Monday, February 17, 2020

दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस जलवायु परिवर्तन के लिए 10 बिलियन डॉलर दान करेंगे, यह उनकी कुल संपत्ति का 7.7% February 17, 2020 at 05:34PM

वॉशिंगटन. अमेजन के सीईओ और दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए 10 बिलियन डॉलर (करीब 71 हजार 419 करोड़ रुपए) दान करने की घोषणा की। यह रकम उनकी कुल संपत्ति का 7.7% है। बेजोस की कुल संपत्ति 130 बिलियन डॉलर (करीब 9 लाख 28 हजार 444 करोड़ रुपए) है। बेजोस ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट के माध्यम से बताया कि वे बेजोस अर्थ फंड की शुरुआत करेंगे और इसकी शुरुआत इस साल ग्रीष्मकाल से होगी।

बेजोस ने अपनी पोस्ट में कहा, “आज, मुझे बेजोस अर्थ फंड को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। जलवायु परिवर्तन हमारी पृथ्वी के लिए सबसे बड़ा खतरा है। मैं जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए अभी तक ज्ञात तरीकों और इससे निपटने के लिए नए तरीकों दोनों के लिए काम करना चाहता हूं। यह पहल जलवायु वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गैर सरकारी संगठनों को फंड मुहैया करेगी और इससे हमारी इस दुनिया को संरक्षित करने में वास्तविक संभावना प्रदान करेगा। ⁣⁣हम पृथ्वी को बचा सकते हैं। यह पहल बड़ी कंपनियों, छोटी कंपनियों, देशों, वैश्विक संगठनों और व्यक्तिगत स्तर पर सभी को एकजुट करेगा।”

अमेजन के कर्मचारियों ने इस पहल के लिए बेजोस पर दबाव बनाया था

बेजोस की यह घोषणा तब आई है जब जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए अमेजन के कर्मचारियों ने पहल करने का दबाव बनाया था। कंपनी के 350 से अधिक कर्मचारियों ने जनवरी में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया था जिसमें कहा गया था कि 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य के स्तर पर लाया जाना चाहिए। सितंबर में बेजोस ने 2040 तक कंपनी को कार्बन न्यूट्रल, 2030 तक 100% नवीकरणीय ऊर्जा और 2030 तक 1 लाख इलेक्ट्रिक व्हिकल की डिलीवरी करने की घोषणा की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जेफ बेजोस ने कहा- जलवायु परिवर्तन हमारी पृथ्वी के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

No comments:

Post a Comment