Thursday, October 1, 2020

सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती बढ़ाकर युवक ने नौ लोगों को जान से मारा, कोर्ट में उसके वकील ने कहा- सभी हत्याएं मरने वालों की मर्जी से हुई October 01, 2020 at 03:27AM

जापान में 29 साल के युवक तकाहिरो शिरैशी ने ट्विटर के जरिए दोस्ती बढ़ाकर 9 लोगों की हत्याएं की। लोकल मीडिया के मुताबिक, उसने बुधवार को कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि, शिरैशी के वकील ने कोर्ट में दलील दी उसके मुवक्किल की सजा कम की जाए, क्योंकि उसने खुदकुशी करने की इच्छा जाहिर करने वाले लोगों की हत्याएं की है। जिन लोगों का कत्ल हुआ उन्होंने खुद को जान से मारने की सहमति दी थी।

सरकारी मीडिया एनएचके के मुताबिक, शिरैशी पर दुष्कर्म, हत्या करने और मृतकों के शव को टुकड़ों में काटकर उनके अंगों को कूल बॉक्स में रखने का भी आरोप है। उसने कोर्ट में माना कि उसके ऊपर लगाए गए सभी आरोप सही हैं।

कैसे करता था हत्याएं
आरोपी युवक ट्विटर के जरिए खुदकुशी करने की बात ऑनलाइन पोस्ट करने वाले 15 से 26 साल के लोगों से संपर्क करता था। शिरैशी ऐसे लोगों से कहता था कि वह उनकी खुदकुशी की योजना में मदद कर सकता है। यहां तक कि उनके साथ खुद भी मर सकता है।

हत्या साबित होने पर फांसी हो सकती है

अगर शिरैसी पर हत्या के आरोप साबित होते हैं तो जापान के कानून के मुताबिक उसे फांसी की सजा हो सकती है। वहीं, अगर मारे गए लोगों की मर्जी से उनकी हत्या करने की बात साबित होती है तो छह महीने से लेकर सात साल की सजा होगी। यही वजह है कि उसके वकील कोर्ट में यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।

शिरैशी तीन साल पहले गिरफ्तार हुआ था

शिरैशी को पुलिस ने तीन साल पहले एक 23 साल की महिला के लापता होने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उस महिला ने लापता होने से पहले खुदकुशी करने की बात ट्वीट की थी। महिला के भाई ने अपनी बहन का ट्विटर हैंडल खोला था, जिसके बाद उसे शिरैशी का ट्विट हैंडल संदेहास्पद लगा और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। पुलिस जब शिरैशी के घर पहुंची तो वहां से टुकड़ों में बंटे 9 शव और 240 हड्डियां मिली थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंह छुपाने की कोशिश करता यह युवक जापान का ताहिरो शिरैशी है। इस पर सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर नौ लोगों की हत्या करने का आरोप है।- फाइल फोटो

No comments:

Post a Comment