Monday, June 15, 2020

बीजिंग में सभी इंडोर स्पोर्ट्स सेंटर और थिएटर बंद, यहां चार दिन में 106 मामले सामने आए; दुनिया में अब तक 81.12 लाख संक्रमित June 15, 2020 at 04:29PM

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 39 हजार 050 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 81 लाख 12 हजार 577 हो गया है। अब तक 42 लाख 13 हजार 182 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। चीन की राजधानी बीजिंग में संक्रमण की दूसरी लहर सामने आ रही है। यहां तीन दिन में 106 मामले सामने आ चुके हैं। सरकार ने राजधानी के सभी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और थिएटर बंद कर दिए हैं।

बीजिंग : कुछ हिस्सों में लॉकडाउन
बीजिंग में संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी। शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थिएटर और सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। यहां चार दिन में कुल 106 मामले सामने आए। यहां कुल 46 हजार लोगों के टेस्ट कराए जा रहे हैं। रविवार और सोमवार के बीच इनमें से 20 हजार लोगों के टेस्ट करा लिए गए।

मिस्र : एक दिन में 97 लोगों की मौत
मिस्र में एक दिन में 97 लोगों की मौत हुई। मरने वालों का कुल आंकड़ा 1672 हो गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- 24 घंटे में यहां 1691 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 46 हजार 289 हो गई। 12 हजार 329 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मिस्र डब्ल्यूएचओ के संपर्क में है। देश में पहला मामला 14 फरवरी को सामने आया था। पहली मौत आठ मार्च को हुई थी। 25 मार्च से रात में कर्फ्यु का फैसला किया गया था।

मिस्र के काहिरा एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग कराती महिला। देश में संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। इस बीच सरकार ने कहा है कि वो जल्द ही टूरिज्म इंडस्ट्री को फिर शुरू करेगी। हालांकि, तारीख तय नहीं की गई है। (फाइल)

इजराइल : एक दिन में 182 नए मामले
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 24 घंटे में 182 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 19 हजार 237 हो गई। 26 साल के युवक की मौत हो गई। हालांकि, अब तक 15 हजार 415 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। सरकार ने कहा है कि स्कूल अब 20 जून के बजाए 1 जुलाई तक खोले जाएंगे।

इजराइल के तेल अवीव एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री। इजराइल ने इस महीने की शुरुआत में संक्रमण पर लगभग काबू कर लिया था। लेकिन, जैसे ही पाबंदियां हटीं। देश के कुछ हिस्सों में संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे। (फाइल)

अमेरिका : मामले 21 लाख के पार
जॉन हॉपकिंस यूनीवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में मामले 21 लाख के पार पहुंच गए हैं। न्यूयॉर्क राज्य में सबसे ज्यादा 3 लाख 83 हजार 944 मामले हैं। यहां 30 हजार 825 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी, कैलिफोर्निया, इलिनोइस और मैसाचुसेट्स में एक लाख से ज्यादा मामले हैं। यहां अश्वेतों के विरोध प्रदर्शनों के बाद मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। न्यूयॉर्क में तो इन विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वालों से टेस्ट कराने को कहा है।

चीन और अमेरिका का फैसला
चीन और अमेरिका के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच एक अच्छी खबर आई। दोनों देशों ने फैसला किया है कि हफ्ते में चार फ्लाइट्स ऑपरेट की जाएंगी। यानी हर हफ्ते अमेरिका से चार फ्लाइट चीन जाएंगी। और इतनी ही फ्लाइट्स चीन से अमेरिका आएंगी। अमेरिका ने कहा है कि सिएटल और डेट्रॉयट से यह फ्लाइट्स वाया सियोल चीन जाएंगी।

अमेरिका और चीन ने फैसला किया है दोनों देश एक-दूसरे के यहां हर हफ्ते चार फ्लाइट्स ऑपरेट करेंगे। अमेरिकी फ्लाइट्स सिएटल और डेट्रॉयट से ऑपरेट होंगी। यह सियोल होते हुए चीन पहुंचेंगी। (फाइल)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीन की राजधानी बीजिंग के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। तीन होलसेल मार्केट पहले ही बंद कर दिए गए हैं। यहां चार दिन में 106 मामले सामने आ चुके हैं। फोटो सोमवार को बीजिंग के ही एक सब्जी मार्केट का है।

No comments:

Post a Comment