Monday, February 24, 2020

अनियंत्रित कार कार्निवाल में घुसी, जश्न मना रहे 15 लोग घायल February 24, 2020 at 05:37PM

बर्लिन. जर्मनी के वोल्केमर्सन में आयोजित कार्निवाल में भीड़ के बीच एक अनियंत्रित कार घुस गई। इस हादसे में महिलाएं, बच्चों समेत 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से फिलहाल पूछताछ चल रही है। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, यह पता नहीं चल सका कि कार चालक ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है या अनजाने में यह हुआ।

हर साल रोज मंडे को करते हैं सेलिब्रेट
जर्मनी के अलग-अलग हिस्सों में हर साल लोग रोज मंडे को सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर कार्निवाल का आयोजन होता है। इसमें बुजुर्ग और बच्चे विशेष परिधान में परेड करते हैं।

गोलीबारी में10 कीमौत हुई थी
बीते बुधवार को जर्मनी के ही हनाउ शहर में एक शख्स ने खुलेआम दो बार में गोलीबारी कर दी थी। इसमें दस लोगों की मौत हो गई। इसके बाद हमलावर ने अपनी मां के साथ खुद की भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जर्मनी में आयोजित कार्निवाल में अनियंत्रित कार ने कई लोगों को घायल कर दिया

No comments:

Post a Comment