Thursday, August 27, 2020

65 साल के शिंजो आबे पद छोड़ सकते हैं, कई साल से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं August 27, 2020 at 08:39PM

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 65 साल के आबे लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। वे इस महीने ही दो बार (17 और 24 अगस्त) अस्पताल जा चुके हैं। इसके बाद से ही उनकी सेहत को लेकर जापान की मीडिया में चर्चा हो रही थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आबे नहीं चाहते कि उनकी सेहत की वजह से सरकार के कामकाज पर असर पड़े। ऐसे में वह शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पद छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

शिंजो ने इसी महीने प्रधानमंत्री के तौर पर 7 साल 6 महीने का समय पूरा किया है। आबे 2803 दिनों से इस पद पर बने हुए हैं। इससे पहले यह रिकार्ड उनके चाचा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इसाकु सैतो के नाम था। शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) पार्टी के सदस्य हैं।

50 दिनों से किसी कार्यक्रम में नजर नहीं आए शिंजो आबे

देश में कोरोना महामारी के फैलने के बाद से ही यह मांग हो रही है कि आबे देश के लोगों को इससे निपटने के लिए किए गए कामों के बारे में बताएं। इसके बावजूद आबे बीते 50 दिनों से किसी कार्यक्रम में नजर नहीं आए हैं। 18 जून को यह जानकारी दी गई थी कि वे अपने घर पर मीडिया से बातचीत करेंगे। हालांकि, वे ऐसा नहीं कर पाए थे। 24 अगस्त को कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिडे सुगा ने शिंजो की सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि आबे बिल्कुल ठीक हैं और रूटीन जांच के लिए हॉस्पिटल आ रहे हैं।

आंत से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं शिंजो

शिंजो को लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस है। इसमें आंत में सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। इसी बीमारी की वजह से शिंजो को 2007 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के एक साल बाद इस्तीफा देना पड़ा था। अब वे नियमित इलाज करके अपनी इस बीमारी को कंट्रोल में रखते हैं। पहले इस बीमारी के लिए सही इलाज मौजूद नहीं था। इस बीमारी में सही ढंग से खाना न खाने और तनाव लेने से स्थिति बिगड़ने की संभावना बनी रहती है।

देश में घट रही है शिंजो की लोकप्रियता: सर्वे

जापान की क्योदो न्यूज एजेंसी के सर्वे के मुताबिक, देश में शिंजो की लोकप्रियता के पहले के मुकाबले कम हुई है। रविवार को सार्वजनिक हुए इस सर्वे में कहा गया है कि देश में 58.4% लोग कोरोना महामारी से निपटने के सरकार के तरीके से नाखुश हैं। मौजूदा कैबिनेट की अप्रूवल रेटिंग 36% है, जो कि शिंजो के 2012 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से सबसे कम है। हालांकि, देश में महामारी दूसरे देशों की तुलना में काफी हद तक काबू में है। यहां अब तक 62 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 1200 मौतें हुई हैं, लेकिन लोग सरकार की ओर से दोबारा इस्तेमाल में लाए जाने वाले मास्क बांटने जैसी योजनाओं के पक्ष में नहीं हैं।

आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1 . जापान के पीएम शिंजो आबे 7 दिन में दूसरी बार अस्पताल पहुंचे; साढ़े सात साल लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अब उनके ही नाम

2 . जापान में कोरोना:एक्सपर्ट बोले- ये पांच गलतियां नहीं हुईं होती तो देश में कोरोना की दूसरी लहर को आने से रोका जा सकता था



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो सितंबर 2017 की है। भारत के दौरे पर पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदबाद के साबरमती आश्रम ले गए थे।- फाइल फोटो

India 2nd largest country to conduct Covid tests after US: Trump August 27, 2020 at 08:10PM

US President Donald Trump, in his acceptance speech to the Republican National Convention which re-nominated him as the Republican Party's presidential candidate, said that the US has conducted 40 million more tests than the next closest nation which is India.

Japan PM Shinzo Abe set to resign, citing worsening health: Media August 27, 2020 at 07:39PM

Abe has battled the disease ulcerative colitis for years and two recent hospital visits within a week fanned questions on whether he could stay in the job until the end of his term as ruling party leader, and hence, premier, in September 2021.

ट्रम्प ने कहा- बिडेन के अमेरिका में कोई सुरक्षित नहीं होगा; साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन लाने का भरोसा दिलाया August 27, 2020 at 07:03PM

रिपब्लिकन पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रम्प को पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। ट्रम्प व्हाइट हाउस से इस कन्वेंशन में शामिल हुए और एक्सेपटेंस स्पीच दी। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट जो बिडेन के जीतने पर अमेरिका में कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा। बिडेन एक ऐसे नेता रहे हैं जिनका लेफ्ट एक्स्ट्रिमिस्ट रहने का रिकॉर्ड रहा है। अगर वे सत्ता में आते हैं तो अमेरिका खतरनाक बन जाएगा, यहां कानून खत्म हो जाएगा।
ट्रम्प देश के पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने किसी पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में व्हाइट हाउस से एक्सेपटेंस स्पीच दी। इस मौके पर उनके हजारों समर्थक भी व्हाइट हाउस लॉन में मौजूद रहे। अपने 1 घंटे 11 मिनट के भाषण में ट्रम्प ने जहां विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधा वहीं इलीगल इमिग्रेशन, पेरिस क्लाइमेट अकॉर्ड को खत्म करने जैसे अपने कामों को गिनाया।

ट्रम्प की स्पीच के बाद व्हाइट हाउस के ऊपर कुछ इस तरह से आतिशबाजी की गई।

महामारी पर विपक्ष के आरोपों को नकारा
ट्रम्प ने महामारी को काबू नहीं करने के विपक्षी पार्टी के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा- हम वायरस को हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लोगों को बचाने वाली थेरैपी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस साल के अंत तक या उससे भी जल्दी हम वैक्सीन भी तैयार कर लेंगे। किसी ने नहीं सोचा था कि इसे इतनी जल्दी तैयार कर लिया जाएगा। हम वायरस और महामारी को हराएंगे और पहले की तरह मजबूती से उभरेंगे। हम साइंस और डेटा की मदद से इसे काबू करने की कोशिशों में जुटे हैं।

व्हाइट हाउस में ट्रम्प की स्पीच के दौरान हजारों लोग भी मौजूद रहे।

मैक्सिको बॉर्डर पर 482 किमी. लंबी दीवार बनवाई: ट्रम्प

उन्होंने कहा कि नार्थ अमेरिकन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एनएएफटीए) को खत्म करना या बदलना मुमकिन नहीं था, लेकिन मैंने इसे गलत साबित किया। इस साल मैंने अमेरिका मैक्सिको कनाडा एग्रीमेंट पर साइन किए। अब ऑटो कंपनियां अमेरिका में अपने प्लांट बना रही हैं। वे अमेरिकी स्टाफ को न तो निकाल रही है और न ही देश छोड़ कर जा रही है। मैंने इलीगल माइग्रेंट्स को रोकने के लिए भी कदम उठाए। मैक्सिको से सटी सीमा पर 300 मील (करीब 482 किमी.) लंबी दीवार बनाई है। हर हफ्ते करीब 16 किमी. दीवार बनाई भी जा रही है।

ट्रम्प के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प, उनकी बेटी इवांका और दामाद और उनके बेटे जूनियर ट्रम्प भी मौजूद रहे।

ट्रम्प ने पुलिस का बचाव किया
ट्रम्प ने केनोशा में अश्वेत जैकब ब्लैक के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन के बीच पुलिस का बचाव किया। उन्होंने कहा- जब पुलिस की ओर से बदसलूकी होगी तो कानून करने वाले को गलत ठहराएगा। हालांकि, हमने पहले कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया जैसा अभी हो रहा है। हम कभी भी भीड़ को मनमानी नहीं करने दे सकते। रिपब्लिक पार्टी डेमोक्रेट्स के शासन वाले शहरों, केनोशा, मिनेपोलिस, पोर्टलैंड, शिकागो और न्यूयॉर्क में हो रही, हिंसा, लूट, आगजनी और दंगों की कड़ी निंदा करती है।

कन्वेंशन खत्म होने के बाद व्हाइट हाउस के लॉन के ऊपर आतिशबाजी की गई।

ट्रम्प ने पुलिस का बचाव किया

ट्रम्प ने केनोशा में अश्वेत जैकब ब्लेक के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन के बीच पुलिस का बचाव किया। उन्होंने कहा- जब पुलिस की ओर से बदसलूकी होगी तो कानून गलत करने वाले को गलत ठहराएगा। हालांकि, हमने पहले कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया जैसी अभी है। हम कभी भी भीड़ को मनमानी नहीं करने दे सकते। रिपब्लिक पार्टी डेमोक्रेट्स के शासन वाले शहरों, केनोशा, मिनेपोलिस, पोर्टलैंड, शिकागो और न्यूयॉर्क में हो रही, हिंसा, लूट, आगजनी और दंगा की कड़ी निंदा करती है।

छोटे भाई रॉबर्ट को याद किया

ट्रम्प ने अपने संबोधन के दौरान अपने छोटे भाई रॉबर्ट ट्रम्प को भी याद किया। बीते हफ्ते रॉबर्ट की मौत हुई थी। ट्रम्प ने कहा- मेरा भाई रॉबर्ट मुझे अभी ऊपर से देख रहा होगा। वह एक शानदार भाई था। मुझे उसकी ओर से किए गए कामों पर गर्व है। आइए हम एक पल के लिए उस आदमी को याद कर लें जिसने हमेशा हमारे लिए लड़ा। हमारे साथ खड़ा रहा। उसने हमेशा अमेरिका के मूल्यों को बचाने के लिए काम किया।

आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1 . तीसरे दिन ट्रम्प के वक्ताओं के 20 प्रमुख बयान; इनमें से 13 झूठे, चार सच्चे और तीन बेहद चौंकाने वाले

2. ट्रम्प ने भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अमेरिकी नागरिकता दी, कहा- आपने खुद को सबसे ज्यादा ईमानदार साबित किया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शुक्रवार को रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में भाषण देते हुए। वे इस कार्यक्रम में व्हाइट हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

फ्रांस ने 19 नए इलाकों को रेड जोन घोषित किया, देश में पिछले महीने के मुकाबले संक्रमितों की संख्या चार गुना ज्यादा बढ़ रहे; दुनिया में अब तक 2.46 करोड़ केस August 27, 2020 at 05:05PM

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 45 लाख 34 हजार 211 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 70 लाख 80 हजार 960 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 35 हजार 312 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते ने गुरुवार को देश के 16 नए इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया। इसके साथ ही देश में 21 रेड जोन हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि देश में दोबारा संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। कुछ हफ्तों से देश में हर एक लाख लोगों पर 39 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। यह पिछले महीने के मुकाबले चार गुना ज्यादा है। देश में सितंबर से स्कूल खोलने की इजाजत दी जाएगी। स्कूल खोलने के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की गई हैं। 6 साल से ज्यादा के सभी बच्चों के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 60,46,634 1,84,796 33,47,940
ब्राजील 37,64,493 1,18,726 29,47,250
भारत 33,84,575 61,694 25,83,063
रूस 9,75,576 16,804 7,92,561
साउथ अफ्रीका 6,18,286 13,628 5,31,338
पेरू 6,13,378 28,124 4,21,877
मैक्सिको 5,79,914 62,594 4,00,479
कोलंबिया 5,82,022 18,468 4,17,793
स्पेन 4,51,792 28,996 उपलब्ध नहीं
चिली 4,04,102 11,072 3,77,922

पोलैंड: 46 देशों की फ्लाइट्स बैन होगी
पोलैंड सरकार ने 2 सितंबर से 46 देशों से आने वाली फ्लाइट्स को बैन करने का फैसला किया है। इसके नियमों का मसौदा तैयार कर लिया गया है। इस बीच देश के स्वास्थ्य मंत्री एडम नीड नीडजिलेस्की ने कहा है कि यात्रा पाबंदियों में कुछ राहत देने पर भी विचार किया जा रहा है। अब दूसरे देशों से लौटने वाले संदिग्ध संक्रमितों को 14 दिनों के बदले 10 क्वारैंटाइन में रखने की योजना है। देश में अब तक 64 हजार 689 संक्रमित मिले हैं और 2010 मौतें हुई हैं।

पोलैंड के सोपोट बीच पर गुरुवार को अपने बच्चे के साथ टहलती एक महिला। देश ने कई टूरिस्ट प्लेसेज खोल दिए हैं।

ब्रिटेन: जून के बाद सबसे ज्यादा मामले
ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में 1522 मामले सामने आए। यह 12 जून के बाद देश में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। बीते 24 घंटे में 12 लोगों की जान भी गई है। इसके साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 30 हजार 368 हो गया है। यहां अब क 41 हजार 477 लोगों की जान गई है। सरकार ने चेक गणराज्य, जमैका और स्विट्जरलैंड को ग्रीन कंट्री की लिस्ट से हटा लिया है। अब इन तीन देशों से ब्रिटेन पहुंचने वालों के लिए 14 दिन तक क्वारैंटाइन में रहना जरूरी होगा।

ब्रिटेन के ब्रिस्टॉल स्थित एक टेस्टिंग कैंप में स्वैब सैंपल ले जाते मेडिकल स्टाफ। देश में 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

ब्राजील: संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख के पार

ब्राजील में बीते 24 घंटे में 44 हजार 235 नए मामले सामने आए और 984 मौतें हुई। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख 64 हजार 393 हो गया है। अब तक देश में 1 लाख 18 हजार 649 मौतें हुई हैं। देश ने तीन हफ्ते पहले मामले कम होने के बाद कई पाबंदियों में राहत दी थी। हालांकि, इसके बाद नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की टीम भी देश को संक्रमण कम करने में मदद कर रही है। यहां बीते शनिवार को डब्ल्यूएचओ की टीम पहुंची थी।

ब्राजील के बेलो होरिजोंटे शहर की एक बाजार में गुरुवार को डिसइनफेक्ट का छिड़काव करते सेना के जवान।

ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया में 24 घंटे में 113 मामले
ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित विक्टोरिया राज्य में बीते 24 घंटे में 113 नए मामले सामने आए और 12 मौतें हुईं। यह पिछले कुछ हफ्तों में यहां सामने आए सबसे कम मामले हैं। विक्टोरिया में तीन हफ्ते पहले एक दिन में 700 मामने मिले थे। इसके बाद से इसे काबू करने की कोशिश शुरू की गई थी। कुछ पड़ोसी राज्यों से सटे इसके बॉर्डर सील कर दिए गए थे। देश में अब तक 25 हजार 322 लोग संक्रमित मिले हैं और 584 मौतें हुई हैं।

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में बुधवार काे एक अस्पताल के बाहर बात करते स्वास्थ्यकर्मी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फ्रांस की राजधानी पेरिस में गुरुवार को एक व्यक्ति का स्वैब सैंपल लेते डॉक्टर। देश में अब तक 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं।

Australia PM 'open' to repatriating New Zealand mosque gunman August 27, 2020 at 04:36PM

White supremacist Brenton Tarrant was sentenced to life without parole on Thursday for the attacks on two mosques last year that killed 51 Muslim worshippers. Soon after the punishment was handed down, New Zealand deputy PM Winston Peters said Tarrant, 29, should be transferred to the Australian prison system.

तीसरे दिन ट्रम्प के वक्ताओं के 20 प्रमुख बयान; इनमें से 13 झूठे, चार सच्चे और तीन बेहद चौंकाने वाले August 27, 2020 at 02:46PM

अमेरिका में माइक पेंस (61) ने उपराष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवारी स्वीकार कर ली है। वे अब भी इस पद पर हैं। पार्टी के कन्वेंशन के तीसरे दिन कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी मौजूद रहे। वक्ता भाषण में यह जताते रहे कि ट्रम्प के कारण ही राष्ट्रीय सुरक्षा बनी रह सकती है।

जबकि उपराष्ट्रपति के तौर पर प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन विदेश नीति प्रभावी ढंग से लागू करने में नाकाम रहे थे। पेंस ने बाल्टीमोर के फोर्ट मैकहेनरी अपने भाषण दिया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने ट्रम्प के वक्ताओं के 20 बयानों की सत्यता की पड़ताल की। इनमें से 13 झूठे या गुमराह करने वाले, 4 सच्चे और 3 बेहद चौकाने वाले बयान हैं।

1. माइक पेंस बोले- बिडेन ने आतंकी ओसामा बिन लादेन को खत्म करने वाले ऑपरेशन का विरोध किया था।

तथ्य: बिडेन ने ओसामा को खत्म करने के ऑपरेशन का विरोध नहीं किया था। उन्होंने इस मामले में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को सलाह देने के लिए वक्त मांगा था। पूरी जानकारी लेने के बाद कार्रवाई का समर्थन किया।

2. माइक पेंस ने कहा- डेव पैट्रिक अंडरवुड और गृह सुरक्षा विभाग के अन्य कुछ अधिकारियों की ओकलैंड के दंगों के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

तथ्य: अंडरवुड की हत्या दंगे में नहीं हुई थी। आरोपी स्टीवन कारिलो चरमपंथी संगठन बुगालू से जुड़ा था। वह पुलिसकर्मियों की हत्या करने के लिए ओकलैंड जरूर आया था, लेकिन दंगे में शामिल नहीं हुआ था।

3. माइक पेंस ने कहा- राष्ट्रपति ट्रम्प की कोशिशों के कारण तीन साल में 90.30 लाख जॉब दिए गए।
तथ्य : यह जानकारी कुछ सही है, लेकिन यह भी ध्यान देना होगा कि फरवरी और अप्रैल में 2.20 करोड़ लोगों का रोजगार चला गया।

4. माइक पेंस ने कहा- बिडेन स्कूलों को फंड देना बंद कर देना चाहते हैं।
तथ्य : बिडेन का कहना है कि निजी स्कूलों को फंड देने से अच्छा है कि उन स्कूलों का फंड बढ़ाए जो अच्छा परफार्मेंस दे रहे हैं।

5. माइक पेंस ने कहा - बिडेन चीन के चीयरलीडर हैं। वे चीनी उत्पादों पर लगाए गए शुल्क का विरोध करते हैं।
तथ्य: बिडेन ने कभी यह नहीं कहा कि वे करीब 27 लाख करोड़ रुपए के चीनी उत्पादों पर लगाए गए शुल्क का विरोध करते हैं। हा, बिडेन के सहयोगी यह कहते रहे है कि शुल्क का मुल्यांकन करते रहना चाहिए।
6. ट्रम्प की बहू लारा ने कहा- बिडेन पुलिस फंडिंग घटाने के समर्थक हैं।
तथ्य: डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ नेताओं ने पुलिस की फंडिंग घटना का समर्थन किया था, लेकिन बिडेन कभी इससे सहमत नहीं हुए। उन्होंने यह था कि सामाजिक न्याय व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।
7. नेशनल इंटेलीजेंस के पूर्व कार्यवाहक निदेशक रिचर्ड ग्रेनेल ने कहा- पिछली बार ओबामा-बिडेन प्रशासन ने ट्रम्प के चुनाव अभियान की जासूसी कराई थी।
तथ्य: ट्रम्प ने बिना सीनेट को विश्वास में लिए ग्रेनेल की शीर्ष खुफिया अधिकारी के तौर पर नियुक्ति की थी। ग्रेनेल की भूमिका पिछले चुनाव में रूस के दखल मामले में ट्रम्प को पीड़ित बताने की रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाल्टीमोर में कन्वेंशन में माइक पेंस के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प।

अमेरिका ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली बम कैसल ब्रावो बनाया था, इसी को टक्कर देने सात साल में रूस ने सार बॉम्बो बना दिया August 27, 2020 at 02:46PM

रूस द्वारा दुनिया का सबसे शक्तिशाली परमाणु बम सार बॉम्बा बनाने के पीछे की वजह अमेरिका है। 1954 में अमेरिका और सोवियत संघ के बीच शीत युद्ध चरम पर था। तत्कालीन सोवियत संघ ने अमेरिका के थर्मोन्यूक्लियर डिवाइस कैसल ब्रावो को टक्कर देने के लिए यह बम बनाया था।

उस वक्त अमेरिका ने डिवाइस का मार्शल आइलैंड पर परीक्षण किया था। 15 मेगाटन का यह डिवाइस उस दौर के परमाणु बमों में सर्वाधिक शक्तिशाली था। तत्कालीन सोवियत संघ को जब यह पता लगा तो उसने अमेरिका को टक्कर देने का फैसला लिया।

इस परमाणु बम को पहले ट्रेन के जरिए ओलेन्या एयरबेस ले जाया गया जहां से उसे लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम टीयू-95 पर लादा गया। 30 अक्टूबर 1961 को इस बॉम्बर ने उड़ान भरी और करीब 965 किमी का सफर करके सेवेर्नी द्वीप पहुंचा।

बम धीरे-धीरे धरती पर गिरा

यह द्वीप आर्कटिक के काफी अंदर है। बॉम्बर ने बम को गिरा दिया, उसमें एक पैराशूट लगा था। इससे बम धीरे-धीरे धरती पर गिरा और विमान को इतना समय मिल गया कि वह विस्फोट की जद में नहीं आ सका। जब यह बम जमीन से करीब 13 हजार फुट की ऊंचाई पर पहुंचा तो उसमें विस्फोट कर दिया गया।

इस बम के विस्फोट से रिक्ट‍र स्केल पर 5 की तीव्रता का भूकंप आता है और इसे दुनियाभर में महसूस किया जाता है। इस विस्फोट के बाद अमेरिका और रूस ने वर्ष 1963 में एक संधि पर दस्तखत किए थे। इसके बाद दोनों देशों ने हवा में परमाणु बम के परीक्षणों पर पूरी तरह रोक लगा दी।

कैमरों को सैकड़ों मील दूर रखा गया था, ताकि वे चमक से खराब न हो जाएं
इस बम का खौफ इतना ज्यादा था कि कैमरों को सैकड़ों मील की दूरी पर लगाया गया था। साथ ही उन्हें लो लाइट पोजिशन में रखा गया था ताकि वे परमाणु विस्फोट की चमक में खराब न हो जाएं। इन शक्तिशाली कैमरों ने 40 सेकंड तक आग के गोले का वीडियो बनाया और उसके बाद यह मशरूम के बादल के रूप में बदल गया। बताया गया है कि विस्फोट की चमक नॉर्वे तक दिखाई दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस बम के विस्फोट से रिक्ट‍र स्केल पर 5 की तीव्रता का भूकंप आता है और इसे दुनियाभर में महसूस किया जाता है। (फाइल फोटो)

पाकिस्तान ने कहा- जाधव को भारतीय वकील मुहैया कराना कानूनी रूप से संभव नहीं, भारत की मांग ठीक नहीं August 27, 2020 at 08:59AM

पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा है कि जाधव को भारतीय वकील उपलब्ध कराना कानूनी रूप से संभव नहीं है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने कहा कि हम लगातार कहते रहे हैं कि वही वकील कोर्ट में जाधव का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं, जिनके पास पाकिस्तान में कानून का अभ्यास करने का लाइसेंस है।

हफीज चौधरी ने कहा, "भारत जाधव को एक भारतीय वकील देने की अनुमति देने की बेतुकी मांग कर रहा है। यह कानूनी रूप से संभव नहीं है। भारत की सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने एक फैसले में कहा है कि विदेशी वकील देश के भीतर कानून की प्रैक्टिस नहीं कर सकते।"

चौधरी ने कहा की आईएसजे (इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस) के फैसले में साफ कहा गया है कि जाधव की सजा के मामले में समीक्षा और पुनर्विचार प्रक्रिया पाकिस्तान की अदालत में और पाकिस्तान के कानूनों के अनुसार होनी चाहिए।

भारत ने कहा था कि निष्पक्ष सुनवाई हो
भारत ने पाकिस्तान से मांग की थी कि जाधव की मौत की सजा के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दायर करने के लिए एक भारतीय वकील को नियुक्त किया जाए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा था कि हम आईसीजे के फैसले के अनुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष सुनवाई की मांग करते हैं।

उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को मुख्य मुद्दों को देखने की जरूरत है। पाकिस्तान को केस से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज मुहैया करवाने के साथ ही जाधव को कॉन्सुलर एक्सेस देना चाहिए।

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इसी महीने बड़ी बेंच बनाई थी
इसी महीने की शुरुआत में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने जाधव मामले की सुनवाई के लिए बड़ी बेंच बनाई थी। जियो न्यूज के मुताबिक, नई बेंच में इस्लामाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अतहर मिन्लाह, जस्टिस आमिर फारुक और जस्टिस मियां गुल हसन औरंगजेब शामिल हैं। नई बेंच तीन सितंबर को मामले की सुनवाई करेगी।

कुलभूषण को 2017 में फांसी की सजा सुनाई गई थी
कुलभूषण को मार्च 2016 में पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। 2017 में उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। इस बीच सुनवाई में कुलभूषण को अपना पक्ष रखने के लिए कोई कॉन्सुलर एक्सेस भी नहीं दिया गया। इसके खिलाफ भारत ने 2017 में ही अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

आईसीजे ने जुलाई 2019 में पाकिस्तान को जाधव की फांसी रोकने और सजा पर फिर से विचार करने का आदेश दिया। तब से अब तक पाकिस्तान ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. कुलभूषण जाधव मामला:भारत ने कहा- हम पाकिस्तान से संपर्क में हैं, हमारी मांग है कि आईसीजे के अनुसार निष्पक्ष सुनवाई हो और जाधव को भारतीय वकील मिले

2. कुलभूषण केस में झुका पाकिस्तान:इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने जाधव मामले की सुनवाई के लिए बड़ी बेंच बनाई, पांच दिन पहले तीन वकील भी अपॉइंट किए थे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत लगातार पाकिस्तान पर जाधव को कॉन्सुलर एक्सेस देने का दबाव बना रहा था। (फाइल फोटो)

Case by case: How nations are going back to school - or not August 27, 2020 at 08:42AM

Masks imposed on Paris; 20% of France in virus red zone August 27, 2020 at 04:43AM

'Saved 51 mn jobs during Covid,' says Trump; economists, officials differ August 27, 2020 at 04:58AM

Kamala Harris to counter President Trump's convention speech August 27, 2020 at 01:16AM

While Trump is planning to give his speech from the South Lawn of the White House lawn, Harris's remarks from Washington D.C.will serve as the Democratic Party's main counter to his appearance, the report said.

कराची के जिन्ना मार्ग पर 800 हिंदुओं ने गणेश उत्सव मनाया, लोगों ने कहा- डेढ़ दिन की पूजा से सालभर की ऊर्जा मिली August 27, 2020 at 12:30AM

मंदिर मे बडा पंडाल, शंखनाद करते भक्त, लाल चूड़ियां और पारंपरिक पोशाक पहने महिलांए 'जयदेव जयदेव जय मंगलमूर्ती' की आरती गाते दिखाई दें तो यह अपने लिए आम बात हो सकती है। अगर यह नजारा पाकिस्तान के कराची शहर का हो तो आपको शायद पहले विश्वास न हो। यहां रहने वाले 800 से ज्यादा भारतीय मूल के महाराष्ट्रीयन परिवार सालों से गणपति उत्सव मनाते आ रहे हैं।

इन्होंने कराची के बड़ा मंदिर में डेढ़ दिन का गणेश उत्सव मनाया। इनका कहना था कि इससे पूरे साल की ऊर्जा मिल गई। कराची के रत्नेश्वर महादेव मंदिर, गणेश मठ मंदिर और स्वामीनारायण मंदिर में यह उत्सव होता है।

गणेश उत्सव की शुरुआत कृष्णा नाईक ने आज से 76 साल पहले की थी। वे बंटवारे के बाद कराची जाकर बस गए थे। कृष्णा के बाद उनके बेटे राजेश नाईक और अब उनकी नई पीढ़ी इस परंपरा को आगे निभा रही है। नाईक परिवार ने पहले कुछ लोगों के साथ मिलकर इसकी शुरूआत की थी। बाद में कराची के कई मराठी परिवारों को इससे जोड़ा।

कराची में महाराष्ट्रीयन पंचायत बनाई गई
कराची में रहने वाले सोशल एक्टिविस्ट और कराची मराठी कम्युनिटी के सदस्य विशाल राजपूत ने इस साल मनाए गए गणेश उत्सव की जानकारी दैनिक भास्कर को दी। उन्होंने बताया कि कराची में महाराष्ट्रीयन पंचायत की स्थापना की गई है। इसके जरिए सभी भारतीय त्योहार, उत्सव मनाए जाते हैं। अभी कराची में 800 से ज्यादा मूल कोंकणी मराठी लोग रहते हैं।

कराची में 800 से ज्यादा मूल कोकणी मराठी लोग रहते हैं।

भारत-पाक के तनाव का कोई असर नहीं
विशाल राजपूत ने बताया कि कराची में भारी तादाद में हिंदू रहते हैं। हर साल एमए जिन्ना मार्ग से गणपति का जुलूस निकलता है, लेकिन अब तक कभी भी दो समुदायों के लोगों के बीच टकराव नहीं हुआ। भारत-पाकिस्तान में जब भी तनाव का माहौल होता है। इसका कोई असर यहां नहीं होता। यहां मुस्लिम परिवार भी इस उत्सव में शामिल होते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कराची के महादेव मंदिर में गणेश उत्सव मनाया गया। डेढ़ दिन के लिए गणेशजी प्रतिम स्थापित की गई।

Russian police launch initial 'check' into Navalny case August 27, 2020 at 12:03AM

Transport police in Siberia said they have started "a pre-investigation check" into what led to Navalny's hospitalisation in the city of Omsk to establish "all the circumstances" and decide whether to open a criminal probe.

Mother instilled in me core value of America: Kamala Harris August 26, 2020 at 11:38PM

अमेरिका के लुइसियाना में 164 साल का सबसे खतरनाक तूफान; 240 किमी प्रतिघंटे की हवाएं चलीं; दो लाख घरों में बिजली बंद August 26, 2020 at 10:32PM

अमेरिका के लुइसियाना और टेक्सास में जबरदस्त तूफान आया है। लॉरा नाम के इस हरिकेन (चक्रवात) की वजह से यहां 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) ने राज्य के कई हिस्सों बेहद भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया। इसे कैटेगरी 4 का तूफान बताया गया है, जो भयानक तबाही मचा सकता है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लुइसियाना और टेक्सॉस के लोगों से अपील में कहा कि वो लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की हर सलाह मानें। लुइसियाना में यह 1856 (164 साल बाद) के बाद सबसे ताकतवर तूफान है।

5 लाख लोगों का पलायन
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लुइसियाना और टेक्सॉस के करीब पांच लाख लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। लॉरा लुइसियाना स्थित कैमरॉन के तट से टकराया। इसके पहले ही यहां तूफानी रफ्तार से हवाएं चलना शुरू हो गई थीं। एनएचसी ने कहा- अगर अब भी कोई तूफान की जद में आने वाले इलाके में है तो सावधानी रखे। खिड़की और दरवाजों से दूर रहें। टेबल या किसी मजबूत चीज की ओट में रहें। गद्दे, कंबल या तकिए से सिर और बाकी शरीर को ढंकने की कोशिश करें।

बिजली की दिक्कत
लुइसियाना के करीब दो लाख घरों में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात से बिजली नहीं है। टेक्सॉस के भी 45 हजार घरों में बिजली सप्लाई फिलहाल बंद कर दी गई है। इसके पहले लॉरा तूफान ने कैरिबियन सागर में दस्तक दी थी। वहां 24 लोगों की मौत हुई थी। एनएचसी के मुताबिक, लॉरा पहले कैटेगरी 3 का तूफान था। 24 घंटे में यह ज्यादा खतरनाक हुआ और अब इसे कैटेगरी 4 में रखा गया है।

कैटरीना के बाद लाउरा सबसे खतरनाक
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2005 में न्यू ऑर्लिंस में आए कैटरीना तूफान के बाद लॉरा सबसे ताकतवर तूफान है। कैटरीना की वजह से 1800 लोगों की मौत हुई थी। वह कैटेगरी 5 का तूफान था। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा- तूफान के साथ ही महामारी का भी खतरा है। लिहाजा, लोग सोशल डिस्टैंसिंग का पालन भी करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो लुइसियाना के कैमरॉन शहर की है। यहां लॉरा तूफान के चलते भारी बारिश और तूफानी हवाएं चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लुइसियाना में करीब 164 साल बाद इतना ताकतवर तूफान आया है।