Saturday, November 14, 2020

इजराइल ने अगस्त में ईरान में मार गिराया था अल कायदा का नंबर 2 कमांडर; 4 महीने बाद खुलासा November 14, 2020 at 09:42PM

7 अगस्त को ईरान की राजधानी तेहरान में एक शूटआउट हुआ था। तब इस बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हुई थी। लेकिन, अब जो खुलासा हुआ है, उससे दुनिया हैरान है। दरअसल, कार में मारे गए व्यक्ति का नाम अबु मोहम्मद अल मासरी था। वो आतंकी संगठन अल कायदा में नंबर दो की पोजिशन पर था। मासरी नैरोबी में 1998 में अमेरिकी दूतावास पर हमले का जिम्मेदार था। उसके साथ मारी गई लड़की का नाम मरियम मासरी था। वो अबु की बेटी और ओसामा बिन लादेन की बहू थी। लादेन के बेटे हमजा से उसका निकाह था।

इससे भी बड़ा खुलासा यह है कि अमेरिका और इजराइल ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद के एजेंट्स ने मासरी को भरे बाजार में मार गिराया था। एजेंट्स कहां गए? इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ईरान ने मामला छिपाया
तेहरान में 7 अगस्त को हुई फायरिंग और इसमें मारे गए एक महिला और एक पुरुष की मौत को सामान्य आपराधिक घटना माना गया था। उन्हें बेहद करीब से गोलियां मारी गईं थीं। बाइक सवार हमलावर भागने में कामयाब हो गए थे। ईरान सरकार ने घटना को छिपाने की कोशिश की। उसने कहा कि मारा गए शख्स का नाम हबीब दाऊद था। साथ में उसकी बेटी मरियम थी। दाऊद लेबनान का स्कॉलर था।

सोशल मीडिया पर जानकारी
सोशल मीडिया पर इस घटना पर कई बातें हो रहीं थीं। इसके बाद ईरान की न्यूज एजेंसी FARS ने अक्टूबर में कुछ जानकारी दी। तब सामने आया कि मारा गया व्यक्ति हबीब दाऊद नहीं अबु मोहम्मद अल मासरी था। साथ में उसकी बेटी मरियम थी। मरियम की शादी ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा से हुई थी।

पहचान पर शक कैसे हुआ
सीएनएन के मुताबिक, कुछ जर्नलिस्ट्स ने जानकारी जुटाई तो पता लगा कि हबीब दाऊद नाम से कोई स्कॉलर लेबनान में नहीं है। कुछ खबरों में कहा गया कि मारा गया व्यक्ति लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह से जुड़ा था। अक्टूबर मध्य में यूएई के एक जर्नलिस्ट ने दावा किया कि मारा गया व्यक्ति अल कायदा का नंबर दो कमांडर मासरी था। उसके साथ उसकी 27 साल की बेटी मरियम थी। दोनों कई साल से ईरान में रह रहे थे। ईरान सरकार फिर भी चुप रही।

इस तरह खुलती गईं परतें
न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट ने इजराइली सूत्रों के हवाले से अब मामले का खुलासा कर दिया है। मासरी वही कमांडर है जिसने 1998 में कीनिया की राजधानी नैरोबी में अमेरिकी एम्बेसी पर हमला कराया था। इसमें कई लोग मारे गए थे। वो लादेन और अल कायदा में अब नंबर वन अयमान अल जवाहिरी का बेहद करीबी थी। अमेरिका और इजराइल की खुफिया एजेंसियों को उसके ईरान में होने की जानकारी मिल चुकी थी। लेकिन, ऑपरेशन को इजराइली एजेंसी ने अंजाम दिया।

लादेन कनेक्शन
इजराइल और अमेरिका ने अब तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। 57 साल का मासरी मूल रूप से मिस्र का रहने वाला था। बताया जाता है कि अमेरिका में 9/11 हमले के बाद वो तेहरान चला गया था। लादेन के बेटे हमजा और मासरी की बेटी मरियम की शादी (जो मारी जा चुकी है) तेहरान में ही हुई थी। अमेरिकी सील कमांडोज ने जब पाकिस्तान के एबटाबाद में लादेन को मारा गिराया था, तब कुछ दस्तावेज और वीडियो मिले थे। इनमें से एक वीडियो हमजा और मरियम की शादी का भी था। मासरी पर अमेरिका ने 50 लाख डॉलर का इनाम रखा था। वो बहुत जल्द अल कायदा की कमान संभालने वाला था, क्योंकि जवाहिरी के बारे में कहा जा रहा है कि उसकी सेहत बेहद खराब हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अबु मोहम्मद अल मासरी अल कायदा में नंबर दो था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9/11 के बाद से ही वो ईरान में रह रहा था। 7 अगस्त को उसे तेहरान में मार गिराया गया था। अब यह सच्चाई सामने आई है।

China finds coronavirus on frozen beef November 14, 2020 at 06:27PM

The eastern Chinese city of Jinan said it has found the new coronavirus on beef and tripe, and on packaging for these products, from Brazil, New Zealand and Bolivia as China ramps up testing on frozen foods.

Post-Brexit borders to divide EU, UK citizens November 14, 2020 at 06:28PM

From that date, Britons will be treated by the EU as "third country" nationals, no longer enjoying freedom of movement to work, study or retire across the European Union and associated states.

Thousands march claiming Trump won US polls November 14, 2020 at 04:54PM

डोनाल्ड और मेलानिया के अलावा बाइडेन ने भारतीयों को दीपावली की बधाई दी; कमला बोलीं- साल मुबारक November 14, 2020 at 05:31PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, फर्स्ट लेडी मेलानिया ने भारतीय समुदाय को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उनके अलावा प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन और वाइस प्रेसिडेंट इलेक्ट कमला हैरिस ने भारतवासियों को रोशनी की त्योहार पर शुभकामनाएं दीं। भारतीय मूल की कमला हैरिस ने कहा- साल मुबारक।

ट्रम्प ने क्या कहा
व्हाइट हाउस से दीपावली के अवसर पर एक बयान जारी किया गया। इसमें राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- फर्स्ट लेडी और मैं आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। रोशनी के इस त्योहार में आप दोस्तों, पड़ोसियों और अपनों के साथ रहें और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में इसे मनाएं। अंधकार पर रोशनी, अज्ञान पर ज्ञान की विजय हो। हर घर में दिए जलेंगे। फिर चाहे वो घर हो, ऑफिस हो या पूजा स्थल। यह त्योहार हमें आशा और समर्पण का पारंपरिक संदेश देता है। इन्हें हमारे जीवन में लाता है।

ट्रम्प ने आगे कहा- अमेरिका आस्था में भरोसा करने वाला देश है। मुझे गर्व है कि मेरी सरकार ने नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों और उनकी आस्था की रक्षा की है। अमेरिकी जहां भी दियों से रोशनी करेंगे यह हमारी आजादी की रोशनी ही होगी। दुनिया में जहां भी दीपावली मनाई जा रही है, हम उन सभी लोगों को फिर एक बार इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं।

बाइडेन ने भी शुभकामनाएं
20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे और फिलहाल प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने कहा- लाखों हिंदू, जैन, सिख और बौद्धों को रोशनी के पर्व की बधाई। मैं और जिल बाइडेन आपको इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। आशा करते हैं कि आने वाला साल आपकी उम्मीदों, खुशियों और समृद्धि में उन्नति करेगा। साल मुबारक। बाइडेन 20 नवंबर को 78 साल के हो जाएंगे। वे अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे।

कमला हैरिस ने क्या कहा?
अमेरिकी इतिहास की पहली महिला उप राष्ट्रपति बनने जा रहीं भारतीय मूल की कमला हैरिस ने भी भारतीयों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसके लिए ट्वीट किया। हैरिस ने लिखा- हैप्पी दीपावली और साल मुबारक। डगलस (पति) और मैं आशा करते हैं कि दुनिया के हर हिस्से में आप सुरक्षित, स्वस्थ और आनंद से दीपावली मना रहे होंगे।
कमला ने पिछले हफ्ते चुनाव जीतने के बाद भारत की यादों को ताजा किया था। हैरिस की मां भारत से ताल्लुक रखती थीं। वाइस प्रेसिडेंट इलेक्ट कई भाषणों में उन यादों को ताजा करती आई हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फर्स्ट लेडी मेलानिया ने भारतीयों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। ट्रम्प चुनाव हार चुके हैं। हालांकि, अब तक उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया है।

As president-elect, Biden makes diplomacy dull again November 14, 2020 at 05:19PM

When Joe Biden spoke by phone Thursday with Prime Minister Scott Morrison, the president-elect's office said Biden hoped to work with him on "many common challenges" and the Australian leader said he would forward a study on how his country fought Covid-19 through contact tracing.

Egypt unveils 100 ancient wooden coffins November 14, 2020 at 05:27PM

Mexico surpasses 1 million Covid cases November 14, 2020 at 05:10PM

रिपब्लिकन पार्टी 2024 में ट्रम्प को ही राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाएगी, उसके पास विकल्प भी नहीं November 14, 2020 at 04:22PM

अमेरिका में 2020 का राष्ट्रपति चुनाव हो चुका है। डेमोक्रेट पार्टी के जो बाइडेन जीत चुके हैं। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अब भी हार मानने को तैयार नहीं हैं। बहरहाल, अब खबरें ये आ रही हैं कि रिपब्लिकन पार्टी 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प को ही फिर उम्मीदवार बना सकती है। इसकी वजह भी साफ है। पार्टी के पास ट्रम्प से ज्यादा ताकतवर और लोकप्रिय नेता नहीं है। हालांकि, तब तक ट्रम्प की उम्र 78 साल हो चुकी होगी।

ट्रम्प खुद इशारा कर चुके हैं
Axios और वॉशिंगटन पोस्ट ने हाल ही में दो रिपोर्ट्स पब्लिश कीं। इनमें कहा गया- ट्रम्प ने अपने करीबियों को बता दिया है कि 2024 में वे फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे। रिपब्लिकन पार्टी को GOP यानी ग्रैंड ओल्ड पार्टी भी कहा जाता है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प पार्टी पर पकड़ मजबूत कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने नेशनल कमेटी में अपनी कट्टर समर्थक रोना मैक्डेनियल को अपॉइंट किया। यही कमेटी सबसे आखिर में पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाती है।

क्या पार्टी मजबूर है
सीएनएन के मुताबिक, रिपब्लिकन पार्टी के पास अगले चुनाव के लिए ज्यादा विकल्प नहीं हैं। अगर हैं भी तो ट्रम्प के मुकाबले उनका कद काफी छोटा है। वे पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। 2020 के चुनाव में यह साफ हो गया कि उन्होंने बाइडेन को कितनी कड़ी टक्कर दी। वो भी तब जबकि ज्यादा प्री और पोस्ट पोल्स में उन्हें खारिज किया जा रहा था। ऐसा नहीं है कि ट्रम्प का पार्टी में विरोध नहीं है। कुछ विरोधी भी हैं, लेकिन वे भी जानते हैं कि ट्रम्प की लोकप्रियता को नकारना सत्ता में वापसी की राह बेहद मुश्किल कर देगा।

और कौन से नाम रेस में होंगे
वाइस प्रेसिडेंट माइक पेन्स, अरकंसास के सीनेटर टॉम कॉटन, मिसौरी सीनेटर जोश हॉवले, यूएन में एम्बेसेडर रहीं भारतीय मूल की निक्की हैली। ये वो नाम हैं जो अगर ट्रम्प नहीं लड़े तो दौड़ में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, ट्रम्प 2024 के लिए मन बना लेंगे तो ये सभी पीछे हट जाएंगे। रिपब्लिकन पार्टी के सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की है। पार्टी में ट्रम्प के विचारों को स्वीकार भी किया जाता है। 94% रिपब्लिकन्स मानते हैं कि ट्रम्प ने पार्टी एजेंडे को बखूबी लागू किया। कट्टरपंथी धड़े में 97% लोग उनके पक्ष में हैं। जाहिर सी बात है अगर ट्रम्प 2024 के लिए हामी भरेंगे तो फिर कोई और नेता सामने नहीं आएगा।

लेकिन, कुछ सवाल भी
अब सवाल ये है कि क्या ट्रम्प का रास्ता इतना ही आसान है, जितना माना जा रहा है। इसका जवाब है- नहीं। ट्रम्प 2024 में 78 साल के होंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिहाज से ये ज्यादा उम्र है। दूसरी बात। उनके खिलाफ कई आरोप हैं और राष्ट्रपति पद से हटते ही उन्हें कई केसों का सामना करना पड़ सकता है। अगर कानूनी पेचीदगियां नहीं हुईं तो ट्रम्प अगले चुनाव में फिर नजर आ सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डोनाल्ड ट्रम्प 2024 में फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं। रिपब्लिकन पार्टी इस बारे में विचार कर सकती हैं। (फाइल)

अमेरिका में एक दिन में 1.77 लाख केस, साउथ कोरिया में संक्रमण की तीसरी लहर November 14, 2020 at 03:58PM

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार सुबह 5.43 करोड़ के पार हो गया। 3 करोड़ 78 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 13 लाख 17 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। अमेरिका में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार और शनिवार के बीच यहां एक लाख 77 हजार मामले सामने आए। दूसरी तरफ प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन भी एक्टिव हो गए हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी कोरोना टास्क फोर्स के साथ मीटिंग की। साउथ कोरिया में संक्रमण की तीसरी लहर सामने आ रही है। यहां फिर तीन अंकों में मामले सामने आने लगे हैं।

अमेरिका में हालात खराब
अमेरिकी अस्पतालों में एक बार फिर मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। शनिवार को यहां एक लाख 77 हजार नए मामले सामने आए। ओरेगन और मिशिगन में संक्रमण बेहद तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए यहां कुछ प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। वैसे कुल मिलाकर 10 राज्य ऐसे हैं जहां संक्रमण का खतरा दूसरे राज्यों के मुकाबले ज्यादा है। दूसरी तरफ, कोविड-19 पर सियासत भी जारी है। चुनाव हारने के बावजूद ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन महामारी के खतरे को गंभीरता से नहीं ले रही है। वहीं, प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन इस मामले को लेकर ज्यादा एक्टिव हैं। शनिवार सुबह उन्होंने अपनी कोरोना टास्क फोर्स के साथ मीटिंग की। बाइडेन 20 जनवरी को शपथ लेंगे।

साउथ कोरिया सतर्क
दक्षिण कोरिया की हेल्थ मिनिस्ट्री ने माना है कि देश में संक्रमण की तीसरी लहर सामने आ चुकी है। लगातार आठवें दिन यहां 200 से ज्यादा मामले सामने आए। मिनिस्ट्री द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया है कि शनिवार को कुल 208 केस सामने आए। सरकार ने एक बार फिर संकेत दिए हैं कि वो तीसरी लहर को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएगी। जनवरी से मार्च के बीच यहां पहली लहर थी। जून से अगस्त के बीच दूसरी और अब तीसरी लहर है। हालांकि, हेल्थ मिनिस्ट्री ने ये भी कहा है कि संक्रमण की मुख्य वजह विदेश से आने वाले लोग हैं। शनिवार को दर्ज किए गए 208 में से 176 मामले इम्पोर्टेड बताए गए हैं।

शनिवार को दक्षिण कोरिया के सियोल में अपने पपी के साथ एक व्यक्ति। देश में संक्रमण की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। सरकार ने फिर सख्त कदम उठाने की तरफ इशारा किया है।

फ्रांस के अस्पतालों में कम हुए मरीज
फ्रांस में सख्त लॉकडाउन दो हफ्ते बढ़ाने का फैसला किया गया है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है, एक हफ्ते पहले तक यह सरकार के लिए चिंता की सबसे बड़ी वजह थी। हेल्थ एजेंसी ने अपने बयान में कहा- गुरुवार और शुक्रवार के बीच सिर्फ 22 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती हुए। इसके एक दिन पहले यानी बुधवार को 726 मरीज अस्पतालों में भर्ती कराए गए थे। फ्रांस में दो हफ्ते पहले एक महीने के लिए लॉकडाउन किया गया था। मियाद खत्म होने के पहले ही इसे दो हफ्ते और बढ़ा दिया गया।

स्पेन में हिंसा जारी
स्पेन में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। इस बीच, सरकार ने कोविड-19 के रोकथाम के लिए कई तरह की प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। लोग नाराज हैं। लोगों का कहना है कि सरकार जानबूझकर लोगों की आजादी छीनना चाहती है। कई जगह अराजकता का माहौल बन गया है। लोगों ने स्टोर्स लूट डाले। यहां मैड्रिड, लोगोना, मलेगा, सांताडर जैसे कई शहरों में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। बवाल में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सरकार ने यहां अमेरिका, ब्रिटेन समेत 65 देशों से पहुंचने वाले लोगों के लिए 72 घंटे पहले की कोविड-19 रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। जिसके पास निगेटिव रिपोर्ट होगी उसे ही स्पेन में एंट्री मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका के नेब्रास्का में शनिवार को कोविड वॉर्ड में जाने से पहले तैयारी करते हेल्थ वर्कर। देश में लगातार आठवें दिन एक लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए।

भारतीय मूल के अहमद खान होंगे जो बाइडेन के राजनीतिक सलाहकार? जानें इस दावे का सच November 14, 2020 at 02:45PM

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर दावा एक शख्स के साथ खड़े जो बाइडेन की फोटो वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि बाइडेन के साथ खड़े शख्स का नाम अहमद खान है, और वे अमेरिका में राष्ट्रपति के राजनीतिक सलाहकार होंगे। ​​​​​​

8 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित हुए। इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को हराकर बहुमत हासिल किया था।

और सच क्या है ?

  • इंटरनेट पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। जिससे पुष्टि होती हो कि जो बाइडेन ने किसी भारतीय मूल के व्यक्ति को अपना राजनीतिक सलाहकार नियुक्ति किया है।
  • वायरल फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें 5 साल पुरानी एक फेसबुक पोस्ट में यही फोटो मिली। ये फोटो खुद अहमद खान ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए बताया है कि, फोटो वाइस प्रेसिडेंट रेसिडेंस की हैं। मतलब साफ है कि फोटो का साल 2020 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

  • 5 साल पुरानी फेसबुक पोस्ट से ये साफ हो गया कि फोटो का हाल के अमेरिकी चुनाव से कोई संबंध नहीं है। लेकिन, वायरल मैसेज का ये दावा सही निकला की फोटो में खड़े शख्स का नाम अहमद खान है। क्योंकि 5 साल पहले अहमद खान नाम के हैंडल से ही फोटो पोस्ट की गई थी।
  • पड़ताल के अगले चरण में हमने ये पता लगाना शुरू किया कि वायरल फोटो किसी ईवेंट की है। यानी अहमद खान जो बाइडेन के साथ क्या कर रहे हैं।
  • दावे से जुड़ की-वर्ड को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइट पर 4 साल पुराना आर्टिकल मिला। इस आर्टिकल से पता चलता है कि अहमद खान ‘ड्राफ्ट बाइडेन 2016’ संगठन का हिस्सा थे।
  • ‘ड्राफ्ट बाइडेन 2016’ संगठन, जो बाइडेन के चुनावी कैम्पेन का अहम हिस्सा था। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले उनके समर्थकों ने भी ऐसा ही एक संगठन बनाया था।
  • चुनाव जीतने के बाद जो बाइडेन ने 500 सदस्यों वाली ट्रांजिट टीम का गठन किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस टीम में 13 भारतीय मूल के सदस्य हैं। इन 13 सदस्यों में अहमद खान नाम का कोई शख्स नहीं है। जैसा कि वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है।
  • साफ है कि सोशल मीडिया पर पांच साल पुरानी फोटो के आधार पर ये झूठा दावा किया जा रहा है कि जो बाइडेन ने अहमद नाम के भारतीय नागरिक को अपना राजनैतिक सलाहकार नियुक्त किया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ahmad Khan of Indian origin will be Biden's political advisor

महामारी के दौर में पास्ता दुनिया की पसंद बना, इटली से पास्ता का निर्यात 30% बढ़ा, पिज्जा की तरह पॉपुलर हो रहा है November 14, 2020 at 02:29PM

कोरोना काल में दुनियाभर में लोगों की खानपान की आदतों में बड़े बदलाव हुए हैं। इटली के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा पास्ता पसंद करते रहे हैं। इटली में हर साल प्रति व्यक्ति 23 किलो पास्ता खाता है, लेकिन हाल ही में लॉकडाउन के दौर में दुनियाभर में इसकी मांग तेजी से बढ़ी है।

इटली से पास्ता दुनियाभर में जाता है। यहां जितना पास्ता उत्पादन होता है उसका 60% निर्यात होता है। मोटे तौर पर यहां से यूरोप और अमेरिका में पास्ता जाता है। इतालवी सांख्यिकी कंपनी आईएसटीएटी के अनुसार इस साल पहले छह महीनों में पास्ता का निर्यात पिछले माह से 30% बढ़ गया।

सबसे प्रतिष्ठित पास्ता निर्माता कंपनी बैरिला ने पिछले 12 महीनों में दुनिया भर में 4.2 बिलियन डॉलर की सकल बिक्री की है। कंपनी के मुख्यालय से रोज 1,000 टन का उत्पादन हो रहा है। इतना ही नहीं कठोर लॉकडाउन के बीच भी जारी रहा था। इधर जर्मनी में बैरिला के बैस्टियन डाइगेल कहते हैं कि बैरिला कारखानों ने पहले से कहीं अधिक पास्ता का उत्पादन किया है। साथ ही इसकी कीमतें भी बढ़ी हैं।

वर्ल्ड वाइड पास्ता ऑर्गेनाइजेशन के लुइगी क्रिस्टियानो लॉरेंजा कहते हैं कि महामारी के बाद भी पास्ता को लेेकर लोगों की पसंद बढ़ती रहेगी। दुनिया भर में पास्ता की खपत 1999 में 70 लाख टन थी, जो पिछले 12 महीनों में तेजी से बढ़कर 160 लाख टन हो गई है। वे कहते हैं कि पास्ता सस्ता भी है और स्वादिष्ट भी। यह सभी की पसंद बन रहा है। बच्चों के बीच यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अफ्रीका और एशिया में इसे पसंद करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, खास तौर पर महामारी के दौर में आर्थिक संकट झेल रहे लोगों के बीच यह तेजी से बढ़ा है।

भारत में लॉकडाउन में खपत तीन से चार गुना बढ़ी

मार्केट रिसर्च कंपनी आईएमएआरसी की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय पास्ता बाजार का आकार 2019 में 391.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो 2024 तक यूएस 821.9 मिलियन डॉलर के मूल्य तक पहुंचने का अनुमान है। यह इस दौरान सालाना 16% दर से बढ़ेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार पास्ता काे लेकर भारत में भी लॉकडाउन के दौरान रुचि बढ़ी। लॉकडाउन के शुरुआती तीन चार महीनाें में ही भारत में इसकी खपत तीन से चार गुना बढ़ गई थी। हमारे यहां यह पिज्जा की तरह पॉपुलर होता जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pasta became the world's choice in the epidemic, pasta exports from Italy increased by 30%, becoming popular like pizza

Fleeing Tigray war, Ethiopians cross river into Sudan November 14, 2020 at 07:20AM

Britain's Prince Charles celebrates 72nd birthday November 14, 2020 at 05:37AM

Biden likely to break barriers, pick woman to lead Pentagon November 14, 2020 at 04:43AM

President-elect Joe Biden is expected to take a historic step and select a woman to head the Pentagon for the first time, shattering one of the few remaining barriers to women in the department and the presidential Cabinet.

Armenia says 2,317 soldiers dead in Karabakh conflict November 14, 2020 at 01:54AM

Central Vietnam prepares for evacuations ahead of typhoon November 14, 2020 at 02:21AM

Iran mocks al-Qaeda No. 2 killed in Tehran report November 14, 2020 at 12:59AM

Iran on Saturday dismissed a US newspaper report that Al-Qaeda's second-in-command was killed in Tehran by Israeli agents as "made-up information" and denied the presence of any of the Sunni jihadist group's members in the Islamic republic. The New York Times said Abdullah Ahmad Abdullah was secretly shot and killed in Tehran by Israeli operatives on a motorcycle at Washington's behest.

Afghan forces capture 'mastermind' of Kabul university attack November 13, 2020 at 11:23PM

Afghan forces have captured the "mastermind" of a brutal attack on Kabul University when militants stormed classrooms and gunned down dozens of students earlier this month, a top official said Saturday.