Monday, October 26, 2020

पेशावर के मदरसे में हुआ IED ब्लास्ट; 7 की मौत, 19 बच्चों समेत 70 जख्मी October 26, 2020 at 08:19PM

पाकिस्तान में पेशावर की दिर कॉलोनी में मंगलवार को एक मदरसे में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट हुआ। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। 19 बच्चों समेत 70 लोगों के जख्मी होने की खबर है। इनमें कुछ की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त धमाका हुआ मदरसे में कुरान का पाठ पढ़ाया जा रहा था।

पुलिस के सीनियर अफसर वकार अजीम ने बताया कि कोई व्यक्ति एक बैग लेकर मदरसे के अंदर आया था। घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। पेशावर एसएसपी मंसूर अमन ने कहा कि हादसे की वजह पता की जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ब्लास्ट रिहाइशी इलाके में हुआ है, ऐसे में रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।

छह साल पहले पेशावर के स्कूल में हुआ था हमला

पाकिस्तान के पेशावर में 16 दिसंबर 2014 की सुबह करीब 10:30 बजे एक आर्मी स्कूल पर बंदूकधारी आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 132 बच्चों को मार दिया गया था। सात तालिबानी आतंकी स्कूल के पिछले दरवाजे से घुसे थे। उनके हाथों में ऑटोमैटिक वेपन्स थे। वे सीधे स्कूल के ऑडिटोरियम की ओर बढ़े। जहां मौजूद मासूमों पर उन्होंने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसके बाद आतंकी एक-एक क्लासरूम में घुसकर फायरिंग करने लगे। कुछ ही मिनटों के बाद स्कूल के अंदर लाशें बिछ गईं।

प्रिंसिपल को बच्चों के सामने गोली मारी

बच्चों के सामने ही आतंकियों ने स्कूल की प्रिंसिपल ताहिरा काजी को भी गोलियों से भून दिया था। यह देखने के लिए मासूमों को मजबूर भी किया गया। आतंकियों ने कुछ बच्चों को लाइन में खड़ा कर गोलियों से भूना, तो कुछ छिपे बच्चों पर तब तक गोलियां बरसाईं, जब तक उनके शरीर के टुकड़े बिखर नहीं गए। इस कत्लेआम के लगभग 40 मिनट बाद पाक आर्मी ने मोर्चा संभाला। लगभग छह घंटे चले ऑपरेशन में आर्मी ने सातों आतंकियों को मार गिराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ब्लास्ट रिहाइशी इलाके में हुआ है, ऐसे में रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। 

4 killed, 26 injured in Pakistan's Peshawar blast October 26, 2020 at 07:03PM

At least four people were killed and 26 children in a blast inside a seminary in Peshawar's Dir Colony, Geo News reported Tuesday quoting police officials. According to Rescue 1122, the injured have been shifted to Lady Reading Hospital and another medical facility where the condition of several of them is stated to be critical.

NASA का दावा- साउथ पोल पर पानी के अणु नजर आए, हमारा चंद्रयान 11 साल पहले यह खोज कर चुका October 26, 2020 at 06:16PM

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने दावा किया है कि उसे चंद्रमा पर पर्याप्त रूप से पानी मिला है। यह पृथ्वी से दिखने वाले साउथ पोल के एक गड्ढे में अणुओं के रूप में नजर आया है। इस खोज से वैज्ञानिकों को भविष्य में चांद पर इंसानी बस्ती बनाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO का चंद्रयान-1 ग्यारह साल पहले 2009 मे ही चंद्रमा पर पानी होने के सबूत दे चुका है।

चांद पर पानी की ताजा खोज NASA की स्ट्रैटोस्फीयर ऑब्जरवेटरी फॉर इंफ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (SOFIA) ने की है। यह पानी सूरज की किरणें पड़ने वाले इलाके में मौजूद क्लेवियस क्रेटर में मिला है।

NASA ने कहा- पहले पुष्टि नहीं हुई थी
NASA के मुताबिक चांद की सतह के पिछले परीक्षणों के दौरान हाइड्रोजन की मौजूदगी का पता चला था, लेकिन तब हाइड्रोजन और पानी के निर्माण के लिए जरूरी अवयव हाइड्रॉक्सिल (OH) की गुत्थी नहीं सुलझा पाए थे। अब पानी मौजूद होने की पुष्टि हो चुकी है। NASA ने अपनी खोज के नतीजे नेचर एस्ट्रोनॉमी के नए अंक में जारी किए हैं।

सहारा रेगिस्तान से 100 गुना कम पानी
SOFIA ने चंद्रमा की सतह पर जितना पानी खोजा है उसकी मात्रा अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में मौजूद पानी से 100 गुना कम है। चांद पर पानी कम मात्रा में होने के बावजूद सवाल उठ रहे हैं कि चांद पर वायुमंडल नहीं है फिर भी पानी कैसे बना?

ISRO के चंद्रयान ने पहले ही खोज लिया था पानी
22 अक्टूबर 2008 को लॉन्च किए गए भारतीय मिशन चंद्रयान-1 ने भी चांद पर पानी होने के सबूत दिए थे। यह पानी चंद्रयान-1 पर मौजूद मून इंपैक्ट प्रोब ने तलाशा था। इसे ऑर्बिटर के जरिए नवंबर 2008 में चंद्रमा के साउथ पोल पर गिराया गया था। सितंबर 2009 में ISRO ने बताया कि चांद की सतह पर पानी चट्टान और धूलकणों में भाप के रूप में फंसा है, यानी पानी काफी कम है।

मून इंपैक्ट प्रोब पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम का आइडिया था
चंद्रयान-1 के साथ मून इंपैक्ट प्रोब भेजने का आइडिया पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने दिया था। उनका कहना था कि जब चंद्रयान ऑर्बिटर चांद के इतने करीब जा ही रहा है कि तो क्यों न इसके साथ एक इम्पैक्टर भी भेजा जाए। इससे चांद के बारे में हमारी खोज को विस्तार दिया जा सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NASA को चांद के साउथ पोल के सबसे बड़े गड्‌ढों में से एक क्लेवियस क्रेटर में पानी मिला है। -फाइल फोटो

US announces $2.4 bn sale of coastal defense systems to Taiwan October 26, 2020 at 05:39PM

Trump earns Supreme Court boost in election final week October 26, 2020 at 04:35PM

President Donald Trump's struggling reelection campaign received a boost Monday with the confirmation of his latest Supreme Court nominee, tilting the top body to the right and clinching his judicial legacy in a landmark victory for American conservatives.

Turkish president backs boycott of French goods October 26, 2020 at 04:25PM

Trump plans second White House event for Barrett October 26, 2020 at 03:58PM

चिली में संविधान बदलने को हुई वोटिंग; 78% लोगों ने कहा- इस पुराने संविधान को जल्द बदला जाए October 26, 2020 at 02:59PM

दक्षिण अमेरिकी देश चिली में अब नया संविधान बनेगा। यहां रविवार को हुए जनमत संग्रह में नया संविधान बनाने की मांग को भारी बहुमत मिला। इसके समर्थन में 78.24% लोगों ने वोट दिए। 40 साल पहले बने मौजूदा संविधान के पक्ष में सिर्फ 21.76% लोगों ने वोट डाले। इस जनमत संग्रह के लिए करीब एक करोड़ 40 लाख लोगों ने वोट डाले।

भारी बहुमत मिलने पर लोगों ने सड़कों पर जश्न मनाया। यह आंदोलन मुफ्त शिक्षा और सरकारी कोष से पेंशन के भुगतान की मांग के समर्थन में हुआ था। राष्ट्रपति सेबास्टियन पिन्येरा ने रविवार को कहा- ‘लोगों ने नए संविधान पर सहमति बनाने के लिए चुने हुए नागरिकों की संवैधानिक परिषद का चुनाव किया है।’

मेट्रो किराए में बढ़ोतरी से शुरू हुआ था आंदोलन

नया संविधान बनाने की मांग 2019 के आंदोलन से उठी थी। आंदोलन मेट्रो किराए में बढ़ोतरी के विरोध में हुआ था। बाद में बड़े बदलाव की मांग उससे जुड़ गई। यह 9 सालों में हुए बड़े आंदोलनों की कड़ी में शामिल हो गया। आंदोलन ने अक्टूबर में तब जोर पकड़ा, जब 30 लोगों की मौत हो गई थी।

चिली का मौजूदा संविधान सैन्य तानाशाह आगुस्तो पिनोचेट (1973-90) के दौर में लिखा गया था। उस दौरान 3000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसलिए लोगों की मांग थी कि तानाशाह के समय का संविधान खत्म किया जाए और वर्तमान समय को देखते हुए नया संविधान लिखा जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो चिली की राजधानी सैंटियागो की है। जनमत संग्रह को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जश्न मनाया।

लिखा- हजारों परिवार बेरोजगार; 40 लाख गरीब बच्चों को मुफ्त खाना मुहैया कराएं October 26, 2020 at 02:59PM

कोरोनावायरस ने दुनिया भर में कोहराम मचा रखा है। कई देश आर्थिक स्थितियों से जूझ रहे हैं। कुछ देशों में हालात ठीक हुए तो कहीं दोबारा लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस बीच ब्रिटेन के बाल रोग विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि देश के गरीब बच्चों को नि:शुल्क खाने की व्यवस्था की जाए।

रॉयल कॉलेज ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड चाइल्ड हेल्थ के 2200 डॉक्टरों ने खुले पत्र में लिखा- ब्रिटेन के ज्यादातर स्कूलों में सोमवार से छुट्टियां हो गई हैं। इस कारण देश के करीब 40 लाख बच्चों को भरपूर खाना नहीं मिलेगा। क्योंकि ये बच्चे स्कूल के खाने पर ही निर्भर हैं।

बच्चों को छुट्टी पर भेजना सही नहीं

पत्र के मुताबिक, दूसरी ओर महामारी के कारण हजारों परिवारों की नौकरी चली गई। कई परिवार आर्थिक स्थितियों का सामना कर रहे हैं। जो परिवार पहले अपना खर्च आसानी से उठा लेते थे, वे इस वक्त घंटों काम करके संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में बच्चों को यूं ही छुट्टी पर भेज देना सही नहीं होगा। इसलिए सरकार गरीब बच्चों के लिए पोषण युक्त खाने की व्यवस्था करे या फिर स्कूल बंद करने का फैसला पलट ले।

डॉक्टरों ने पीएम जॉनसन को लिखे पत्र में मैनचेस्टर के फुटबॉलर मार्कस रैशफोर्ड की तारीफ की। लिखा- ‘बाल गरीबी के खिलाफ रैशफोर्ड की पहल सराहनीय है। वे गरीब बच्चों को मुफ्त में खाना खिलाने का काम कर रहे हैं। उनकी इस पहल के साथ कई डॉक्टर भी जुड़ चुके हैं।’

सदन ने खारिज किया था कानून

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते यह मामला ब्रिटिश संसद के निचले सदन ‘द हाउस ऑफ कॉमन्स’ पहुंचा था। यहां सदन ने उस कानून को खारिज कर दिया था जो अक्टूबर से ईस्टर की छुट्टियों के दौरान मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराने का रास्ता साफ करता।

‘कोई बच्चा भूखा न रहे’- पिटीशन पर 9 लाख हस्ताक्षर हो चुके

मैनचेस्टर यूनाइटेड के 22 वर्षीय स्ट्राइकर मार्कस रैशफोर्ड ने एक पहल चला रखी है। फुटबॉलर ने इसे नाम दिया है- ‘कोई बच्चा भूखा न रहे।’ मार्कस ने इसे लेकर जून में ब्रिटिश सांसदों को पत्र लिखा था। उनकी मांग थी- ‘सरकार स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को मुफ्त में खाना मुहैया कराए।’

सरकार ने इस बात पर अमल भी किया। लेकिन कुछ दिनों बाद ही फैसला बदल लिया। इसे लेकर रैशफोर्ड ने ऑनलाइन पिटीशन शुरू की है। उनके समर्थन में सोमवार तक 9 लाख लोग साइन कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मैनचेस्टर यूनाइटेड के 22 वर्षीय स्ट्राइकर मार्कस रैशफोर्ड गरीब बच्चों को मुफ्त में खाना खिलाने का काम कर रहे।

Pak summons French envoy over Macron's remarks October 26, 2020 at 04:50AM

बेल्जियम में 1 हफ्ते से हर दिन 12 हजार मामले मिल रहे, यहां मरीजों की संख्या 3.21 लाख के पार; अब तक 4.34 करोड़ केस October 26, 2020 at 03:46AM

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4.34 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 करोड़ 19 लाख 58 हजार 75 लोग रिकवर हो गए हैं। वहीं, 11.60 लाख लोगों की जान जा चुकी है। दुनियाभर में 24 घंटे में 1 लाख 20 हजार 741 मरीज मिले हैं और 1625 की मौत हुई है।

बेल्जियम में पिछले एक हफ्ते से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जहां एक हफ्ते पहले यहां हर दिन करीब 5 हजार मामले मिल रहे थे, वहीं अब 12 हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं। सोमवार को देश में 15,622 मरीज मिले और 73 लोगों की मौत हुई। पिछले एक हफ्ते से हर दिन 42 जानें जा रही हैं। यहां मरने वालों की कुल संख्या 10,810 हो गई है। 1.15 करोड़ आबादी वाले देश में 3.21 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 88,89,577 2,30,510 57,72,717
भारत 79,11,104 1,19,057 71,37,228
ब्राजील 53,94,128 1,57,163 48,35,915
रूस 15,31,224 26,269 11,46,096
फ्रांस 11,38,507 34,761 1,10,322
स्पेन 11,10,372 34,752 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 10,90,589 28,896 8,94,819
कोलंबिया 10,15,885 30,154 9,15,451
मैक्सिको 8,91,160 88,924 6,50,355
पेरू 8,88,715 34,149 8,07,636

रूस: 17 हजार से ज्यादा नए मामले
रूस में 24 घंटे में 17,347 नए केस मिले हैं और 219 की जान गई है। इसके साथ ही मरीजों की कुल संख्या 15.31 लाख हो गई है और 26,269 मौतें हो चुकी हैं। यहां अब तक 11.46 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। यहां राजधानी मॉस्को और आसपास के क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हैं।

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक हॉस्पिटल के बाहर मेडिकल स्टाफ प्रोटेक्टिव सूट पहने नजर आए। यहां अब तक 15 लाख से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं।

ईरान: तेहरान में प्रतिबंध बढ़ा
तेहरान समेत ईरान के कई हिस्सों में लॉकडाउन प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। देश के दो तिहाई प्रांतों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते हॉस्पिटल में बेड कम पड़ गए हैं। यह पश्चिम एशिया के सबसे प्रभावित देशों में से एक है। 24 घंटे में यहां 5,960 मरीज मिले हैं और 337 की मौत हुई है। एक टीवी चैनल के मुताबिक, देश में हर चार मिनट में एक मौत हो रही है। तेहरान में स्कूल, मस्जिद, दुकान, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक संस्थानों 20 नवंबर तक बंद रहेंगे।

ईरान में संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। महामारी के बीच राजधानी तेहरान में कुछ लोग मास्क पहनकर घूमते नजर आए।

नीदरलैंड: 10,343 नए मरीज मिले
नीदरलैंड में सोमवार को 10,343 मरीज मिले और 26 लोगों की जान गई। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एंड इनवायरमेंट ने ये जानकारी दी। देश में अब संक्रमितों की संख्या 3.01 लाख हो गए हैं और 7,072 मौतें हो चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेल्जियम में एक कोरोना मरीज को लाने जाने से पहले पीपीई कीट और प्रोटेक्टिव सूट पहनते एंबुलेंस स्टाफ।

China's Communist Party kicks off key meeting October 26, 2020 at 02:00AM

Airstrike in northwestern Syria kills 50 rebel fighters October 26, 2020 at 01:25AM

Xi's big carbon promise on the table as China's leaders meet October 26, 2020 at 12:51AM

Melbourne lockdown lifted after zero new cases recorded October 26, 2020 at 12:20AM

Air strikes on Syrian rebel camp kill 20 people October 26, 2020 at 12:04AM

The rebel source said Russian strikes targeted the Failaq al-Sham faction in their base close to the border with Turkey, killing 20. The UK-based Syrian Observatory for Human Rights put the death toll at 34, with dozens wounded.

पूर्व सॉलिसिटर जनरल 65 साल के साल्वे 56 साल की आर्टिस्ट से कल शादी करेंगे, सिर्फ 15 मेहमान आएंगे October 25, 2020 at 10:33PM

देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे दूसरी शादी करने जा रहे हैं। 38 साल लंबी शादीशुदा जिंदगी के बाद वह जून में अपनी पत्नी मीनाक्षी साल्वे से कानूनी रूप से अलग हो गए थे। उनकी होने वाली हमसफर कैरोलिन ब्रोसार्ड लंदन में रहती हैं और पेशे से आर्टिस्ट हैं। दोनों 28 अक्टूबर को चर्च में शादी करेंगे।

बताया जाता है कि साल्वे और कैरोलिन की मुलाकात एक आर्ट एग्जीबिशन में हुई थी। दोनों एक-दूसरे को करीब एक साल से जानते हैं। दोनों की यह दूसरी शादी है। हरीश साल्वे की 2 बेटियां हैं। 56 साल की कैरोलिन की भी 18 साल की एक बेटी है। साल्वे ने अपने इस रिश्ते के बारे में कहा कि वे और कैरोलिन थिएटर, क्लासिकल म्यूजिक और आर्ट का जुनून रखते हैं। यही बात उन्हें करीब लाई।

हरीश साल्वे का कहना कि हमारी शादी का कार्यक्रम बहुत छोटा होगा। इसमें 15 मेहमान ही शामिल होंगे। इनमें कैरोलिना का परिवार और साल्वे की ओर से कैमिला व नमिता पंजाबी शामिल होंगे। ब्रिटेन में इंडियन रेस्त्रां चलाने वालीं नमिता वहां का जाना-माना नाम हैं।

सबसे महंगे वकीलों में शुमार हैं साल्वे
वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे देश के सबसे महंगे वकीलों में से एक है। वह इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भारत की ओर से कुलभूषण जाधव की पैरवी कर चुके हैं। इसके अलावा वोडाफोन, मुकेश अंबानी, रतन टाटा और आईटीसी होटल्स के केस भी लड़ चुके हैं। जनवरी में उन्हें इंग्लैंड एंड वेल्स की क्वींस काउंसिल के लिए चुना गया। लंदन में रहते हुए भी वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में वकालत कर रहे हैं।

लॉकडाउन में भी चर्चित मामलों की पैरवी की
लॉकडाउन में भी वह सबसे व्यस्त वकीलों में शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कुछ हाई प्रोफाइल केस लड़े। इनमें फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट, जर्नलिस्ट अर्नब गोस्वामी और लोन मोरेटोरियम मामले में बैंक एसोसिएशन की ओर से पैरवी की। उनका कहना था कि लंदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहस करने में काफी सहज महसूस करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरीश साल्वे की होने वाली हमसफर कैरोलिन ब्रोसार्ड लंदन में रहती हैं और पेशे से आर्टिस्ट हैं। दोनों 28 अक्टूबर को चर्च में शादी करेंगे। - फाइल फोटो

Third attempt at Karabakh ceasefire quickly collapses October 25, 2020 at 09:07PM