Sunday, February 2, 2020

लंदन में युवक ने कई लोगों को चाकू मारा; पुलिस ने हमलावर को गोली मारी, इसे आतंकी वारदात बताया February 02, 2020 at 06:31AM

लंदन. रविवार शाम (भारतीय समयानुसार) को दक्षिणी लंदन के स्ट्रेथेम इलाके में एक व्यक्ति कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। मैट्रोपोलिटिन पुलिस ने इसे आतंकी वारदात बताया है।

स्थानीय समय के मुताबिक, दोपहर 2 बजे स्ट्रेथम हाई रोड पर स्थित एक सुपरमार्केट के बाहर पुलिस ने इस हमलावर को गोली मारी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर ने अपने शरीर पर चमकीले रंग के कनस्तर बांध रखे थे। लंदन एंबुलेंस सर्विस ने कहा- स्ट्रेथेम हाई रोड पर हुई घटना के बाद घायलों की मदद के लिए पर्याप्त अमला भेजा गया है।

सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीरें शेयर की गईं

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में सशस्त्र पुलिस की टुकड़ियां एक व्यक्ति की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही थीं। इसके बाद पुलिस ने सड़क को बंद करके लोगों को वहां से दूर रहने की सलाह दी। कुछ लोगों ने कहा कि घटनास्थल पर हैलीकॉप्टर से सर्चिंग भी की जा रही थी। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की निगरानी सख्त कर दी है।

29 नवंबर को आतंकी ने दो लोगों की जान ली थी

29 नवंबर को भी लंदन में आतंकी हमला हुआ था। जब पाकिस्तानी मूल के उस्मान खान (28) नाम के सजायाफ्ता आतंकी ने लंदन ब्रिज पर दो लोगों को मार डाला था।हमलावर ने ब्रिज पर मौजूद लोगों को खुद को उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी थी। मारा गया आतंकी2012 में बम विस्फोट की साजिश रचने कादोषी पाया गया था। दिसंबर 2018 में उसे जमानत पर छोड़ा गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लंदन में चाकूबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए।

No comments:

Post a Comment