Thursday, January 9, 2020

आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए प्रिंस हैरी-मेगन शाही वरिष्ठता छोड़ेंगे, इनकी शादी में जनता के 297 करोड़ रु. खर्च हुए थे January 09, 2020 at 02:26AM

लंदन.ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केलने राजपरिवार की ओर से मिलीवरिष्ठता छोड़ने का ऐलनाकिया है। दोनों ने बुधवार को अपनी वेबसाइट और इंस्टाग्राम पर कहा कि वे शाही परिवार के 'वरिष्ठ' सदस्य के पद से अलग हो रहे हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए योजना बना रहे हैं। प्रिंस हैरी और मेगन की शादी मई2018 में हुई थी। तब इनकी शादी में जनता के 3.2 करोड़ पाउंडकरीब (297 करोड़ रुपए) खर्च हुए थे। इसके अलावा हाल ही में दोनों ने विंडसर पैलेस स्थित अपने घर के रेनोवेशन मेंही 24 लाख पाउंड(करीब 22 करोड़ रु.) लगा दिए थे।

प्रिंस हैरी महारानी एलिजाबेथ-IIके पोते हैं। ब्रिटिश राज सिंहासन के लिए वे अपने पिता प्रिंस चार्ल्स, भाई प्रिंस विलियम और उनके तीन बच्चों के बादछठे नंबर के दावेदार हैं।

हैरी-मेगन के फैसले से शाही परिवार नाराज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस हैरी और मेगन ने इस बारे में शाही परिवार के किसी सदस्य से चर्चा नहीं की। उनके इस फैसले पर महारानी की तरफ से नाराजगी जाहिर करने की भी खबरें हैं। वहीं, प्रिस हैरी के भाई प्रिंस विलियम भी इस फैसले से नाराज बताए गए हैं।

यूके और उत्तरी अमेरिका में बड़ा होगा बेटा, परिवार की कद्र सीखेगा

हैरी और मेगन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कई महीनों तक विचार करने और आपसी बातचीत के बाद हमने यह फैसला किया।उन्होंने लिखा,“यह फैसला शाही परिवार में नई परंपराकी शुरुआत होगी। हमअपना आगे का समयमहारानी की सेवा में रहते हुएयूकेऔर उत्तरी अमेरिका में बिताएंगे। उन्होंने कहा, “यह भौगोलिक संतुलन हमें अपने बेटे को शाही परिवार की परंपराओं की कद्र करते हुए बड़ा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा हमें अपने परिवार के अगले अध्याय और नए चैरिटी शुरू करने के बारे में सोचने का मौका मिलेगा।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ ‘मेग्जिट’

प्रिंस हैरी और मेगन के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर रॉयल फैमिली के इस कदम के चर्चे शुरू हो गए। लोगों ने इसे ब्रेग्जिट की ही तर्ज पर मेग्जिट नाम दे दिया। ट्विटर पर कई लोगों ने इश फैसले का स्वागत किया। वहीं कुछ लोगों ने उनका मजाक भी बनाया। एक यूजर ने लिखा, “रॉयल फैमिली ऐसे बर्ताव कर रही है, जैसे दोनों ने मैसेज कर के उनसे ब्रेकअप कर लिया।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “यह न्यूज रॉयल परिवार पर बम गिराने जैसी थी।”

मई में दिया था बेटे को जन्म

मई 2018 में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी हुई थी। ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन के शाही शादी की परंपरा के हिस्से के तौर पर अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी दुल्हन मेगन मर्केल को ससेक्स के ड्यूक और डचेस का खिताब दिया। प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल ने 5 मई में बेटे को जन्म दिया था। इस बच्चे का नाम आर्ची रखा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रिंस हैरी और मेगन की शादी मई 2018 में हुई थी।

No comments:

Post a Comment