Monday, January 20, 2020

न्यू साउथ वेल्स में धूल भरी आंधी, दिन में ही अंधेरा छाया; विक्टोरिया में चेतावनी जारी January 20, 2020 at 12:27AM

न्यू साउथ वेल्स (ऑस्ट्रेलिया). ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में रविवार को धूल भरी आंधी की वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो शेयर किए गए। इसमें न्यू साउथ वेल्स के आसपास के शहरों में धूल भरी आंधी दिख रही है।

मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि पार्क्स शहर में हवाओं की रफ्तार 94 किमी/घंटा थी। जबकि डुब्बो शहर में 107 किमी/घंटा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक रोज बर्र ने कहा कि रविवार को न्यू साउथ वेल्स के मध्य, उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बारिश भी हुई।

विक्टोरिया में सबसे ज्यादा 56.6 मिमी बारिश हुई

राज्य आपातकालीन सेवा को रविवार सुबह से सहायता के लिए 1453 फोन आए। इनमें इमारत ध्वस्त होने के 1000 से ज्यादा कॉल थे। विक्टोरिया के पूर्वी गिप्सलैंड में सबसे ज्यादा 56.6 मिमी बारिश हुई। मेलबर्न के उत्तर-पूर्व में गरज के साथ तेज आंधी चली। ज्यादातर इलाकों में 10 से 15 मिमी बारिश हुई, जबकि डॉनकास्टर में 27 मिमी बारिश हुई।

लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया

कुछ इलाकों में ओलावृष्टि से बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। विक्टोरिया की आपातकालीन सेवा मंत्री लिसा नेविल का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बाढ़ और तेज आंधी देखीजा सकतीहै। विक्टोरिया में रविवार को इमरजेंसी वॉर्निंग जारी की गई है। यहां 14 बुशफायर जल रहे हैं। पास्टोरिया में आग की वजह से लोगों की जान को खतरा था। हालांकि, बाद में इस पर काबू पा लिया गया। आपातकालीन चेतावनी के तहत लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। विक्टोरिया में भयंकर तूफान और फ्लैश बाढ़ की चेतावनी भी दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Australia: Huge dust storms in Australia hit central New South Wales

No comments:

Post a Comment