Monday, October 26, 2020

बेल्जियम में 1 हफ्ते से हर दिन 12 हजार मामले मिल रहे, यहां मरीजों की संख्या 3.21 लाख के पार; अब तक 4.34 करोड़ केस October 26, 2020 at 03:46AM

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4.34 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 करोड़ 19 लाख 58 हजार 75 लोग रिकवर हो गए हैं। वहीं, 11.60 लाख लोगों की जान जा चुकी है। दुनियाभर में 24 घंटे में 1 लाख 20 हजार 741 मरीज मिले हैं और 1625 की मौत हुई है।

बेल्जियम में पिछले एक हफ्ते से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जहां एक हफ्ते पहले यहां हर दिन करीब 5 हजार मामले मिल रहे थे, वहीं अब 12 हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं। सोमवार को देश में 15,622 मरीज मिले और 73 लोगों की मौत हुई। पिछले एक हफ्ते से हर दिन 42 जानें जा रही हैं। यहां मरने वालों की कुल संख्या 10,810 हो गई है। 1.15 करोड़ आबादी वाले देश में 3.21 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 88,89,577 2,30,510 57,72,717
भारत 79,11,104 1,19,057 71,37,228
ब्राजील 53,94,128 1,57,163 48,35,915
रूस 15,31,224 26,269 11,46,096
फ्रांस 11,38,507 34,761 1,10,322
स्पेन 11,10,372 34,752 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 10,90,589 28,896 8,94,819
कोलंबिया 10,15,885 30,154 9,15,451
मैक्सिको 8,91,160 88,924 6,50,355
पेरू 8,88,715 34,149 8,07,636

रूस: 17 हजार से ज्यादा नए मामले
रूस में 24 घंटे में 17,347 नए केस मिले हैं और 219 की जान गई है। इसके साथ ही मरीजों की कुल संख्या 15.31 लाख हो गई है और 26,269 मौतें हो चुकी हैं। यहां अब तक 11.46 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। यहां राजधानी मॉस्को और आसपास के क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हैं।

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक हॉस्पिटल के बाहर मेडिकल स्टाफ प्रोटेक्टिव सूट पहने नजर आए। यहां अब तक 15 लाख से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं।

ईरान: तेहरान में प्रतिबंध बढ़ा
तेहरान समेत ईरान के कई हिस्सों में लॉकडाउन प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। देश के दो तिहाई प्रांतों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते हॉस्पिटल में बेड कम पड़ गए हैं। यह पश्चिम एशिया के सबसे प्रभावित देशों में से एक है। 24 घंटे में यहां 5,960 मरीज मिले हैं और 337 की मौत हुई है। एक टीवी चैनल के मुताबिक, देश में हर चार मिनट में एक मौत हो रही है। तेहरान में स्कूल, मस्जिद, दुकान, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक संस्थानों 20 नवंबर तक बंद रहेंगे।

ईरान में संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। महामारी के बीच राजधानी तेहरान में कुछ लोग मास्क पहनकर घूमते नजर आए।

नीदरलैंड: 10,343 नए मरीज मिले
नीदरलैंड में सोमवार को 10,343 मरीज मिले और 26 लोगों की जान गई। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एंड इनवायरमेंट ने ये जानकारी दी। देश में अब संक्रमितों की संख्या 3.01 लाख हो गए हैं और 7,072 मौतें हो चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेल्जियम में एक कोरोना मरीज को लाने जाने से पहले पीपीई कीट और प्रोटेक्टिव सूट पहनते एंबुलेंस स्टाफ।

No comments:

Post a Comment