Monday, February 17, 2020

जापान में शिप पर 2 और भारतीय संक्रमित पाए गए, चीन में एक दिन में 98 लोगों की मौत February 17, 2020 at 04:38PM

टोक्यो. जापान के योकोहामा पोर्ट पर रोके गए ‘डायमंड प्रिंसेज’ शिप पर दो और भारतीयों में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया है। जापान में स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा कि इससे पहले चार भारतीयों में संक्रमण पाया गया था। उनकी स्थिति में अब सुधार हो रहा है। जहाज पर कुल 454 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। दोनों भारतीय क्रू मेंबर्स के सदस्यों समेत सभी को इलाज के लिए ऑब्जर्वेशन सेंटर भेजा गया है।चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि चीन में एक दिन में 1886 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 98 लोगों की मौत हुई है।

भारतीय दूतावास ने कहा- शिप पर अब 6 भारतीय संक्रमित हैं। जहाज पर कुल 138 भारतीय हैं। इनमें 132 क्रू और 6 यात्री हैं। सभी भारतीयों के इलाज और बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए जापान सरकार से बातचीत किया जा रहा है। टोक्यो में भारतीय दूतावास लगातार शिप पर मौजूद भारतीय नागरिकों के संपर्क में है।

हुबेई में एक दिन में 93 लोगों की मौत

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, हुबेई में एक दिन में 93 लोगों की मौत हुई। वहीं, हेनान प्रांत में 3 और हेबेई और हुनान में 1-1 युवक की जान गई है। चीन में अब तक 1870 लोगों की मौत हुई है और 72 हजार 436 मामले सामने आ चुके हैं।

महाराष्ट्र में 64 संदिग्ध मामले

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को बताया- राज्य में कोरोनावायरस के 64 संदिग्ध मामलों में से 60 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटीव आई है। चार के रिपोर्ट आने अभी बाकि हैं। इनमें 59 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पांच युवकों को अभी भी मुंबई और सांगली के अस्पतालों में रखा गया है।

18 जनवरी से अब तक हवाईअड्डे पर 38,131 यात्रियों की जांच

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, दिसंबर के अंत से चीन से आने वाले हर यात्रियों की मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने 18 जनवरी से हवाई अड्डे पर एहतियात के तौर पर 38,131 यात्रियों की जांच की है।राज्य में अब तक कोरोनावायरस का मामला सामने नहीं आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जापान के योकोहामा पोर्ट पर कोरोनावायरस के चलते रोका गया शिप।

No comments:

Post a Comment