहीं निभाया और यूनाइटेड मलायस नेशनल ऑर्गनाइजेशन पार्टी से हाथ मिला लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मलेशिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महातिर मोहम्मद।

भारत दुनिया की प्रमुख डिजिटल सोसायटी बनने के करीब: मुकेश अंबानी February 23, 2020 at 10:35PM

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत दुनिया की प्रमुख डिजिटल सोसायटी बनने के करीब है। मुझे इस बारे में कोई शक नहीं कि हम अर्थव्यवस्था में दुनिया के टॉप-3 देशों में शामिल होंगे। चर्चा का विषय सिर्फ ये है कि हम यह लक्ष्य 5 साल में हासिल कर लेंगे या फिर इसमें 10 साल लगेंगे। अंबानी ने मुंबई में माइक्रोसॉफ्ट के फ्यूचर डिकोडेड सीईओ कॉन्क्लेव में सत्या नडेला से यह चर्चा की।
मोबाइल नेटवर्क बेहतर होने से देश में बड़ा बदलाव आया: अंबानी
अंबानी ने कहा कि मोबाइल नेटवर्क्स पहले से ज्यादा तेजी से काम कर रहे हैं। इनकी क्षमता बढ़ने से देश में बदलाव आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में हमें डिजिटल इंडिया का विजन दिया था। तब से अब तक 38 करोड़ लोग जियो की 4जी तकनीक अपना चुके हैं। जियो से पहले डेटा स्पीट 256 केबीपीएस (किलोबाइट्स प्रति सैकेंड) थी जो अब 21 एमबीपीएस (मेगाबाइट्स प्रति सैकेंड) हो चुकी है।
'अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प एक नया भारत देखेंगे'

अंबानी ने नडेला से कहा कि आने वाली पीढ़ी एक नया भारत देखेगी। साथ ही कहा कि भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अब जो भारत देखेंगे वह उससे अलग होगा जो अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति जिम कार्टर, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा ने देखा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुकेश अंबानी।

Coronavirus: Wuhan revokes announcement easing lockdown February 23, 2020 at 10:06PM

'No one cares': Locked-in Wuhan residents adapt to find food February 23, 2020 at 10:05PM

Wuhan people have faced a number of tightening controls over daily life as the death toll from the virus swelled to over 2,500 in China alone. Since then, its people have faced a number of tightening controls over daily life as the death toll from the virus swelled to over 2,500 in China alone.

सीईओ सत्या नडेला ने कहा- भारतीय कंपनियों के प्रमुखों को तकनीकी क्षमताएं विकसित करने की जरूरत February 23, 2020 at 09:30PM

मुंबई. माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला का कहना है कि भारतीय कंपनियों के सीईओ को तकनीकी रूप से सक्षम बनने की जरूरत है। यह भी तय करना होगा कि समाधान संयुक्त रूप से सामने आएं। नडेला ने मुंबई में माइक्रोसॉफ्ट के फ्यूचर डिकोडेड सीईओ कॉन्क्लेव में ये बात कही। सोमवार को भारत दौरे पर पहुंचे नडेला यहां तीन दिन रहेंगे।
प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में डिजिटल की प्रमुख भूमिका होनी चाहिए: नडेला
नडेला ने बताया कि साइबर अपराधों की वजह से दुनिया के कारोबारों को 1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। दुनिया की जरूरतों को देखते हुए हम चाहते हैं कि सबसे ओपन इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करें। 2030 तक हमारे पास 50 अरब कनेक्टेड डिवाइस होंगी। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में डिजिटल की प्रमुख भूमिका हो। भारत में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए 72% नौकरियां टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के बाहर मौजूद हैं।
बाहरी लोग तलाशने की बजाय पहले से मौजूद टैलेंट को निखारने पर जोर: टीसीएस
कॉन्क्लेव में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और टीसीएस के सीईओ-एमडी राजेश गोपीनाथन भी शामिल हुए। गोपीनाथन ने कहा कि तकनीकी बदलाव के लिए उनकी कंपनी पहले से मौजूद टैलेंट को तैयार करने पर जोर देती है। इस बात का ध्यान रखा जाता है कि बाहरी लोगों को तलाश करने की बजाय बेहतर क्षमताओं वाले कर्मचारी कंपनी के साथ बने रहें। युवाओं के पास बेहतरीन नॉलेज होती है, वे तेजी से सीखते हैं। लेकिन, ट्रेनिंग की जरूरत होती है। आईटी सेक्टर में कई सालों वाले प्रोजेक्ट का दौर खत्म हो चुका है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सत्या नडेला।