Sunday, January 5, 2020

बुजुर्ग महिला ने 117 वां जन्मदिन मनाया, दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित इंसान बनी January 05, 2020 at 02:12AM

टोक्यो. जापान की काने तनाका ने रविवार को अपना 117 वां जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित इंसान बन गई हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक तनाका का जन्मदिन 2 जनवरी को था लेकिन इसके तीन दिन बाद उन्होंने एक नर्सिंग होम में इसे अपने दोस्तों, परिवार के सदस्योंऔर अस्पताल के कर्मचारियों के साथ सेलिब्रेट किया।

इससे पहले दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति का खिताब जापान की ही एक अन्य महिला चियो मियाको के नाम था जिनका 117 की उम्र में पिछले साल जुलाई में निधन हो गया था।

तनाका के 8 पोते-पोतियां हैं

तनाका का जन्म 2 जनवरी 1903 को हुआ था। उनके आठ भाई-बहनों में वह सातवें नंबर की थी। 19 साल की उम्र में तनाका की शादी हिदेओ तनाका से हुई और उनके चार बच्चे हैं। बाद में उन्होंने एक बच्चे को गोद भी लिया। उनके 8 पोते-पोतियां हैं। तनाका के पति और सबसे बड़े बेटे की मौत द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हो गई थी। उसके बाद से वे एक दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती थी।

गिनिज वर्ल्ड रिकार्ड दे चुका हैखिताब

तनाका को पिछले साल 9 मार्च काे ही 116 साल 66 दिन पूरे करने के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड ने दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का प्रमाणपत्र दे दिया था। इसमें लिखा गया था कि उनकी उम्र जापान की तेजी से बूढी होती आबादी का प्रतीक है। जापान में जन्मदर में तेजी से गिरावट आ रही है। इससे वहां पर भविष्य में मजदूरों की कमी होने और अर्थव्यवस्था प्रभावित होने की चिंता जाहिर की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जापान की रहने वाली तनाका का जन्म 2 जनवरी 1903 को हुआ था।

No comments:

Post a Comment