Sunday, January 19, 2020

प्रिंस हैरी ने कहा- राजपरिवार से दूर होने का दुख, लेकिन शांति से रहने के लिए इसके अलावा कोई चारा नहीं था January 19, 2020 at 05:34PM

लंदन. ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी ने राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य का दर्जा छोड़ने के फैसले पर पहली बार बयान दिया है। लंदन में अपनी अफ्रीका से जुड़ी चैरिटी के कार्यक्रम में हैरी ने कहा कि उन्हें शाही उपाधियां छोड़ने का गहरा दुख है। लेकिन एक शांतिपूर्ण जिंदगी के लिए इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं था। हैरी ने माना कि वे हमेशा से जनता की तरफ से मिलने वाली फंडिंग और आलीशान लाइफस्टाइल छोड़ना चाहते थे। लेकिन शाही परिवार की जिम्मेदारियां छोड़कर दूसरे देश में नई जिंदगी शुरू करने पर उन्हें काफी घबराहट हुई।

महारानी की तरफ से दो दिन पहले ही ऐलान किया गया था कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने शाही उपाधि ‘हिज/हर रॉयल हाइनेस’ का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा उन्हें पब्लिक फंड्स में भी हिस्सा नहीं मिलेगा। वे किसी भी देश में महारानी एलिजाबेथ के प्रतिनिधि नहीं होंगे।

सैन्य उपाधियां गंवाने का गहरा दुख: प्रिंस हैरी

हैरी ने कहा कि कि वे हमेशा से पब्लिक फंडिंग पर चलने वाली आलीशान जिंदगी छोड़ना चाहते थे, लेकिन खुद को मिली सैन्य उपाधियां और अफगानिस्तान में ब्रिटिश सैनिकों के साथ काम करने के बाद मिले समर्थन को गंवाकर उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। हैरी ने कहा- हम विश्वास की बड़ी छलांग लगा रहे हैं। उन सभी का शुक्रिया जताया, जिन्होंने उन्हें इस फैसले की हिम्मत दी।

हैरी को आर्थिक मदद जारी रख सकते हैं पिता प्रिंस चार्ल्स
ब्रिटिश अखबार ‘द डेली टेलीग्राफ’ के मुताबकि, प्रिंस चार्ल्स अपनी प्राइवेट इनकम से प्रिंस हैरी को आर्थिक मदद देना जारी रखेंगे। माना जा रहा है कि प्रिंस हैरी पहले ही करोड़ों पाउंड्स के मालिक हैं। वहीं मेगन ने भी हॉलीवुड में एक्टिंग के जरिए अच्छी कमाई की है। मेगन अपने हेल्थ और वेलनेस प्रोडक्ट्स को मार्केट में उतार सकती हैं।

घर के रेनोवेशन में खर्च किए 22 करोड़ रुपए भी लौटाएंगे हैरी-मेगन

हैरी और मेगन ने एक हफ्तेपहले ही राजपरिवार की ओर से मिली वरिष्ठता छोड़ने का ऐलान किया था। हैरी और मेगन ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट और इंस्टाग्राम पर कहा कि वे शाही परिवार के 'वरिष्ठ' सदस्य के पद से अलग हो रहे हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए योजना बना रहे हैं। प्रिंस हैरी और मेगन की शादी मई 2018 में हुई थी। तब इनकी शादी में जनता के 3.2 करोड़ पाउंड करीब (297 करोड़ रुपए) खर्च हुए थे। इसके अलावा हाल ही में दोनों ने विंडसर पैलेस स्थित अपने घर के रेनोवेशन में ही 24 लाख पाउंड (करीब 22 करोड़ रु.) लगा दिए थे। शनिवार को बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हैरी-मेगन रेनोवेशन में खर्च हुए पैसे लौटाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prince Harry expresses great sadness at royal split on first speech news and updates

No comments:

Post a Comment