Saturday, October 10, 2020

मलेशिया ने चीन की मछली पकड़ने वाली 6 नावें जब्त कीं, 6 कैप्टन और 54 क्रू मेम्बर्स समेत 60 चीनी नागरिक हिरासत में October 10, 2020 at 06:41PM

मलेशिया ने साउथ चाइना सी में चीन को चुनौती दी है। मलेशिया की मैरीटाइम इंफोर्समेंट एजेंसी (एमएमईए) ने चीन की 6 मछली पकड़ने वाले नावें जब्त कर ली। ये नावें मलेशिया की समुद्री सीमा में स्थित जोहोर की खाड़ी में गैर कानूनी ढंग से घुस आई थी। इन पर सवार 60 चीनी नागरिकों को भी हिरासत में ले लिया गया है।

एमएमईए के तानजुंग सिडिलि जोन के डायरेक्टर कैप्टन मोहम्मद जुल्फादली नयन ने कहा कि एजेंसी शुक्रवार को अपने समुद्री क्षेत्र में ऑपरेशन चला रही थी। इस दौरान दो अलग-अलग जगहों पर इन नौकाओं को देखा गया। इसके बाद कार्रवाई की गई।

हर क्रू मेम्बर पर लग सकता है 17 लाख रु. का जुर्माना

मलेशिया के अफसर ने कहा- जोहोर पोर्ट अथॉरिटी से हमें कुछ नौकाओं के हमारी सीमा में घुसपैठ की जानकारी मिली थी। हमारे पैट्रोलिंग दस्ते ने 2 से तीन नॉटिकल मील की दूरी पर इन्हें देखा। इनमें से तीन नौकाएं एक दूसरे के पास ही चक्कर लगा रहीं थीं। इन पर 6 कैप्टन और 54 क्रू मेम्बर सवार थे। सभी चीन के नागरिक हैं और उनकी उम्र 31 से 60 के बीच है। इन पर मर्चेंट शिपिंग ऑर्डिनेस के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऐसे मामलों में सभी क्रू मेम्बर्स पर करीब 17 लाख रु. का जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल हो सकती है।

साउथ चाइना सी के कई इलाकों पर मलेशिया करता है दावा

मलेशिया भी दक्षिण चीन सागर के कुछ क्षेत्रों पर अपना दावा करता है। उसका तर्क है कि इस सागर का कुछ क्षेत्र उनके इकोनॉमिक एक्सक्लूजन जोन्स में आता है। इस इकोनॉमिक एक्सक्लूजन जोन्स का निर्धारण 1982 में ‘यूनाइटेड नेशन्स कनवेंशन ऑन द लॉ ऑफ द सी’ में किया गया है। हालांकि, चीन मलेशिया के इन दावों को नहीं मानता। चीन के जहाज कई बार मलेशिया से सटे समुद्री क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस क्षेत्र में चीन मलेशिया के साथ ही वियतनाम, फिलीपिंस, ताइवान, इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देशों के लिए भी दिक्कतें पैदा करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मलेशिया की मरील इंफोर्समेंट एजेंसी ने शुक्रवार से अपने समुद्री क्षेत्र में पैट्रोलिंग का ऑपरेशन किया है। फोटो एजेंसी के कब्जे में ली गई चीन की एक नाव की है।- फाइल फोटो

Tajik 'leader of nation' seeks to extend 28-year rule October 10, 2020 at 04:55PM

Tajikistan's president Emomali Rakhmon, who is running for re-election Sunday, led his country out of civil war in the 1990s and is tipped to become the longest-ruling head of a former Soviet state.

पाकिस्तान के कराची में धर्मगुरू मौलाना आदिल खान की हत्या, इमरान खान ने कहा- भारत शिया और सुन्नी समुदायों में हिंसा कराना चाहता है October 10, 2020 at 04:30PM

पाकिस्तान के कराची शहर में शनिवार को मशहूर धर्मगुरू मौलान आदिल खान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना में आदिल का ड्राइवर भी मारा गया। प्रधानमंत्री इमरान खान ने आदिल के निधन पर शोक जताया। कुछ देर बाद एक और बयान जारी किया। कहा- मौलाना की हत्या के जरिए भारत हमारे देश में शिया और सुन्नियों के बीच हिंसा भड़काना चाहता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बड़े धर्मगुरू थे आदिल
मौलाना आदिल खान को पाकिस्तान के सबसे धर्मगुरुओं में से एक माना जाता था। शनिवार को मौलाना कराची के शाह फैसल मार्केट से गुजर रहे थे। उनका ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान बाइक पर दो लोग आए। उन्होंने मौलाना की गाड़ी पर गोलियां चलाईं। कार में मौलाना का सहयोगी उमैर खान भी था। वो किसी तरह बच गया। पुलिस ने कहा- हमें शक है कि मौलाना का काफी दूर से पीछा किया जा रहा था। इलाके के सीसीटीवी के जरिए सुराग हासिल करने की कोशिश की जा रही है। मौलाना रोज इसी रास्ते से घर जाते थे। हमलावरों को इस बात की जानकारी थी। मामले की जांच काउंटर टेरेरिज्म डिपार्टमेंट को सौंपी गई है।

आदिल के पिता सलीमउल्लाह खान वक्फ उल मदरिस अल अरेबिया के प्रेसिडेंट थे। वे जामिया फारूखी स्कूल के प्रिंसिपल भी रहे। आदिल कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे हैं।

भारत पर आरोप
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने आदिल के निधन पर शोक जताया। इमरान ने कहा- तीन महीने से इस तरह की साजिशें चल रही हैं। मैं टीवी पर भी कई बार इस बारे में बात कर चुका हूं। मैंने कहा था कि भारत हमारे देश में आलिमों की हत्या कराकर शिया और सुन्नियों में तनाव बढ़ाना चाहता है। इसके जरिए वो देश में हिंसा फैलाना चाहता है। पाकिस्तान को इस तरह की हरकतों के जरिए अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। हमारी सुरक्षा एजेंसियां इन साजिशों को कभी कामयाब नहीं होने देंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के कराची शहर में शनिवार को मशहूर धर्मगुरू मौलान आदिल खान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। (फाइल)

Brazil's virus death toll passes 150,000 people October 10, 2020 at 04:50PM

The toll comes as Latin America and the Caribbean marked 10 million cases Saturday and more than 360,000 deaths. The region is the worst hit in terms of fatalities, according to official figures.

ब्राजील में मौतों का आंकड़ा 1.50 लाख के पार, यूरोप के चार देशों में संक्रमण के मामले बढ़े; दुनिया में अब तक 3.74 करोड़ केस October 10, 2020 at 04:03PM

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.74 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 81 लाख 11 हजार 421 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.77 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

ब्राजील में शनिवार को 559 संक्रमितों की जान गई। इसके साथ ही देश में मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 50 हजार 198 हो गया है। अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा ऐसा देश हैं जहां संक्रमण से अब तक 1.50 लाख मौतें हुई हैं। बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 26 हजार 749 मामले सामने आए हैं। अब तक देश में 50.08 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमण के मामले में ब्राजील अमेरिका और भारत के बाद दूसरे नंबर पर है।

यूरोप में संक्रमण की दूसरी लहर के तहत अब तक एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ब्रिटेन, रूस, स्पेन और फ्रांस इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि सरकार सोमवार को नए प्रतिबंधों का ऐलान कर सकती है। ताजा प्रतिबंधों का असर जल्द देखने मिल सकता है। माना जा रहा है कि बोरिस जॉनसन सरकरका बार, पब और रेस्टोरेंट्स बंद करने जा रही है। हालांकि, लंदन में शायद ये प्रतिबंध लागू न हों। सरकार पर इकोनॉमी को खुला रखने का भी दबाव है।

इजराइल: संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के करीब
इजराइल में शनिवार को 2017 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2 लाख 89 हजार 875 हो गया है। अब तक देश में 1941 मौतें हुई हैं। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, देश में गंभीर मरीजों की संख्या 860 से घटकर 838 हो गई है। फिलहाल, देश में 1540 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। सरकार ने बीते हफ्ते देश में संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ने पर पाबंदियां सख्त की थी। यहां एक साथ 20 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगाई गई है।]

इजराइल के तेल अवीव में एक कार सवार महिला का स्वैब सैंपल लेता मेडिकल स्टाफ।

उत्तर कोरिया: तानाशाह का एक भी मौत न होने का दावा
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने संक्रमण से अब तक एक भी मौत नहीं हुई है। उसने शनिवार को देश की एक मिलिट्री परेड को संबोधित करते हुए दावा किया। किम ने कहा- देश के लोगों को उनकी अच्छी सेहत के लिए धन्यवाद दिया। जब पूरी दुनिया में जानलेवा वायरस का संक्रमण फैल रहा है, हमारे देश में एक भी व्यक्ति संक्रमण की चपेट में नहीं आया है। यह हमारी पार्टी और उत्तर कोरिया के लोगों के लिए एक बड़ी जीत है। हमारी पार्टी के लिए हमारे सभी लोगों की जान बाकी सभी चीजों से ज्यादा कीमती है।

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने शनिवार को मिलिट्री परेड को संबोधित करते हुए देश में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं होने का दावा किया।

ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया में इमरजेंसी 4 हफ्ते बढ़ाया गया
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में इमरजेंसी 4 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। विक्टोरिया के प्रिमियर डेनियल एंड़्रयू ने शनिवार को इसका ऐलान किया। ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया ही संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस बीच, न्यू साउथ वेल्स में शनिवार को डोमेस्टिक ट्रांसमिशन के 3 नए मामले सामने आए। देश में अब तक 27 हजार 244 मामले सामने आए हैं और 897 लोगों की जान गई है।

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों से उनकी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में पूछताछ करता एक सुरक्षाकर्मी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्राजील के रियो डे जेनेरियो स्थित सरकारी लैब में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों पर चर्चा करतीं दो हेल्थ वर्कर्स।

एलएसी पर 60 हजार चीनी सैनिक तैनात, अमेरिका के एनएसए बोले- अब चीन से बात करने से कोई फायदा नहीं October 09, 2020 at 11:02PM

लद्दाख में भारत-चीन की सेनाओं में तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि चीन ने लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर 60,000 सैनिक तैनात किए हैं। पोम्पियो ने चीन के रवैए और इससे इंडो-पैसिफिक देशों के ग्रुप (क्वाड) के लिए नजर आ रहे खतरों को लेकर चीन की खिंचाई की।

उधर, अमेरिकी एनएसए रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने कहा कि अब वह वक्त आ गया है जब यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि चीन से बात करने से कोई फायदा नहीं होगा। क्योंकि चीन अपना आक्रामक रुख नहीं बदलने वाला है।

पोम्पियो ने क्वाड ग्रुप यानी इंडो-पैसिफिक देशों- अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की टोक्यो में हुई मीटिंग से लौटने के बाद शुक्रवार को एक इंटरव्यू में चीन पर निशाना साधा। क्वाड की मीटिंग में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए थे।

अमेरिकी एनएसए ने भी ऐसा ही बयान दिया
अमेरिकी एनएसए रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने उटाह में कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का भारतीय सीमा पर विस्तारवादी आक्रामकता साफतौर पर देखी जा सकती है। यहां पर चीन ताकत के बल पर एलएसी पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन से नजर बचाने या उससे नरमाहट बरतने से कोई फायदा नहीं होगा। हम यह लंबे समय से कर रहे हैं।

भारत और चीन के बीच 5 महीने से विवाद बना हुआ है

  • 5 मई को पूर्वी लद्दाख में 200 सैनिक आमने-सामने आ गए थे ।
  • 9 मई को उत्तरी सिक्किम में 150 सैनिक भिड़े थे।
  • 9 मई को लद्दाख में चीन ने एलएसी पर हेलिकॉप्टर भेजे।
  • भारत-चीन के बीच 15 जून को गलवान में हुई झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। चीन के भी 40 सैनिक मारे गए, लेकिन उसने यह कबूला नहीं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indian China Ladakh Pangong TSO Tensions Latest News Update | Mike Pompeo, People's Liberation Army (PLA) Deoployemt On Northern Border

Pakistan court asks Sharif to appear by November 24 October 09, 2020 at 09:10PM

Trump's Columbus Day proclamation includes stark warnings October 09, 2020 at 09:51PM

'North Korea appears to hold anniversary military parade' October 09, 2020 at 07:17PM