Sunday, February 2, 2020

चीन ने 10 दिन में 1000 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया, सोमवार से इसे चालू कर दिया जाएगा February 02, 2020 at 07:39AM

वुहान. चीन में कोरोनावायरस से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इससे निपटने के लिए सरकार नेहुवई प्रांत केवुहान में 10 दिन में 1000 बेड वाला अस्पताल बनाया है। रविवार को इसका काम रिकॉर्ड वक्त में पूरा कर लिया गया। अस्पताल में सोमवार से कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों को लाना शुरू कर दिया जाएगा। इसे करीब 2 लाख69 हजारवर्ग फीट में बनाया गया है। चीन में अब तककोरोनावायरस से 304 लोगों की मौत हो चुकी है।

वुहान प्रशासन ने इस अस्पताल का काम 24 फरवरी को शुरू किया था,क्योंकि इसवायरस से सबसे ज्यादा यही शहर प्रभावित है।तेजी से निर्माण और मदद के लिए पूरे देश से इंजीनियरों को बुलाया गया था। इस इमारत को पूर्व निर्मित स्ट्रक्चर से तैयार किया गया। साथ ही इलाज की सभी आधुनिक सुविधाएं और उपकरण जुटाए गए हैं। कुछ को अस्पताल में इंस्टॉल कर दिया और कुछ उपकरण बाहर से मंगाए जा रहे हैं। इसकेलिए सीधे फैक्ट्रियों और दूसरे शहरों के अस्पताल से संपर्क साधा गया है।

तेजी से निर्माण और मदद के लिए पूरे देश से इंजीनियरों को बुलाया गया था।

चीन की आर्मी के हाथ में है कंट्रोल
इस अस्पताल का कंट्रोल चीन की आर्मी के हाथ में है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के करीब 1400 मिलिट्री मेडिकोज को लाया गया है। वुहान में करीब एक करोड़ से ज्यादा लोग घरों में बंद हैं। वहीं, पूरे देश में 14 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है।

2002-2003 मेंसार्स वायरस के वक्त भीबीजिंग में एकअस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था।

सार्स वायरस के वक्त 7 दिन में बनाया था अस्पताल

  • सार्स वायरस से 2002-2003 में चीन और हॉन्गकॉन्ग में लगभग 650 लोग मारे गए थे। उस वक्त भी बीजिंग मेंछह एकड़ में सिर्फ सात दिन में एक अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था। इसमें 1000 बेड की व्यवस्था थी। इसमें करीब 7 हजार बिल्डर ने सहयोग दिया था।
  • कोरोना वायरस का पहला केस वुहान शहर में 31 दिसंबर को मिला था। कोरोनो वायरस एसएआरएस (सीवियर एक्यूट रेसिपिरेटरी सिंड्रोम-सार्स) जैसा होने के कारण खतरा बना हुआ है। गुरुवार सुबह वुहान से बाहर जाने वाली सभी उड़ानों और ट्रेनों को बंद कर दिया गया था।
  • चीन के अधिकारियों ने हुआनगांग और इझोऊ में भी यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। दोनों शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ट्रेनें रोक दी गई है। लोगों को बिना कारण घर से निकलने से मना किया गया है।
24 जनवरी को काम शुरू हुआ था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अस्पताल की इमारत को पूर्व निर्मित स्ट्रक्चर से तैयार किया गया है।

No comments:

Post a Comment