Monday, June 15, 2020

ट्रम्प आज पुलिस रिफॉर्म के एक आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे, अश्वेत व्यक्ति फ्लॉयड और ब्रुक्स की हत्या के बाद कानून बनाने की मांग तेज June 15, 2020 at 07:19PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि वे मंगलवार को पुलिस रिफॉर्म को लेकर एक आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। 25 मई को अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद से प्रदर्शनकारी पुलिस कीक्रूरता और नस्लवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि हम देश में बेहतर कानून-व्यवस्था चाहते हैं। हम चाहते हैं कि यहां सभी को बराबर न्याय मिले। व्हाइट हाउस ने भी सोमवार को ट्वीट किया- राष्ट्रपति हर तरह से इस कानून के पक्ष में हैं। इस कानून के आने से पुलिस अफसरों के व्यवहारऔर गलत बर्ताव की शिकायतों को सार्वजनिक करना पड़ेगा। पहले इसे गुप्त रखा जाता था।

हमें पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं: ब्रुक्स के रिश्तेदार

जॉर्जिया में 12 जून को एक 27 वर्षीय अफ्रीकी-अमेरिकी रेशर्ड ब्रुक्स की एक पुलिस अधिकारी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस रिफॉर्म को लेकर मांग और तेज हो गई। इस घटना के बाद अटलांटा में लोग सड़कों पर उतर आए। ब्रुक्स के रिश्तेदार ने सोमवार को कहा कि पुलिस परहमारा भरोसा बिल्कुल खत्म हो गया है। यह तभी बदल सकता है, जब पुलिस विभाग में कोई बड़ा बदलाव किया जाए।

ट्रम्प ने ब्रुक्स मामले को लेकर सोमवार को कहा कि यह घटना बहुत ही परेशान करने वाला है। यह बेहद भयावह स्थिति है। मैं काफी करीब से इस पर नजर रख रहा हूं।

ब्रुक्स को गोली मारने वालापुलिस अफसर बर्खास्त

फ्युल्टन काउंटी मेडिकल एक्जामिनर के ऑफिस ने रविवार को कहा कि ब्रुक्स को पुलिस ने दो गोली मारी थी। इसके बाद उसका ऑर्गन फेल हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। जिस पुलिस अफसर ने उसे गोली मारी थी, उसे बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, दूसरे पुलिस अफसर को प्रशासनिक ड्यूटी में भेज दिया गया।

घटना के बाद अटलांटा पुलिस चीफ का इस्तीफा

जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, घटना 12 जून की है। रेशर्ड ब्रूक्स पार्किंग में कार में सो रहा था। पुलिस अफसरों को वह नशे में लगा। पूछताछ के दौरान उसकी पुलिस से झड़प हो गई। ब्रूक्स एक अफसर की टेजर (छोटी गन) छीनकर भागा। दूसरे अफसर ने उसका पीछा किया। इतने में ब्रूक्स पलटा और उसने अफसर पर टेजर तान दी। तभी अफसर ने उस पर गोली चला दी थी।इस घटना के बाद अटलांटा के पुलिस चीफ ने इस्तीफा दे दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में कहा कि हम देश में बेहतर कानून-व्यवस्था चाहते हैं।

No comments:

Post a Comment